बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hotel Scam: दो होटल बुक, दोनों गायब; छुट्टी का टूटा सपना , माइनस 4 डिग्री था कार में बिताई रात, MMT ने भरा जुर्माना

MakeMyTrip से श्रीनगर और गुलमर्ग के होटल बुक करने वाले परिवार को दोनों जगह परेशानी हुई। माइनस 4 डिग्री में कार में रात गुजारनी पड़ी। उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को 48,775 रुपये देने का आदेश दिया।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

गुरदासपुर के राजेश चौहान ने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पैसे बचाकर यात्रा की योजना बनाई थी। उन्होंने MakeMyTrip के जरिए श्रीनगर और गुलमर्ग में दो होटल बुक किए। लेकिन जब पत्नी और दो बच्चों के साथ परिवार वहां पहुंचा तो दोनों बुकिंग को लेकर बड़ी परेशानी सामने आ गई।

श्रीनगर में बुक किए गए होटल हेरिटेज रोज इन की जगह पहुंचने पर पता चला कि लिस्टेड प्रॉपर्टी वास्तव में एक निजी होमस्टे थी। अगले दिन परिवार गुलमर्ग में होटल एप्पल ट्री रिजॉर्ट्स खोजने पहुंचा, लेकिन वहां इस नाम का कोई होटल मिला ही नहीं।

RELATED NEWS

Hill station घूमने जा रहे हैं? होटल बुकिंग में ठगी से बचें, जानिए पुलिस ने जारी की क्या एडवाइजरी

Hill station घूमने जा रहे हैं? होटल बुकिंग में ठगी से बचें, जानिए पुलिस ने जारी की क्या एडवाइजरी

अप्रैल 10, 2025

कार में काटी रात

दोनों जगहों पर परेशानी के बाद परिवार के पास रात गुजारने का कोई इंतजाम नहीं बचा। उस रात तापमान करीब माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में राजेश को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ कार में ही रात बितानी पड़ी।

परिवार ने गुलमर्ग के लिए पहले से गोंडोला टिकट भी बुक कर रखे थे, लेकिन होटल की समस्या के कारण उनकी यात्रा का पूरा प्लान बिगड़ गया। अगले दिन परिवार निराश होकर गुरदासपुर लौट आया।

कंपनी ने नहीं की मदद

वापस आने के बाद राजेश ने MakeMyTrip से कई बार संपर्क किया। आरोप है कि कंपनी की तरफ से न तो तत्काल मदद मिली और न ही बुकिंग की रकम वापस की गई।

कंपनी ने यह दलील दी कि वह केवल एक बिचौलिया है और होटल उसके अपने नहीं हैं। वहीं होटल की ओर से बुकिंग को ‘नो-शो’ बताया गया। राजेश ने इस मामले को पंजाब के जिला उपभोक्ता आयोग के सामने रखा।

आयोग ने जिम्मेदारी तय की

जिला उपभोक्ता आयोग ने MakeMyTrip की दलीलों को खारिज कर दिया। आयोग ने कहा कि जब कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहक से पूरा भुगतान लेता है, कन्फर्म बुकिंग वाउचर जारी करता है और सत्यापित होटल उपलब्ध कराने का भरोसा देता है, तो वह अपनी जिम्मेदारी से केवल बिचौलिया होने की बात कहकर नहीं बच सकता।

आयोग के सामने यह भी पाया गया कि श्रीनगर की लिस्टेड प्रॉपर्टी होटल के बजाय होमस्टे थी, जबकि गुलमर्ग में बुक किया गया होटल अस्तित्व में ही नहीं था। ऐसे में ‘नो-शो’ का तर्क भी स्वीकार नहीं किया गया, क्योंकि जिस होटल का अस्तित्व ही नहीं था, वहां ग्राहक चेक-इन कैसे करता?

48,775 रुपये देने होंगे

आयोग ने MakeMyTrip को कुल 48,775 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया। इसमें बुकिंग की 18,775 रुपये की पूरी रकम 9 फीसदी सालाना ब्याज के साथ लौटाने को कहा गया।

इसके अलावा परिवार को हुई मानसिक और शारीरिक परेशानी के लिए 25,000 रुपये और मुकदमे के खर्च के तौर पर 5,000 रुपये देने का आदेश दिया गया।

बुकिंग से पहले जांचें

ऑनलाइन होटल बुक करते समय केवल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहने के बजाय होटल की वास्तविक लोकेशन और पहचान की जांच करना जरूरी है। Google Maps और Google Earth पर लोकेशन देखकर यह पुष्टि की जा सकती है कि प्रॉपर्टी वास्तव में मौजूद है या नहीं।

होटल की आधिकारिक वेबसाइट, फोन नंबर या सोशल मीडिया पेज से सीधे संपर्क करके भी बुकिंग की पुष्टि की जा सकती है। हाल के Google और TripAdvisor रिव्यू पढ़ना भी उपयोगी हो सकता है, खासकर पिछले एक-दो महीनों की शिकायतों पर ध्यान दें।

जहां संभव हो, रिफंडेबल बुकिंग चुनना बेहतर सुरक्षा दे सकता है। बुकिंग वाउचर मिलने के बाद होटल से फोन या WhatsApp पर पता, कमरा और चेक-इन समय दोबारा कन्फर्म करना भी जरूरी है।

Tags: Hotel booking fraudMakeMyTrip Case
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Hill station घूमने जा रहे हैं? होटल बुकिंग में ठगी से बचें, जानिए पुलिस ने जारी की क्या एडवाइजरी

Hill station घूमने जा रहे हैं? होटल बुकिंग में ठगी से बचें, जानिए पुलिस ने जारी की क्या एडवाइजरी

by Ahmed Naseem
अप्रैल 10, 2025

Hotel Booking Fraud Alert in Nainital: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो...

Next Post
Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

Ashwin Reaction : जापान ने भारत को दी कड़ी टक्कर, अश्विन बोले- फ्लैट पिचों के आदी हैं भारतीय बल्लेबाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In