बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Air India urine case: एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर शर्मनाक ‘पेशाब कांड’, बिजनेस क्लास में निजी कंपनी के अधिकारी पर कर दी टॉयलेट

एयर इंडिया की दिल्ली से बैंकॉक जा रही फ्लाइट में एक यात्री ने बिजनेस क्लास में बैठे निजी कंपनी के अधिकारी पर पेशाब कर दी। यह घटना फ्लाइट की लैंडिंग के वक्त हुई, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

by Mayank Yadav
अप्रैल 9, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Air India
Share on FacebookShare on Twitter

Air India urine case: 2022 के बाद अब 2025 में फिर दोहराया गया ‘पेशाब कांड’, एयर इंडिया की दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने किया शर्मनाक काम। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया, लेकिन एयर इंडिया ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। यह घटना विमान के बैंकॉक लैंडिंग के दौरान घटी।

बैंकॉक जा रही फ्लाइट में फिर बदनामी का किस्सा

दिल्ली से बैंकॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2336 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला एक अनियंत्रित यात्री के शर्मनाक बर्ताव से जुड़ा है, जिसने बिजनेस क्लास में सफर कर रहे एक निजी कंपनी के सीनियर अधिकारी पर पेशाब कर दी। यह घटना फ्लाइट के बैंकॉक में लैंड करते समय हुई। एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि केबिन क्रू ने पीड़ित यात्री को पूरी मदद देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

RELATED NEWS

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

जुलाई 16, 2026
Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

जून 25, 2026

माफी मांगने के बाद भी शुरू हुई जांच की प्रक्रिया

घटना के बाद आरोपी यात्री ने पीड़ित से माफी भी मांगी है। एयर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, “9 अप्रैल को दिल्ली से बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में केबिन क्रू को एक यात्री के अनुशासनहीन व्यवहार की जानकारी दी गई। क्रू ने सभी नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।”

Air India के अनुसार, क्रू ने आरोपी को चेतावनी दी और पीड़ित यात्री को बैंकॉक में शिकायत दर्ज कराने में सहायता की पेशकश की, जिसे उसने अस्वीकार कर दिया। अब इस घटना की जांच के लिए एक स्वतंत्र स्थायी समिति का गठन किया जाएगा, जो यह तय करेगी कि उस यात्री के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। एयर इंडिया ने भरोसा दिलाया कि वह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा तय किए गए मानकों और प्रक्रियाओं का पालन करेगा।

यहां पढ़ें: CA से लेकर IAS तक.. कौन हैं विजय किरण आनंद, जिन्हें महाकुंभ के बाद योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पहले भी बदनामी का सामना कर चुकी है एयर इंडिया

यह पहली बार नहीं है जब Air India की फ्लाइट में ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया हो। नवंबर 2022 में भी न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में बिजनेस क्लास में बैठे शंकर मिश्रा नामक व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। उस घटना में आरोपी ने शराब का अत्यधिक सेवन किया था और बाद में उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था, हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

नियमों के बावजूद क्यों हो रही हैं ऐसी घटनाएं?

यह सवाल अब उठ रहा है कि बार-बार यात्रियों के अनुशासनहीन व्यवहार के मामले क्यों सामने आ रहे हैं? क्या एयरलाइनों को और सख्त कदम नहीं उठाने चाहिए? पेशाब कांड जैसे शर्मनाक मामलों से न केवल यात्रियों की गरिमा को ठेस पहुंचती है, बल्कि एयरलाइंस की साख भी बुरी तरह प्रभावित होती है।

Tags: air india
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

Air India AI171 हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक आयेगी ,सुप्रीम कोर्ट में क्यों AAIB ने स्वतंत्र जांच का किया विरोध

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

Air India AI171 Crash Investigation: अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया AI171 विमान हादसे की जांच को लेकर...

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट गलती से पहुंची पाकिस्तानी एयरस्पेस, DGCA ने शुरू की जांच

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Air India Pakistan Airspace Incident: भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एयर इंडिया की एक उड़ान के...

Air India

Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी! बीच रास्ते से वापिस लौटा विमान, मुंबई में हुई आपात लैंडिंग

by Gulshan
अक्टूबर 22, 2025

Air India : एअर इंडिया की एक और अंतरराष्ट्रीय उड़ान में तकनीकी परेशानी की खबर सामने आई है। मुंबई से...

Air India

‘Go Around’ की पुकार सुनते ही पायलट ने दिखाया कमाल, हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची एयर इंडिया की फ्लाइट!

by Gulshan
अगस्त 11, 2025

Air India : 10 अगस्त को एयर इंडिया की एक फ्लाइट केरल के तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए रवाना हुई...

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा,  बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

Air india news: तिरुवनंतपुरम से दिल्ली जा रहा विमान चेन्नई में क्यों उतरा, बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचे संसद

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2025

Thiruvananthapuram to Delhi Flight Diverted to Chennai:तकनीकी खराबी और खराब मौसम से बदला रूट रविवार शाम तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ...

Next Post
Yogi Adityanath

DA Hike: यूपी के कर्मचारियों को CM योगी की बड़ी सौगात, DA में 2% बढ़ोतरी... जानें कब मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Global recession risk due to oil prices and trade war

क्या फिर आने वाली है वैश्विक मंदी? America-China तनाव और तेल कीमतों में गिरावट से क्या संकट और गहराएगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist