रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मंत्री सतीश शर्मा की मुहिम पर सीएम योगी ने लगाई ‘मुहर’, अब कॉशी की तर्ज पर बनेगा लोधेश्वर महादेव का कॉरीडोर

योगी सरकार ने लोधेश्वर महादेव धाम के लिए 200 करोड़ की धनराशि दी है, जिसके बाद अब यहां कॉरिडोर बनने और मंदिर का सौंदर्यकरण हो रहा है।

by Vinod
अप्रैल 1, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

भोलानाथ रावत

—————————

बराबंकी। यूपी के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा की मुहिम पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मुहर’ लगाते हुए बराबंकी की जनता को बड़ी सौगात दी है। यहां के रामनगर में स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर को नया स्वरूप मिलने जा रहा है। योगी सरकार ने काशी विश्वनाथ की तर्ज पर यहां कॉरिडोर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। कॉरीडोर की सौगात मिलने से जहां लोग गदगद हैं तो वहीं मंत्री ने भी सीएम योगी का आभार प्रकट किया है।

RELATED NEWS

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

नवम्बर 23, 2025
बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

नवम्बर 11, 2025

52 शिविलिंगों में एक

लोधेश्वर महादेव मंदिर बाराबंकी में नहीं बल्कि देशभर में प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक लोधेश्वर शिवलिंग करीब 5 हजार साल पुराना है। प्रसिद्ध मंदिर (घाघरा) सरयू नदी के किनारे स्थित है। यह इतना लोकप्रिय और प्राचीन है कि इसे धरती पर मौजूद 52 शिविलिंगों में एक माना जाता है। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ लोधेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर देश के कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। बराबंकी के अलावा आसपास के जनपदों के लोग कई साल से लोधेश्वर महादेव में भी काशी की तरह कॉरीडोर बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

लोधेश्वर महादेव मंदिर का कॉरीडोर दिव्य-भव्य होगा

लोधेश्वर महादेव मंदिर के विकास और कॉरीडोर के निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक व यूपी के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी जुटे हुए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोधेश्वर महादेव मंदिर के कॉरीडोर निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपए की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। वहीं जमीन अधिग्रहण के लिए सरकार पहले ही 48.70 करोड़ रुपए की धनराशि जारी कर चुकी है। कॉरिडोर निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने बताया कि लोधोश्वर महादेव की नगरी का विकास कार्य जोरों पर चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लोधेश्वर महादेव मंदिर का कॉरीडोर दिव्य-भव्य होगा।

मंजूरी के साथ ही राशि भी जारी हो गई

खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भगवान लोधेश्वर महादेव के भक्त हैं। कॉरिडोर का प्रस्ताव की मंजूरी के साथ ही राशि भी जारी हो गई है। इससे पहले दो प्रमुख सड़कों को बनाने के लिए 27 करोड़ की धनराशि दी गई है। इससे भगवान भोलेनाथ के लाखों भक्तों का आवागमन सुलभ होगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हैं। आने वाले दिनों में महादेव की नगरी भी अयोध्या-काशी की तर्ज पर दिखेगी। इस बीच, मंदिर के मुख्य पुजारी आदित्यनाथ तिवारी ने भी सीएम योगी और खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा का आभार प्रकट करते हुए पूर्ववर्ती सपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अखिलेश यादव की सरकार में मंदिरों की उपेक्षा

मंदिर के मुख्य पुजारी आदित्यनाथ तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में मंदिरों की उपेक्षा की जाती थी। पुजारी ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आंधी-तूफान में जब मंदिर के पास एक मस्जिद की मीनार गिरी, जिसमें एक बच्चे की मृत्यु हुई, तब सपा सरकार ने मस्जिद की मरम्मत के लिए 30-32 लाख रुपए की मदद दी। लेकिन उसी तूफान में मंदिर का टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी कोई सुध नहीं ली गई। तिवारी ने वर्तमान योगी सरकार और की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ मस्जिदों को सहायता राशि दी जाती थी, जबकि हिंदू मंदिरों की उपेक्षा की जाती थी।

Tags: barabankiLodheshwar Mahadev TempleLodheshwar Mahadev Temple Corridor
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव चल रहा था।...

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

by Vinod
नवम्बर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

Barabanki

भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत, सुसाइड नोट में पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए आरोप

by Mayank Yadav
अक्टूबर 2, 2025

Barabanki suicide: बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने पेड़ पर फांसी...

Barabanki

दोस्ती की हदें पार! Barabanki में ‘वाइफ स्वैपिंग’ कांड से दहली पुलिस, दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Barabanki wife swapping: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती, शादी और...

Next Post
Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा... सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

Azamgarh News

आजमगढ़ में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत से बवाल, थानाध्यक्ष सहित 3 निलंबित, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist