Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, कई ‘आप’ विधायकों को सदन से किया गया बाहर

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा हुआ, जिसमें कई 'आप' विधायकों को स्पीकर के आदेश पर बाहर कर दिया गया। बाहर आकर 'आप' विधायकों ने महिला समृद्धि योजना को लेकर प्रदर्शन किया, जबकि सदन में सीएजी रिपोर्ट पर विवाद छिड़ गया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
March 28, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi Assembly
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सेशन के दौरान हंगामा कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायकों को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर सदन से बाहर कर दिया गया। बाहर होने वाले विधायकों में संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि, मुकेश अहलावत और जरनैल सिंह शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष आतिशी को भी बाहर निकाल दिया गया।

सदन से बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने ‘महिला समृद्धि योजना 2025’ के तहत महिलाओं को हर माह मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता राशि को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आप विधायक हाथ में बैनर लिए प्रदर्शन करते दिखे। बैनर पर लिखा था कि कब आएंगे 2500 रुपये।

RELATED POSTS

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

March 3, 2025
Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर हंगामा, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें

February 27, 2025

Delhi Assembly के अंदर बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल चल रहा था, जिसमें सभी विधायक अपनी-अपनी विधानसभा के मुद्दों को रख रहे थे। लेकिन, दिल्ली सरकार द्वारा सीएजी रिपोर्ट पेश होने से पहले आप विधायक लगातार हंगामा करने लगे, जिसके बाद उन्हें मार्शल आउट किया गया।

Bareilly News: बरेली में किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, जानें मामला

सदन की कार्यवाही से पहले नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि पावर कट के कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई-जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 10 सालों तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी, लेकिन ‘विपदा’ सरकार ने 1 महीने में ही साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है।”

बताते चलें कि गुरुवार को Delhi Assembly की कार्रवाई के दौरान हंगामा करने वाले आप विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, विशेष रवि को सदन से बाहर किया गया था। आप विधायकों का आरोप था कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया। सदन के दौरान जब प्रवेश वर्मा बोल रहे थे, तो लगातार आतिशी की ओर से टोका-टाकी हो रही थी। इस पर प्रवेश ने कहा, “कहां से लाए हो भाई।” इस बयान पर आम आदमी पार्टी के विधायकों का हंगामा बढ़ गया था।

Tags: Delhi assembly
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

by Kirtika Tyagi
March 3, 2025

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में सोमवार को एक बार फिर हंगामे का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही...

Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर हंगामा, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें

by Mayank Yadav
February 27, 2025

Delhi Assembly Live:  दिल्ली विधानसभा में आज CAG रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की...

Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर CAG का बड़ा खुलासा, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

by Mayank Yadav
February 25, 2025

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होते ही हंगामे का दौर शुरू हो गया। मंगलवार का दिन राजनीति...

Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, ‘शीशमहल’ और आबकारी नीति पर हंगामे के आसार

by Mayank Yadav
February 25, 2025

Delhi Assembly CAG Report: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश की...

Delhi Assembly

Delhi Assembly Elections: बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर हमला… वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप

by Mayank Yadav
December 28, 2024

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। दिल्ली बीजेपी...

Next Post
Purnia

Purnia News: पूर्णिया में जमीन के खेल का नया दांव... दलालों ने खुद बना दिया पुल, वजह कर देगी हैरान

AC cooling problem and solutions

क्या A C cooling नहीं कर रहा,आज़माए यह आसान tricks और बचाइए मैकेनिक बुलाने का ख़र्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version