बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hill station घूमने जा रहे हैं? होटल बुकिंग में ठगी से बचें, जानिए पुलिस ने जारी की क्या एडवाइजरी

नैनीताल में होटल बुकिंग के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हैं। पुलिस ने फर्जी वेबसाइटों से बचने की सलाह दी है। सतर्कता बरतें और सिर्फ भरोसेमंद पोर्टल से ही बुकिंग करें ताकि छुट्टियां सुरक्षित रहें।

by Ahmed Naseem
अप्रैल 10, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Hotel Booking Fraud Alert in Nainital: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जहां एक तरफ इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर टूरिस्टों की भीड़ बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर साइबर ठगों ने होटल बुकिंग के नाम पर जाल बिछा रखा है। नैनीताल पुलिस ने इस खतरे को देखते हुए पर्यटकों के लिए एक खास एडवाइजरी जारी की है।

फर्जी वेबसाइट्स से हो रही ठगी

पुलिस के मुताबिक कुछ साइबर अपराधियों ने नैनीताल के लोकप्रिय होटलों के नाम से नकली वेबसाइटें बना रखी हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं। लोग गूगल पर होटल सर्च करते हैं और इन फर्जी साइट्स पर पहुंचकर ऑनलाइन बुकिंग कर लेते हैं। बुकिंग के बाद दिए गए अकाउंट नंबर या मोबाइल वॉलेट (जैसे PhonePe, Google Pay) पर एडवांस पेमेंट भी कर देते हैं। लेकिन जब वे छुट्टियों के लिए होटल पहुंचते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि उनके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है।

RELATED NEWS

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात,  MMT ने भरा जुर्माना

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात, MMT ने भरा जुर्माना

सितम्बर 23, 2026

2024 में सामने आए 10 से ज्यादा केस

साल 2024 में पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार इस तरह की ठगी के 10 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। अब चूंकि फिर से टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया है, इसलिए पुलिस ने टूरिस्ट्स को पहले से सचेत रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने दी ये जरूरी सलाह

गूगल पर होटल खोजते वक्त सतर्क रहें, क्योंकि नकली साइट्स असली जैसी दिख सकती हैं।

हमेशा होटल की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद ट्रैवल पोर्टल से ही बुकिंग करें।

अगर कोई एडवांस पेमेंट की मांग करता है, तो पहले जांच-पड़ताल जरूर करें।

इंटरनेट पर मिले अंजान नंबरों पर कॉल न करें।

सरकार से मान्यता प्राप्त वेबसाइट या ऐप से ही होटल बुक करें।

यदि ठगी हो जाए तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या नजदीकी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराएं।

पर्यटकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

नैनीताल पुलिस ने साफ कहा है कि पर्यटकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। तकनीकी टीम को सक्रिय कर दिया गया है ताकि फर्जी वेबसाइट्स की पहचान हो सके और समय रहते कार्रवाई की जा सके।

छुट्टियों का मजा लें, लेकिन सजग रहें

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बेफिक्र होकर छुट्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यात्रा से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। थोड़ी सी सतर्कता से आप न सिर्फ ठगी से बच सकते हैं, बल्कि अपनी ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं।

Tags: Hotel booking fraudNainital tourism safety
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात,  MMT ने भरा जुर्माना

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात, MMT ने भरा जुर्माना

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

गुरदासपुर के राजेश चौहान ने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पैसे बचाकर यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने...

Next Post
Uttar Pradesh OBC fee reimbursement scheme for students

U P NEWS : क्या है फीस वापसी योजना कौन से छात्रों को मिलेगी 50,000 रुपये तक की मदद जानिए कैसे उठाएं लाभ

Tahawwur Rana

पीएम मोदी के ‘हनुमान’ ने ऑपरेशन तहव्वुर राणा को ऐसे बनाया सक्सेसफुल, अब आतंकी से होगा मुम्बई आतंकी हमले का हिसाब-किताब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In