Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 GT vs MI Live : गुजरात ने मुम्बई को दिया 197 रन का टारगेट, IPL में 1 हजारी बने टीम इंडिया के ‘प्रिंस’

आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कैप्टन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

by Vinod
March 29, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क।  आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई के कैप्टन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात की शुरूआत शानदार रही। लेकिन बीच में पारी लड़खड़ा गई। क्रीज पर साई सुदर्शन ने पैर जमाए और 41 बॉल पर 63 रनों की पारी खेलकर गुजरात का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन पर पहुंचाया। साई के अलावा, जोस बटलर ने 39 और शुभमन गिल ने 38 रन बनाए।

आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए

मुम्बई ने टॉस जीता और गुजरात को पहले बल्लबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी नुकसान के 66 रन पर था। गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। इस साझेदारी का अंत हार्दिक पांड्या ने किया। शुभमन 27 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने इसके साथ ही में अहमदाबाद में आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए।

RELATED NEWS

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

June 1, 2026
G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

May 27, 2026

और दोनों ने 51 रन जोड़ लिए थे, लेकिन

चार साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे मुजीब उर रहमान ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका दिया है। बटलर और सुदर्शन के बीच दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी और दोनों ने 51 रन जोड़ लिए थे, लेकिन मुजीब की गेंद बटलर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई और वह आउट हो गए। बटलर 24 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

सुदर्शन 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शाहरुख खान को आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया है। शाहरुख बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए और अपना विकेट गंवा बैठे। शाहरुख सात गेंदों पर एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में चौथा झटका लगा है। सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और गुजरात की रन गति को बढ़ाए हुए थे। सुदर्शन 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सुदर्शन का आईपीएल में यह आठवां पचासा

साई सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। गुजरात ने 179 के स्कोर पर सुदर्शन का विकेट गंवाया था और उसने इसके बाद एक भी रन जोड़े बिना दो और विकेट गंवा दिए हैं। राहुल तेवतिया खाता खोले बिना रन आउट हुए, जबकि इसकी अगली ही गेंद पर शेरफाने रदरफोर्ड 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी पचासा जमाया था और अब वह इस मैच में भी छाप छोड़ने में सफल रहे। सुदर्शन का आईपीएल में यह आठवां पचासा है।

कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी

इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी हुई। पंड्या बैन के कारण पहले मैच से बाहर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग-11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर रयान रिकेल्टन, मुजीब उर रहमान, मिचेल सेंटनर और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया। वहीं गुजरात की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी। इनमें जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान और कगिसो रबाडा का नाम शामिल रहा। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और एस राजू को एक-एक विकेट मिला।

गुजरात टाइटन्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली

देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की। जबकि गुजरात टाइटन्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से जीत हासिल हुई थी। फिलहाल मुम्बई के लक्ष्य 197 रनों का है। मुम्बई की बैटिंग काफी अच्छी है। इस मैच मं हार्दिक भी टीम से जुड़ गए हैं। ऐसे में वह बड़े शार्ट खेलकर अपनी टीम को जीत दिलवा सकते हैं।

Tags: gujarat titansGujarat Titans vs Mumbai IndiansIPL 2025mumbai indians
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

by Kirtika Tyagi
June 1, 2026

Controversy And Comeback In IPL Final: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं...

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

RCB के खिलाफ मिली हार के बाद कई फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या गुजरात टाइटंस...

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

by Vinod
June 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले प्रीती जिंटा के सरपंच यानि श्रेयस...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

by Akhand Pratap Singh
June 4, 2025

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को...

Next Post
Health news : सभी लोग आगे की तरफ चलते हैं क्या होता है रेट्रो वॉकिंग कैसे उठाएं इसके फायदे,

Health news : सभी लोग आगे की तरफ चलते हैं क्या होता है रेट्रो वॉकिंग कैसे उठाएं इसके फायदे,

योगी सरकार के बड़े फैसले: जानिए कैसे डिजिटल शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार कहां बनेगा कन्वेंशन सेंटर

योगी सरकार के बड़े फैसले: जानिए कैसे डिजिटल शिक्षा और विकास को मिलेगी रफ्तार कहां बनेगा कन्वेंशन सेंटर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist