शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Assembly Elections: बीजेपी का आम आदमी पार्टी पर हमला… वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों और मृतकों के नाम जोड़े गए हैं। बीजेपी ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 28, 2024
in Latest News, दिल्ली
Delhi Assembly
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचदेवा ने दावा किया है कि Delhi Assembly वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है, जहां गैर-मौजूद लोगों के नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 19 लाख थी, जो 2015 में बढ़कर 1 करोड़ 33 लाख हो गई। पांच महीनों में 9 लाख नए मतदाताओं का जुड़ना सवाल खड़े करता है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बढ़ती मतदाता संख्या पर सवाल

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में 2014 और 2015 के बीच मतदाता संख्या में 14 लाख का इजाफा हुआ। उन्होंने पूछा कि इतने लोग आखिर कहां से आए? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2015 से 2019 के बीच केवल 6 लाख मतदाता बढ़े, लेकिन 5 महीनों में अचानक 9 लाख नए वोटर कैसे जुड़ गए।

RELATED NEWS

Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, कई ‘आप’ विधायकों को सदन से किया गया बाहर

मार्च 28, 2025
Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

मार्च 3, 2025

सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह गड़बड़ी आम आदमी पार्टी की साजिश है। उन्होंने दावा किया कि मृत लोगों और बाहरी लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। शाहीन बाग में एक आरोपी मोहम्मद जमील आलम के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का भी उल्लेख किया।

बीजेपी की आप पर तीखी आलोचना

सचदेवा ने कहा कि Delhi Assembly अरविंद केजरीवाल ने 2015 और 2019 में भी ऐसा किया था, लेकिन 2025 में बीजेपी इसे नहीं होने देगी। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में 66 वर्षीय नवाबुद्दीन नामक व्यक्ति का नाम जोड़ा गया है। सवाल उठता है कि यह व्यक्ति अब तक कहां था।

बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र समेत कई सीटों पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि चुनाव आयोग को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और इस साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए।

कुर्सी बचाने की कोशिश का आरोप

बीजेपी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपनी कुर्सी बचाने के लिए ऐसे कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में सही तरीके से छानबीन हो तो गड़बड़ी की संख्या हजारों में हो सकती है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि दोषियों पर केस दर्ज किया जाए ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सके।

दिल्ली में सियासी आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब चुनाव आयोग की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।

यहां पढ़ें: Birthday Special: लंबे समय से दर्शकों से दूर हो चुके Cezanne khan, विवादों के चलते रहते हैं सुर्खियों में
Tags: Delhi assembly
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा, कई ‘आप’ विधायकों को सदन से किया गया बाहर

by Mayank Yadav
मार्च 28, 2025

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा के बजट सेशन के दौरान हंगामा कर रहे आम आदमी पार्टी के विधायकों को स्पीकर विजेंद्र...

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

Delhi News : दिल्ली विधानसभा में हंगामा! BJP विधायक रविंद्र नेगी ने CAG रिपोर्ट पर AAP को घेरा

by Kirtika Tyagi
मार्च 3, 2025

Delhi Assembly : दिल्ली विधानसभा में सोमवार को एक बार फिर हंगामे का माहौल देखने को मिला। सदन की कार्यवाही...

Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पर हंगामा, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें

by Mayank Yadav
फ़रवरी 27, 2025

Delhi Assembly Live:  दिल्ली विधानसभा में आज CAG रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की...

Delhi Assembly

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा में शराब नीति पर CAG का बड़ा खुलासा, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

by Mayank Yadav
फ़रवरी 25, 2025

Delhi Assembly Live: दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू होते ही हंगामे का दौर शुरू हो गया। मंगलवार का दिन राजनीति...

Delhi Assembly

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, ‘शीशमहल’ और आबकारी नीति पर हंगामे के आसार

by Mayank Yadav
फ़रवरी 25, 2025

Delhi Assembly CAG Report: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की 14 लंबित रिपोर्ट पेश की...

Next Post
Varanasi News

Varanasi News: मनुस्मृति जलाने पर पर घमाशन... दर्जनों छात्र गिरफ्तार.... बिगड़ा यूनिवर्सिटी में माहौल

New year 2025 से पहले योगी सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी सौगात, यूपी में तबादलों को मिली हरी झंडी

New year 2025 से पहले योगी सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी सौगात, यूपी में तबादलों को मिली हरी झंडी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist