Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Bidi vs cigarette : किसके धुएं में छुपा है ज्यादा ख़तरा बीड़ी या सिगरेट, जानिए विशेषज्ञ की राय

Bidi vs cigarette : किसके धुएं में छुपा है ज्यादा ख़तरा बीड़ी या सिगरेट, जानिए विशेषज्ञ की राय

बीड़ी और सिगरेट दोनों ही सेहत के लिए खतरनाक हैं। बीड़ी का धुआं ज्यादा जहरीला होता है, लेकिन सिगरेट में कई हानिकारक रसायन होते हैं। दोनों से फेफड़ों, दिल और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

by SYED BUSHRA
02/04/2025
bidi vs cigarette harmful effects and health risks

Harmful effects of smoking हमारे देश में करोड़ों लोग धूम्रपान करते हैं। कुछ लोग बीड़ी पीते हैं, तो कुछ सिगरेट का सेवन करते हैं। अक्सर यह सवाल उठता है कि बीड़ी ज्यादा नुकसानदेह है या सिगरेट? बीड़ी पीने वाले मानते हैं कि सिगरेट ज्यादा खतरनाक होती है, जबकि सिगरेट पीने वालों का कहना होता है कि बीड़ी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। लेकिन असल में इन दोनों में से कौन ज्यादा हानिकारक है? आइए इस पर विशेषज्ञों की राय जानते हैं।

बीड़ी और सिगरेट में क्या अंतर है

बीड़ी और सिगरेट दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इनका इस्तेमाल शरीर के लिए सही नहीं माना जा सकता।

बीड़ी,इसे तेंदू के पत्तों में तंबाकू भरकर हाथ से बनाया जाता है। इसमें कोई फिल्टर नहीं होता, जिससे धुआं सीधे शरीर में जाता है।

RELATED NEWS

No Content Available

सिगरेट,इसे मशीन से तैयार किया जाता है, जिसमें तंबाकू को कागज में लपेटा जाता है। इसमें कई तरह के रसायन और प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाते हैं।

कौन ज्यादा नुकसानदेह

विशेषज्ञों के अनुसार, बीड़ी का धुआं सिगरेट के मुकाबले ज्यादा जहरीला होता है। जब बीड़ी जलती है, तो इसमें मौजूद तंबाकू और अन्य हानिकारक तत्व धुएं में मिल जाते हैं, जिससे कैंसर पैदा करने वाले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है। इससे फेफड़ों, मुंह और गले के कैंसर का खतरा अधिक हो जाता है। वहीं, सिगरेट में भी कई हानिकारक रसायन होते हैं, जो दिल की बीमारियों, फेफड़ों की समस्याओं और कैंसर को जन्म दे सकते हैं।

कई शोधों में यह सामने आया है कि एक बीड़ी, दो सिगरेट के बराबर नुकसान करती है। इसका कारण यह है कि बीड़ी को पीने के लिए ज्यादा कश लगाने पड़ते हैं, जिससे शरीर में ज्यादा मात्रा में हानिकारक तत्व पहुंचते हैं।

बीड़ी और सिगरेट से क्या होता है नुकसान

निकोटीन की लत सिगरेट के धुएं में निकोटीन नामक पदार्थ होता है, जो लत लगाने वाला होता है। बीड़ी में भी निकोटीन मौजूद होता है, जिससे दोनों का सेवन शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है।

फेफड़ों परअसर बीड़ी और सिगरेट, दोनों के सेवन से फेफड़ों में जहरीले तत्व जमा हो जाते हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

कैंसर का खतरा इनमें मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड और टार जैसी हानिकारक सामग्री कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं।

दिल की बीमारी धूम्रपान करने वालों को हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

बीड़ी और सिगरेट दोनों ही सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं। यह सोचना गलत है कि एक दूसरे से कम खतरनाक है। अगर आप इनका सेवन कर रहे हैं, तो इसे छोड़ना ही बेहतर है। इससे न सिर्फ आपकी सेहत सुधरेगी, बल्कि जीवन भी लंबा होगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Meerut Saurabh Murder Case

14 दिन बाद मिले मुस्कान और साहिल, आंखों में भावनाएं लेकिन लब रहे खामोश!

refrigerator explosion causes and prevention

Summer fridge safety : गर्मियों में फ्रिज में हो सकता है ब्लास्ट ! भूल कर भी ना करें ये गलतियां

: benefits of walking

National walking Day 2025 : फिटनेस के लिए जिम नहीं रोजाना वॉक है ज़रूरी ,जानिए इसके ज़बरदस्त फ़ायदे

POPULAR POST

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

Kartik Dates : कब है कार्तिक अमावस्या और पूर्णिमा? जानिए दीपावली, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती की तारीख

October 31, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026

LATEST

. Budh Gochar 2026:

Budh Gochar 2026: राहु के स्वाति नक्षत्र में आए बुध, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

November 2, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India