मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

IPL 2025 DC vs SRH : स्टार्क के पंजे ने ‘कमिंस एंड कंपनी’ की बत्ती कर दी गुल, दिल्ली ने ‘दिलेरी’ से हैदराबाद पर दर्ज की जीत

आईपीएल 2025 का दसवां मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली ने 7 विकेट से जीतकर ये मुकाबला अपने नाम कर लिया।

by Vinod
मार्च 30, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आईपीएल 2025 का दसवां मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली को 164 रनों का टारगेट दिया। दिल्ली ने 7 विकेट से जीतकर ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में पेसर मिचेल स्टार्क का जादू चला और उन्होंने 35 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। जबकि हैदराबाद की तरफ से अनिकेत ने 74 रनों की पारी खेली।

अनिकेत ने 74 रनों की पारी खेली

विशाखापट्टनम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। हैदराबाद 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मुकाबले में हैदराबाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप नजर आई, सिर्फ अनिकेत वर्मा और हेनरिक क्लासेन ही लड़ते नजर आए। अनिकेत ने फिफ्टी जमाई और उन्होंने 41 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। इस दौरान 6 छक्के और 5 चौके जड़े। अनिकेत और क्लासेन के बीच 42 गेंदों में 77 रनों की पार्टनरशिप हुई। क्लासेन ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाए। इनके अलावा ट्रेविस हेड ने 22 रन जड़े। मिचेल स्टार्क का जादू चला और उन्होंने 35 रन देकर 5 विकेट लिए। स्पिनर कुलदीप यादव के नाम 3 विकेट रहे।

RELATED NEWS

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

अगस्त 11, 2026
Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

अगस्त 11, 2026

डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को डुप्लेसिस और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। डुप्लेसिस ने इस दौरान अर्धशतक जड़ा। जीशान ने पहले डुप्लेसिस को आउट किया और फिर मैकगर्क को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए पहला मैच खेलने वाले केएल राहुल को बोल्ड किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि मैकगर्क ने 38 रनों का योगदान दिया। केएल राहुल पांच गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

जीशान अंसारी ने शानदार प्रदर्शन किया

तीन विकेट गिरने के बाद अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। पोरेल पांच गेंदों पर दो चौका और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स 14 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले जीशान अंसारी ने शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट झटकA इस मुकाबले में जहां आस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज स्टार्क ने पांच विकेट अपने नाम किए तो वहीं यूपी के अनिकेत वर्मा और जीशान अंसारी भी चमके। दोनों ने शानदार खेल दिखाया।

मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। यह उनके टी-20 क्रिकेट करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा। स्टार्क ने अपने दूसरे और पारी के तीसरे ओवर के दौरान ही 2 विकेट ले लिए। उस ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन (1) और तीसरी गेंद पर नितीश रेड्डी (0) के विकेट लिए। स्टार्क ने अपने पहले ही स्पैल में लगातार तीसरा ओवर किया, जिसमें उन्होंने ट्रेविस हेड (22) को आउट किया। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने हर्षल पटेल और (5) और वियान मुल्डर (9) के विकेट लिए। स्टार्क अब दिल्ली की ओर से 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले सिर्फ अमित मिश्रा (5/17 बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008) ने ऐसा किया था।

दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने स्टार्क 

35 वर्षीय स्टार्क आईपीएल में 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने हैं। उनसे आगे इस सूची में सिर्फ अनिल कुंबले हैं। बता दें कि कुंबले ने 2009 में 38 साल और 183 दिन की उम्र में 5 विकेट हॉल लिया था। स्टार्क इस लीग में 5 विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के 5वें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले जयदेव उनादकट, अर्शदीप सिंह, जेम्स फॉकनर और सोहैल तनवीर ऐसा कर चुके हैं। आईपीएल 2025 में स्टार्क ने 2 मैचों में 9.62 की औसत और 10.04 की इकॉनमी रेट के साथ सर्वाधिक 8 विकेट लिए हैं। फिलहाल पर्पल कैप उनके पास है। स्टार्क ने अपने टी-20 करियर में 200 विकेटों का आंकड़ा भी छूआ।

Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

E20 Debate: E20 पर फिर छिड़ी सियासी बहस, पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG-EV और डीजल की बढ़ी मांग

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। जुलाई 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Earthquake Alert: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, मची तबाही, 130 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Earthquake Alert: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, मची तबाही, 130 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कोलंबिया के पश्चिमी हिस्से में सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में मरने...

FSSAI Rule: पान मसाला की पैकिंग बदलेगी, प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर रोक, क्या कंपनियों की बढ़ेगी लागत

FSSAI Rule: पान मसाला की पैकिंग बदलेगी, प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल पर रोक, क्या कंपनियों की बढ़ेगी लागत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर नए प्रावधान किए हैं। इनके...

Monkey Menace: किसके हमले में हुई मौत के बाद जागा बरेली नगर निगम, 12 हजार बंदरों पर चलेगा अभियान,  हर वार्ड का बनेगा रोस्टर

Monkey Menace: किसके हमले में हुई मौत के बाद जागा बरेली नगर निगम, 12 हजार बंदरों पर चलेगा अभियान, हर वार्ड का बनेगा रोस्टर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम पहले चरण...

Next Post
Eid-ul-Fitr

Eid-ul-Fitr 2025: देशभर में कल मनाया जाएगा मीठी ईद का त्योहार

Yogi govt

Golden hour treatment: गोल्डन ऑवर में मिलेगा त्वरित इलाज, योगी सरकार कर रही सड़कों को सुरक्षित बनाने का प्रयास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist