Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 GT vs MI : कौन है वह 5 खिलाड़ी, जिन्होंने मुम्बई की डुबाई नाव, गुजरात की जीत पर मुस्कराया ‘प्रिंस’

आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हरा दिया। गुजरात टाइटन्स की मौजूदा सीजन में ये पहली जीत है, जबकि मुम्बई को लगातार दूसरी हार उठानी पड़ी।

by Vinod
March 30, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई के कैप्टन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने साई साईं सुदर्शन के 63, जोस बटलर के 39 और शुभमन गिल के 38 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जवाब में मुम्बई की शुरूआत बहुत खराब रही। सूर्यकुमार के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिक नहीं सका और मुम्बई ये मुकाबला 36 रनों से हार गया।

गुजरात की शानदार शुरूआत

मुम्बई ने टॉस जीता और गुजरात को पहले बल्लबाजी का न्योता दिया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले खत्म में र बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए। गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। तभी कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुभमन गिल को आउट कर मुम्बई को पहली सफलता दिलाई। गिल ने 27 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। मुजीब उर रहमान ने जोस बटलर को आउट कर गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका दिया है। बटलर 24 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए।

RELATED NEWS

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

June 1, 2026
G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

May 27, 2026

सुदर्शन ने बनाए 63 रन

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शाहरुख खान को आउट कर गुजरात को तीसरा झटका दिया है। शाहरुख सात नौ रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में चौथा झटका लगा है। सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और गुजरात की रन गति को बढ़ाए हुए थे। सुदर्शन 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात की पारी लड़खड़ा गई है। गुजरात ने 179 के स्कोर पर सुदर्शन का विकेट गंवाया था और उसने इसके बाद एक भी रन जोड़े बिना दो और विकेट गंवा दिए हैं।

राहुल तेवतिया नहीं खोल पाए खाता

राहुल तेवतिया खाता खोले बिना रन आउट हुए, जबकि इसकी अगली ही गेंद पर शेरफाने रदरफोर्ड 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी पचासा जमाया था और अब वह इस मैच में भी छाप छोड़ने में सफल रहे। सुदर्शन का आईपीएल में यह आठवां पचासा है। वहीं इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके। ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और एस राजू को एक-एक विकेट मिला। मुम्बई के गेंदबजों ने अच्छी बॉलिंग की और गुजरात को 196 रन पर रोक दिया। जीत के लिए मुम्बई को 197 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन मुम्बई के बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदारा शार्ट खेलकर मुम्बई की नाव डुबो दी।

सूर्यकुमार ने बनाए 48 रन

मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने 36 रन से हरा दिया। मुम्बई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 48 और तिलक वर्मा ने 39 रन बनाए। इस मैच में गुजरात की टीम के लिए कई खिलाड़ी मैच विनर्स साबित हुए, लेकिन मुंबई की टीम को उनके ही कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारी पड़ गया। मुम्बई की शुरूआत अच्छी रही। लेकिन एकाएक बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदारा शार्ट खेलकर मुम्बई की नाव को मझदार में छोड़ दिया। गुजरात के बॉलर्स ने मिले मौके को दोनों हाथों से लपक लिया और अपनी टीम को 36 रनों से जीत दिला दी। इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। एक-एक विकेट कगिसो रबाडा और साई किशोर के खाते में आए।

रोहित शर्मा का फिर नहीं चला

197 रनों का पीछा करते हुए, मुंबई इंडियंस को रोहित और रयान रिकेलटन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी। लेकिन सिराज ने ज्यादा देर ऐसा नहीं होने दिया। मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को शानदार गेंद पर आउट कर दिया। लगातार 2 चौके खाने के बाद सिराज ने जोरदार वापसी की और रोहित को बोल्ड कर दिया। रोहित शर्मा का बल्ला दो मैचों में नहीं चला और इसका खामियाजा मुम्बई को हार के साथ उठाना पड़ा।

हार्दिक का बल्ला भी नहीं चला

इस मैच में हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी ठीक रही। लेकिन जब टीम को उनसे बल्ले से कुछ कमाल की उम्मीद थी तो वह फेल रहे। हार्दिक ने इस मैच में 17 गेंद खेलकर सिर्फ 11 रन बनाए। हैरानी की बात यह है कि हार्दिक मुकाबले में सिर्फ 1 चौका लगा पाए। हार्दिक की इस बल्लेबाजी ने मुंबई की टीम को बुरा फंसा दिया।

तिलक की धीमी बल्लेबाजी

इस मैच में तिलक वर्मा पूरी तरह फंसे हुए नजर आए। तिलक के बल्ले से इस मुकाबले में सिर्फ 39 रन आए और इसके लिए उन्होंने 36 गेंद खेल लीं। आमतौर पर इतनी गेंद खेलकर तिलक 70 रन भी बना देते हैं। ऐसे में मुंबई की हार के लिए वो खुद भी बेहद जिम्मेदार रहे। तिलक अगर तेज खेलते तो मुंबई की टीम दवाब में नहीं आती।

मुजीब उर रहमान फेल

इस मैच में मुंबई की टीम ने मुजीब उर रहमान को मैदान पर उतारा। लेकिन वो फेल रहे। मुजीब को इस मैच में सिर्फ 2 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला और इसके लिए उन्होंने 28 रन लुटा दिए। उनकी इकॉनमी 14 से ज्यादा की रही। मुंबई की हार में वो भी विलेन रहे।

रॉबिन मिंज नहीं चले

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रॉबिन मिंज को उतारा था। लेकिन पिछले मैच की तरह वो फिर कुछ नहीं कर पाए। रॉबिन के बल्ले से इस मुकाबले में 6 गेंद पर 3 रन आए। मुंबई की टीम को मैच में मजबूत करने की बजाय वो और ज्यादा फंसाकर चले गए।

हार्दिक पंड्या की वापसी

इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी हुई। पंड्या बैन के कारण पहले मैच से बाहर रहे थे। मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग-11 में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर रयान रिकेल्टन, मुजीब उर रहमान, मिचेल सेंटनर और ट्रेंट बोल्ट को शामिल किया। वहीं गुजरात की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में चार विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी। इनमें जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान और कगिसो रबाडा का नाम शामिल रहा।

चार मैच जीती गुजरात

देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई की टीम ने 2 मैचों में जीत हासिल की। जबकि गुजरात टाइटन्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटन्स को 6 रनों से जीत हासिल हुई थी।

 

 

Tags: gujarat titansGujarat Titans vs Mumbai IndiansGujarat Titans winIPL 2025mumbai indians
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

Controversy In Final: फाइनल में कैच को लेकर थर्ड अंपायर के फैसले हुआ विवाद, जीवनदान पा किसने जड़ा अहम अर्धशतक

by Kirtika Tyagi
June 1, 2026

Controversy And Comeback In IPL Final: आईपीएल के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं...

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

G T Defeat: RCB के खिलाफ मिली बड़ी हार, क्या गुजरात टूर्नामेंट से बाहर हो गई? कैसे अब भी फाइनल की उम्मीद बाकी

by Kirtika Tyagi
May 27, 2026

RCB के खिलाफ मिली हार के बाद कई फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या गुजरात टाइटंस...

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

कौन है ये हसीना, जिसने श्रेयस अय्यर को बताया अपना पति, ब्यूटी क्वीन बोली, ‘मैं हूं उनके दो बच्चों की मम्मी’

by Vinod
June 7, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले प्रीती जिंटा के सरपंच यानि श्रेयस...

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

प्रीती जिंटा के साथ पंड्या ने किया ‘खेला’, क्रिकेटर ने इजाद किया ये ‘मंत्र’ जो आरसीबी की जीत का बना अस्त्र

by Vinod
June 4, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से...

IPL 2025

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता खिताब, अल्लू अर्जुन, अमिताभ बच्चन समेत सितारों ने दी बधाई

by Akhand Pratap Singh
June 4, 2025

चेन्नई, 4 जून, (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को...

Next Post
Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

Navratri 2025 : 1700 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में विराजमान हैं 12 देवियां, 9 मोहल्लों के साथ ही देवी के नाम पर चलता है बैंक

UP STF

मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर अनुज कनौजिया यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड गोलियां चलीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist