मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bareilly gangrape: दिल दहलाने वाली वारदात… कार में खींचकर गैंगरेप, गोली मारकर फेंका, गहने भी लूटे

सिविल लाइंस इलाके में एक महिला को कार सवारों ने अगवा कर गैंगरेप किया, फिर गोली मारकर फेंक दिया। बदमाश गहने भी लूट ले गए। पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

by Mayank Yadav
मार्च 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bareilly
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly gangrape: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला के साथ दिल दहला देने वाली वारदात हुई। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में कार सवार अज्ञात लोगों ने महिला को अगवा कर लिया। आरोप है कि कार में सवार पांच लोगों में से तीन ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे गोली मारकर सड़क किनारे फेंक दिया। वारदात के बाद बदमाश उसके गहने भी लूटकर फरार हो गए। घायल महिला किसी तरह लोगों तक पहुंची, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार सवारों ने अगवा कर दिया दर्दनाक अंजाम

Bareilly पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम को पीड़ित महिला घर से मेडिकल स्टोर पर दवा लेने निकली थी। लौटते समय काले रंग की एक कार अचानक उसके पास आकर रुकी और उसमें बैठे बदमाशों ने जबरन उसे खींच लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर गहने छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर पर बंदूक तान दी और गोली मार दी। बाद में उसे कंपनी गार्डन के पीछे फेंककर फरार हो गए।

RELATED NEWS

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

जनवरी 23, 2026
Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

जनवरी 21, 2026

पुलिस की तफ्तीश तेज, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के होश में आने के बाद उसने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Bareilly क्षेत्राधिकारी प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार और आरोपियों की पहचान की जा सके। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

पहले भी कर चुकी है गैंगरेप का दावा

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित महिला कुछ साल पहले भी इसी तरह की एक वारदात की शिकार होने का दावा कर चुकी है। उस मामले में पुलिस ने जांच की थी, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे। इस बार भी Bareilly पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

बरेली में इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Himachal landslide: मणिकर्ण में भूस्खलन से बड़ा हादसा, 6 की मौत, दर्जनों घायल
Tags: Bareilly
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bareilly

बरेली में भौकाल पड़ा भारी: SOG टीम को घेरा, सिपाही का सिर फोड़ा, पिस्टल छीनने की कोशिश!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Bareilly crime news: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में खाकी का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। बिथरी चैनपुर...

Bareilly

बरेली: सरकारी लापरवाही ने ली बेजुबानों की जान; प्रधान पर केस, सचिव निलंबित

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Bareilly Cow Death News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के विधानसभा क्षेत्र आंवला स्थित अनिरुद्धपुर...

Bareilly

चिल्लाते रहे लोग, चलता रहा बुलडोजर: बरेली में करोड़ों के दो बारात घर मलबे में तब्दील, परिवारों का आशियाना ध्वस्त

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Bareilly Bulldozer: उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार का दिन पुराने शहर के सूफी टोला के निवासियों के लिए एक...

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

36 साल के बाद इस IPS ‘सुपरकॉप’ के जाल में फंसा किलर, हुलिया-ठिकाना बदला, प्रदीप से अब्दुल बन कर लिया निकाह

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, लेकिन कानून से वह बच नहीं सकता। इस...

Bareilly

त्योहार से पहले मातम: बरेली और श्रावस्ती में सड़क हादसों में 6 की मौत, 19 घायल

by Mayank Yadav
अक्टूबर 18, 2025

Bareilly Shravasti Accident: दीपावली के उल्लास से भरे दिन करीब थे, और बाहर काम करने वाले मजदूरों का अपने घर...

Next Post
IPL 2025 DC vs SRH : स्टार्क के पंजे ने ‘कमिंस एंड कंपनी’ की बत्ती कर दी गुल, दिल्ली ने ‘दिलेरी’ से हैदराबाद पर दर्ज की जीत

IPL 2025 DC vs SRH : स्टार्क के पंजे ने ‘कमिंस एंड कंपनी’ की बत्ती कर दी गुल, दिल्ली ने ‘दिलेरी’ से हैदराबाद पर दर्ज की जीत

Eid-ul-Fitr

Eid-ul-Fitr 2025: देशभर में कल मनाया जाएगा मीठी ईद का त्योहार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist