शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Fatehpur murder: किसान नेता, बेटे और भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तीन लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालों में किसान नेता पप्पू सिंह, उनका बेटा और भाई शामिल हैं। घटना के बाद गांव में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 8, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Fatehpur
Share on FacebookShare on Twitter

Fatehpur murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। हथगाम थाना क्षेत्र के तहिरापुर चौराहे पर किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और छोटे भाई रिंकू सिंह की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस निर्मम हत्याकांड का आरोप गांव के ही पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उनके साथियों पर लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शवों को उठाने गई Fatehpur पुलिस को ग्रामीणों ने रोक दिया और जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, शव न उठाने देने की चेतावनी दी। घटना के बाद तीन थानों की पुलिस, सीओ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है।

#Fatehpur

वर्चस्व की जंग में तीन की हत्या

किसान नेता पिता-पुत्र और भाई को गोली मारकर हत्या

मृतक किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह और भाई रिंकू सिंह की हत्या

पूर्व ग्राम प्रधान ने बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस बल मौके पर मौजूद, जांच-पड़ताल में जुटी… pic.twitter.com/q2P4mRfatK

— News1India (@News1IndiaTweet) April 8, 2025

RELATED NEWS

फतेहपुर के मुकेश ने हमीरपुर की गुड़िया का सीना किया छलनी, सनकी ने फिर तमंचे से खुद के सिर पर भी मारी गोली

फतेहपुर के मुकेश ने हमीरपुर की गुड़िया का सीना किया छलनी, सनकी ने फिर तमंचे से खुद के सिर पर भी मारी गोली

अक्टूबर 12, 2025
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

अक्टूबर 8, 2025

गांव के बीचोंबीच मचा कोहराम

घटना मंगलवार सुबह की है जब किसान नेता पप्पू सिंह अपने गांव तहिरापुर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह का बेटा पीयूष सिंह ट्रैक्टर लेकर सामने से आ रहा था। रास्ते को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। पप्पू सिंह के परिजन बताते हैं कि जैसे ही विवाद बढ़ा, पीयूष ने अपने पिता और अन्य साथियों को बुला लिया। इधर पप्पू सिंह के रिश्तेदार विनोद सिंह ने फोन कर पप्पू के बेटे अभय सिंह को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में गोलीबारी शुरू हो गई जिसमें पप्पू सिंह, अभय सिंह और उनके छोटे भाई रिंकू सिंह की जान चली गई।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, लोग नाराज़

घटना की सूचना मिलते ही हथगाम पुलिस Fatehpur के साथ-साथ दो अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। लेकिन गांववालों ने शवों को उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते, वे शव नहीं उठाने देंगे। स्थिति को देखते हुए सीओ और एसओ खुद मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। बावजूद इसके ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा।

मांग: आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर

मृतक किसान नेता पप्पू सिंह, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) से जुड़े थे और गांव की वर्तमान प्रधान रामदुलारी सिंह की संतान थे। घटना के बाद उनके परिवार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने, उनके घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, वे शांत नहीं बैठेंगे।

इस वारदात ने न केवल स्थानीय बल्कि जिलेभर में सनसनी फैला दी है। कई किसान संगठनों और राजनीतिक दलों ने इस घटना की निंदा की है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि Fatehpur पुलिस कितनी तेजी से आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले में न्याय दिला पाती है।

यहां पढ़ें: संभल की विवादित जामा मस्जिद का बदला नाम! ‘नए बोर्ड’ के नए नाम से मचा हंगामा
Tags: fatehpur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

फतेहपुर के मुकेश ने हमीरपुर की गुड़िया का सीना किया छलनी, सनकी ने फिर तमंचे से खुद के सिर पर भी मारी गोली

फतेहपुर के मुकेश ने हमीरपुर की गुड़िया का सीना किया छलनी, सनकी ने फिर तमंचे से खुद के सिर पर भी मारी गोली

by Vinod
अक्टूबर 12, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में देररात सनकी पति ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। पति ने...

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, पानी से भरे गहरे खंदक में गिरी स्कार्पियो, डूबने से चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत

by Vinod
अक्टूबर 8, 2025

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह के...

Fatehpur

Fatehpur मकबरा विवाद में गरमाई सियासत: बीजेपी जिलाध्यक्ष का SP पर तीखा हमला, सपा नेता निष्कासित

by Mayank Yadav
अगस्त 12, 2025

Fatehpur dispute: फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद मकबरे को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। मकबरे...

Fatehpur

Fatehpur में धार्मिक स्थल को लेकर बवाल: हिंदू संगठनों ने बैरिकेड तोड़कर मकबरे में किया प्रवेश, इलाके में तनाव

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2025

Fatehpur Tomb Dispute: फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर नई बस्ती में स्थित नवाब अब्दुल समद मकबरे...

Fatehpur

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बेटे की अस्थियां विसर्जन को जा रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर, 4 की दर्दनाक मौत

by Mayank Yadav
अप्रैल 19, 2025

Fatehpur accident: बेटे की अंतिम यात्रा को निकले परिजनों की खुद जीवन यात्रा हो गई खत्म। फतेहपुर में शनिवार तड़के...

Next Post
Banaras

Banaras bulldozer action: बनारस की सकरी गलियों को चौड़ा करने की योजना तेज, करीब 150 घरों पर चलेगा बुलडोजर

UP Cabinet

UP Cabinet Meeting 2025: बैठक में लिए गए 13 बड़े फैसले, PRD जवानों का भत्ता बढ़ा, दिव्यांग बच्चों के लिए मुफ्त ज़मीन आवंटन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist