Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

पटना में कांग्रेसी नेताओं में क्यों हुई भिड़ंत घटना का वीडियो वायरल, कांग्रेस की किरकिरी जानिए क्या है मामला

पटना के सदाकत आश्रम में राहुल गांधी के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच झगड़ा हो गया। जेबकतरी के आरोप में पूर्व विधायक टुन्ना सिंह ने एक कार्यकर्ता की सरेआम पिटाई कर दी।

by Sadaf Farooqui
April 7, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

पटना Congress Leaders Clash कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार दौरे पर हैं, लेकिन उनके कार्यक्रम के दौरान ही पार्टी के अंदर झगड़े की तस्वीर सामने आ गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के ही दो नेता आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रीगा विधानसभा सीट के पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना एक कांग्रेस कार्यकर्ता को दौड़ाते और फिर पीटते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम परिसर की है, जहां राहुल गांधी का भाषण चल रहा था।

RELATED NEWS

No Content Available

भाषण के दौरान जेबकतरी का आरोप, फिर हुई मारपीट

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी जब आश्रम के हॉल में भाषण दे रहे थे, तब वहां मौजूद सभी लोग ध्यान से उन्हें सुन रहे थे। इसी दौरान सीतामढ़ी जिले के पूर्व विधायक टुन्ना सिंह का ध्यान पास खड़े एक कार्यकर्ता रविरंजन की हरकतों पर गया।

टुन्ना सिंह का आरोप है कि रविरंजन जेब में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था, यानि पॉकेटमारी कर रहा था। उन्होंने जब उसे ऐसा करने से रोका तो वह बहस करने लगा। हालांकि, टुन्ना उस वक्त शांत रहे और राहुल गांधी का पूरा भाषण सुना।

जैसे ही भाषण खत्म हुआ, रविरंजन तेज़ी से बाहर भागा और टुन्ना ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आश्रम परिसर में ही दोनों गिर गए और फिर टुन्ना सिंह ने कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ और कांग्रेस नेता भी टुन्ना के साथ दिखाई दिए।

घटना का वीडियो वायरल, कांग्रेस की किरकिरी

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पूर्व विधायक कार्यकर्ता को दौड़ा रहे हैं और पीट रहे हैं। मौके पर बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे, लेकिन वह गेट के बाहर थे।

विवाद के बाद कार्यकर्ता वहां से भाग खड़ा हुआ और पार्टी के अंदर इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान ही इस तरह की हरकत पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।

क्या बोले टुन्ना सिंह

टुन्ना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं भाषण सुन रहा था, तभी वह लड़का बार-बार मेरी जेब में हाथ डालने की कोशिश कर रहा था। मैंने उसे रोका लेकिन वह उलझ गया। भाषण खत्म होते ही वह भागा, तो मैंने पीछा किया।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया है। ऐसे वक्त में जब पार्टी को एकजुटता दिखानी चाहिए, इस तरह के झगड़े कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं।

Tags: Congress internal conflictRahul Gandhi Bihar
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Chanakya Niti for Strong Married Life

Chanakya Niti : शादीशुदा मर्द अगर सुखी जीवन चाहते हैं तो अपनी पत्नी से भूल कर भी ना करें ये बातें

UP Government, Road Safety

UP News : Yogi का सख्त आदेश नाबालिगों की बाइक रफ्तार पर लगेगा ब्रेक सभी 75 जिलों में चलेगा अभियान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist