Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

कौन है ‘वो’ जिसने जेल में चुपके से काटी मुस्कान के प्रेमी साहिल की चुटिया, जानिए बैरक के अंदर क्यों मुस्कराई ‘हत्यारिन’ प्रेमिका

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल जेल में बंद हैं। साहिल के जेल प्रशासन ने कटवाए बाल, मिलने के लिए आई नानी।

by Vinod
27/03/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद हरदिन नए-नए खुलासे होने के साथ ही जेल से कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को लेकर खबरें बाहर आ रही हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। आरोपी साहिल ने जेल प्रशासन से अपने बाल कटवाए जाने की मांग की थी। जेल मैनुअल के तहत जेल में आरोपी के बाल और चुटिया को काट दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों को अलग-अगल बैरक में रखा गया है। जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

सौरभ का बेरहमी से किया था कत्ल

दरअसल, मेरठ के रहने वाले सौरभ राजपूत की बीतेदिनों हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने अंजाम दिया था। मुस्कान ने पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाई। जब सौरभ बेहोश हो गया तो चाकू के जरिए उसके दिल पर वार किए। सिर को धड़ से अलग कर दिया। शव के 16 टुकड़े किए और ड्रम के अंदर डाल कर उसमें सीमेंट भर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मुस्कान-साहिल मेरठ से हिमाचल चले गए और वहां पर कईदिनों तक रूके। इसके बाद खुद मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। मुस्कान और साहिल मेरठ कारागार में बंद हैं।

नियमानुसार ही पूरा किया जाता

जेल जाने के बाद मुस्कान ने सौरभ के साथ रहने की मांग की, जिसे प्रशासन ने मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में रखा गया। फिलहाल अब दोनों स्वस्थ्य हैं। इस बीच पता चला है कि साहिल ने जेल अधिकारियों से एक खास डिमांड की। जिसे सुनकर पहले तो अधिकारी चौंक गए। लेकिन जल्दी ही उसे पूरा भी कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि जेल में सभी को अनुशासन में रहना होता है, किसी भी बंदी की जो भी डिमांड होती है उसे नियमानुसार ही पूरा किया जाता है। मुस्कान और साहिल शराब और ड्रग्स के लती थे। ऐसे में उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। दोनों का जेल प्रशासन ने इलाज करवाया।

RELATED NEWS

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

May 30, 2025
कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

March 28, 2025

बाल छोटे करवा दिए

मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल ने स्वयं इच्छा जाहिर की थी कि उसके बाल काट दिए जाएं। जेल प्रशासन ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उसके बाल छोटे करवा दिए हैं, लेकिन वह पूरी तरह गंजा नहीं हुआ है। यह प्रक्रिया जेल के अनुशासन के तहत की गई। हर बंदी से जेल में काम भी करवाया जाता है, हालांकि अभी साहिल और मुस्कान से कोई काम नहीं करवाया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार अभी उन्हें किसी कार्य में नहीं लगाया गया है, क्योंकि 10 दिन पूरे होने के बाद ही उसे जेल में किसी कार्य में शामिल किया जाएगा।

नियमानुसार मुलाकात की पर्ची लगाई

वहीं आरोपी साहिल से मिलने उसकी नानी बुधवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचीं थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने साहिल के लिए नमकीन और कपड़े लाने की बात बताई थी। नानी ने सौरभ की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल की नानी ने नियमानुसार मुलाकात की पर्ची लगाई थी। जेल मैनुअल के तहत परिजनों को मिलने की अनुमति होती है, और नानी भी इस श्रेणी में आती हैं। इसलिए उन्हें मिलने दिया गया। उन्होंने बताया कि जेल में साहिल के साथ किसी भी तरह की मारपीट या दुर्व्यवहार की खबरें निराधार हैं।

तो विधिक राय ली जाएगी और

बता दें, मुस्कान के साथ-साथ अब साहिल ने भी सरकारी वकील देने के लिए जेल अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। दोनों के प्रार्थना पत्र को अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। जेल मैनुअल के अनुसार अभी दोनों अलग-अलग ही रह सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि दरअसल दोनों पति-पत्नी नहीं है ना ही उन्होंने कोई ऐसा प्रमाण पेश नहीं किया है, जिससे यह साबित हो कि दोनों पति-पत्नी है। अगर वह पति-पत्नी का कोई प्रमाण पेश करते हैं तो जेल मैनुअल के हिसाब से देखा जाएगा। जेल अधिकारी का कहना है कि अगर दोनों शादी को कहते हैं तो विधिक राय ली जाएगी और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुस्कान के हाव-भाव बदल चुके हैं

सूत्रों की मानें तो मुस्कान ने दो वकील हायर कर लिए हैं। जल्द ही वह अपने वकीलों से मुलाकात भी कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि मुस्कान वकीलों के जरिए कोर्ट में साहिल के साथ शादी किए जाने का आवेदन कर सकती है। मुस्कान और साहिल शादी करना चाहते हैं। अगर कोर्ट परमीशन देता है तो दोनों की जेल के अंदर शादी हो सकती है। इसके साथ ही मुस्कान अपने वकीलों के जरिए सलाखों से बाहर निकलने के प्लान पर भी काम करना शुरू कर दिया है। जेल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मुस्कान दो दिन से बैरक के अंदर खुश दिखी है। अब वह कुछ महिला बंदियों से बात भी करने लगी है। साथ ही भरपेट भोजन भर कर रही है। जेल सूत्रों की मानें तो मुस्कान के हाव-भाव बदल चुके हैं।

Related Posts

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

‘गजब’ आठवीं पास मुस्कान अब लेकर रहेगी LLB की डिग्री, वकील बनकर ‘कातिल क्वीन’ खुद के केस की करेगी पैरवी

May 30, 2025
कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

कातिल के साथ ही औरैया की प्रगति निकली खूंखार चोरनी, इस महिला की तिजोरी से पार कर ले गई पैसा और ज्वेलरी

March 28, 2025
जानिए मुस्कान कैसे बनी मेरठ की शबनम, अब फांसी से ‘हत्यारिन’ को ऐसे बचाएगी ‘कोख’

जानिए मुस्कान कैसे बनी मेरठ की शबनम, अब फांसी से ‘हत्यारिन’ को ऐसे बचाएगी ‘कोख’

March 24, 2025
UP News : मुस्कान का जेल में हो सकता है प्रेग्नेंसी टेस्ट, साहिल भी कर रहा जेलर से ये मांग

UP News : मुस्कान का जेल में हो सकता है प्रेग्नेंसी टेस्ट, साहिल भी कर रहा जेलर से ये मांग

March 24, 2025
कौन है ‘वो’ जिसके साथ बैरक में सोने पर अड़ी मुस्कान, नहीं मिली अनुमति तो हत्यारिन ने मांगी ड्रग्स और शराब

कौन है ‘वो’ जिसके साथ बैरक में सोने पर अड़ी मुस्कान, नहीं मिली अनुमति तो हत्यारिन ने मांगी ड्रग्स और शराब

March 23, 2025
इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

March 22, 2025

2-3 साल से लिव इन में रह रहे थे साक्षी और साहिल? फिर क्या हुआ कि लड़के ने ले ली लड़की की जान

May 29, 2023

Nikki Murder case: प्यार या फिर अरेंज मेरिज… साहिल को चुनना था एक रास्ता, फिर ऐसे सुलझाई उलझन

February 16, 2023
Next Post
कौन है ED के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा,कैसे अब देंगे भारत की आर्थिक नीतियों को आकार

कौन है ED के पूर्व प्रमुख संजय मिश्रा,कैसे अब देंगे भारत की आर्थिक नीतियों को आकार

CBSE bans dummy school students

क्या हैं डमी स्कूल क्यों उनके छात्रों को CBSE BOARD देगा झटका इन स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद ने लखनऊ के सामने रखा 191 का लक्ष्य, झांसी के ‘राजकुमार’ बने सिक्सर किंग तो ठाकुर ने झटके 4 विकेट

LSG vs SRH Live Score: हैदराबाद ने लखनऊ के सामने रखा 191 का लक्ष्य, झांसी के ‘राजकुमार’ बने सिक्सर किंग तो ठाकुर ने झटके 4 विकेट

POPULAR POST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
UP Weather Today

UP Weather Today:आज यूपी में खिलेगी धूप या होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

November 1, 2026
Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India