Thursday, June 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP News : Yogi का सख्त आदेश नाबालिगों की बाइक रफ्तार पर लगेगा ब्रेक सभी 75 जिलों में चलेगा अभियान

यूपी सरकार ने नाबालिग बच्चों के बाइक और स्कूटी चलाने पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में सख्त अभियान शुरू किया है। माता-पिता और स्कूल प्रशासन पर भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

by SYED BUSHRA
April 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP Government, Road Safety
Share on FacebookShare on Twitter

Underage driving action in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी 75 जिलों में नाबालिग बच्चों के बाइक और स्कूटी चलाने पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद यह आदेश जारी किया गया है। अब अगर कोई नाबालिग बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में बाइक दौड़ाता नजर आया, तो उस पर और उसके माता-पिता पर भी कार्रवाई होगी।

बच्चों की जान और सड़क सुरक्षा दोनों खतरे में

सरकार का यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि हाल के समय में नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। तेज़ रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कई हादसों की वजह बन रही है। ऐसे में सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

RELATED NEWS

: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

June 4, 2026
Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

May 20, 2026

पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर करेंगे काम

इस अभियान को सफल बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें मिलकर काम करेंगी। स्कूल और कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय खास निगरानी रखी जाएगी। टीमें गाड़ियों की नंबर प्लेट का वीडियो बनाएंगी और बाद में उस गाड़ी से जुड़े बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया जाएगा।

माता-पिता और स्कूल को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा

सरकार ने साफ कर दिया है कि नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर सिर्फ बच्चों को ही नहीं, उनके माता-पिता और स्कूल प्रशासन को भी जिम्मेदार माना जाएगा। अगर कोई बच्चा बाइक चलाते पकड़ा गया, तो उसके माता-पिता को नोटिस भेजा जाएगा। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधन को भी चेतावनी दी जाएगी। अगर स्कूल इस मामले में लापरवाही दिखाएगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

काउंसलिंग और जागरूकता अभियान भी चलेंगे

सिर्फ सख्ती ही नहीं, सरकार काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम भी चलाएगी। अभिभावकों को बुलाकर उन्हें समझाया जाएगा कि बच्चों को इस उम्र में गाड़ी चलाने से रोकें। साथ ही बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के नियम सिखाए जाएंगे, ताकि वे समझ सकें कि ट्रैफिक नियमों का पालन कितना ज़रूरी है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने पर सख्ती दिखाने का जो फैसला लिया है, वह सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद ज़रूरी है। इससे न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

Tags: road safetyUP Government
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

: No PUC No Fuel Rule UP NCR

No PUC No Fuel: अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर के आठ जिलों में लागू होगी नई व्यवस्था, प्रदूषण कम करने पर सरकार का फोकस

by SYED BUSHRA
June 4, 2026

Government's Big Step To Control Pollution: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

CM Yogi UP Government

योगी सरकार का आधी रात बड़ा धमाका: 22 PCS अफसरों की कुर्सी हिली, देखें पूरी लिस्ट!

by Mayank Yadav
December 24, 2025

UP Government Transfers List of 22 PCS Officers: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। योगी सरकार ने...

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
November 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

Barmer bus accident gutkha spitting tragedy

Barmer Accident:चलती बस में युवक की दर्दनाक मौत, गुटखा थूकने के चक्कर में गई जान लापरवाही बनी मौत का कारण

by SYED BUSHRA
November 14, 2025

Barmer Accident News: कहते हैं कि गुटखा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी...

Next Post
International news :Iran ने किसको कहा पहले तुम्हें मारूंगा America  से निपटेंगे बाद में

International news :Iran ने किसको कहा पहले तुम्हें मारूंगा America से निपटेंगे बाद में

Health News बच्चों की कब्ज़ की परेशानी से परेशान जानिए क्या है दवाओं से ज्यादा असरदार देसी नुस्खा

Health News बच्चों की कब्ज़ की परेशानी से परेशान जानिए क्या है दवाओं से ज्यादा असरदार देसी नुस्खा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist