रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन है अश्विनी कुमार ? जिन्होंने अपने पहले मैच में दिया धमाकेदार डेब्यु, 4 विकेट लेकर KKR को चौंकाया

अश्विनी कुमार ने सोमवार को आईपीएल डेब्यू में इतिहास रच दिया। कोलकाता के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। चोटों ने उन्हें कई बार परेशान किया, लेकिन इसके बावजूद भी उनके खेल के प्रति लगाव कम नहीं हुआ।

by Gulshan
अप्रैल 1, 2025
in IPL 2025, Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Ashwini Kumar

Ashwini Kumar : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 12वें मैच में मुंबई इंडियन्स (MI) के युवा तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने इतिहास रच दिया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने सिर्फ 3 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। अश्विनी ने आईपीएल में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया और अपना पहला शिकार अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को बनाया। इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह (Rinku Singh), मनीष पांडे (Manish Pandey) और आंद्रे रसल (Andre Russell) जैसे बड़े नामों को भी आउट किया।

मैच की शुरुआत से पहले जब टॉस के वक्त मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया, तो वे इस गेंदबाज का नाम भूल गए थे। उन्होंने कहा, “आज कोई डेब्यू कर रहा है, जिसका नाम क्या है…” फिर थोड़ी देर सोचने के बाद उन्होंने अश्विनी नाम लिया। लेकिन केकेआर की पारी के समाप्त होने तक अश्विनी ने न केवल अपने कप्तान, बल्कि पूरे देश और आईपीएल दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी थी।

RELATED NEWS

No Content Available

कौन हैं अश्विनी कुमार ?

अश्विनी मोहाली के 23 साल के बाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब टीम का हिस्सा हैं। अब तक उन्होंने 2 फर्स्ट क्लास, 4 लिस्ट ए और 4 टी20 मैच खेले हैं। वे डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में मशहूर हैं और उनकी गेंदबाजी में कई तरह की विविधताएं हैं। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

अश्विनी ने पहले 3 ओवर में लिए 4 विकेट 

अश्विनी (Ashwini Kumar) ने रहाणे को वाइड थर्ड मैन पर कैच आउट कराया, जहां तिलक वर्मा ने उनका कैच लपका। इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह को चकमा देते हुए गेंदबाज पर हमला करने के प्रयास में आए बल्लेबाज को गलत गेंद फेंकी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली, जिसे रिंकू ने डीप स्क्वायर के पीछे खड़े फील्डर के हाथों में खेल दिया। इसके बाद, अश्विनी ने मनीष पांडे को क्लीन बोल्ड करके अपना तीसरा विकेट लिया। अंत में, उन्होंने रसेल को भी क्लीन बोल्ड कर चार विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

A dream debut for #AshwaniKumar! 💙

He gets the big wicket of #AjinkyaRahane on the very first delivery of his #TATAIPL career! 🔥

Watch LIVE action ➡ https://t.co/SVxDX5nnhH#IPLonJioStar 👉 #MIvKKR | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 3 &… pic.twitter.com/Qk0cSw6IlE

— Star Sports (@StarSportsIndia) March 31, 2025

ऐसे की अपने करियर की शुरुआत

23 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन अब तक उन्होंने केवल चार मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 8.50 की इकॉनमी से तीन विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। उनके अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में लिस्ट ए क्रिकेट में 3/37 और टी20 क्रिकेट में 1/19 शामिल है।

यह भी पढ़ें : तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को पूजा में चढ़ाएं ये भोग, भरपूर आस्था से होगा…

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें ₹30 लाख में खरीदा गया था। यह पहला मौका है जब अश्विनी ने एक ही मैच में चार विकेट लिए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले भारतीय गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं और आईपीएल डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।

Tags: Ashwini Kumar

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
मंत्री सतीश शर्मा की मुहिम पर सीएम योगी ने लगाई ‘मुहर’, अब कॉशी की तर्ज पर बनेगा लोधेश्वर महादेव का कॉरीडोर

मंत्री सतीश शर्मा की मुहिम पर सीएम योगी ने लगाई ‘मुहर’, अब कॉशी की तर्ज पर बनेगा लोधेश्वर महादेव का कॉरीडोर

Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा... सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India