Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

केदारनाथ हेली यात्रा की बुकिंग आज से शुरू.. 2 मई से शुरू होगी चार धाम यात्रा, जानें कैसे करे बुकिंग

Kedarnath Yatra helicopter booking 2025: भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने मंगलवार, 8 अप्रैल से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू कर दी है जो दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
April 8, 2025
in Latest News, उत्तराखंड
Kedarnath Yatra helicopter booking 2025
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kedarnath Yatra helicopter booking 2025: अगर आप चार धाम यात्रा के लिए उत्साहित हैं खासकर केदारनाथ जाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने मंगलवार, 8 अप्रैल से केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग शुरू कर दी है जो दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन उपलब्ध है। यह सेवा 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई है। बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट पर विजिट करें।

हेली टिकट का कितना किराया

RELATED NEWS

No Content Available

गुप्तकाशी से केदारनाथ: 8,532 रुपये

फाटा से केदारनाथ: 6,062 रुपये

सिरसी से केदारनाथ: 6,060 रुपये

जानें बुकिंग की पूरी प्रक्रिया

हेलीकॉप्टर सेवा बुक करने के लिए उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद heliyatra.irctc.co.in पर OTP के जरिए ई-मेल और मोबाइल नंबर वेरिफाई करें। यूजर आईडी (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर) और पासवर्ड बनाकर लॉगिन करें।

यह भी पढ़े: संभल की विवादित जामा मस्जिद का बदला नाम! ‘नए बोर्ड’ के नए नाम से मचा हंगामा

एक बुकर आईडी से अधिकतम 2 टिकट बुक हो सकते हैं जिसमें प्रति टिकट 6 यात्री शामिल हो सकते हैं। मतलब कुल 12 यात्रियों के लिए बुकिंग (Kedarnath Yatra helicopter booking 2025) हो सकती है। 12 से अधिक यात्रियों के समूह के लिए दूसरी यूजर आईडी से साइनअप करना होगा। कोई भी उपलब्ध तारीख चुनकर टिकट बुक की जा सकती है।

हेलीकॉप्टर सेवा से सीधे पहुंचे केदारनाथ 

पहले से पंजीकरण और यात्रा संख्या प्राप्त करना जरूरी है ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके। तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमों का पालन करें और समय पर बुकिंग सुनिश्चित करें। यह सेवा हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ पहुंचने का सुगम और तेज विकल्प प्रदान करेगी जो खासकर बुजुर्गों और बीमार तीर्थयात्रियों के लिए वरदान साबित होगी। 2 मई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए आज से बुकिंग शुरू होने से भक्तों में उत्साह है। जल्दी करें और अपनी यात्रा को मगंलमय बनाएं!

Tags: Kedarnath Yatra helicopter booking 2025
Share198Tweet124Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Tatkal ticket booking new rules 2025

Tatkal booking नियमों में हुआ बड़ा बदलाव कब से होगा लागू ,जानिए अब कैसे बुक करें अपना टिकट

Fatehpur

Fatehpur murder: किसान नेता, बेटे और भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist