Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Summer health tips : छाछ से मिलेगी ठंडक, दिन में कितनी बार इसे पीना है सही, जानिए किन्हें रहना इससे दूर

गर्मी में छाछ का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे सही समय और सही मात्रा में पीना जरूरी है। कुछ लोग इससे बचें, जैसे सर्दी-जुकाम या एसिडिटी के मरीज।

by SYED BUSHRA
April 10, 2025
in Uncategorized
Buttermilk benefits in summer
Share on FacebookShare on Twitter

Buttermilk benefits in summer गर्मी का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे थकान, डिहाइड्रेशन और चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स जैसे नारियल पानी, बेल शरबत, आम पना और खासतौर पर छाछ शरीर को ठंडक देती हैं और ऊर्जा भी बनाए रखती हैं।

छाछ का सेवन क्यों करें

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ एक बेहतरीन विकल्प है। यह लाइट होती है और पेट को भरने के बजाय हीट को बाहर निकालने में मदद करती है। छाछ पाचन को सुधारने में भी मदद करती है और इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट की सेहत को दुरुस्त रखते हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में कितनी बार छाछ पीनी चाहिए और क्या यह हर किसी के लिए फायदेमंद है

RELATED NEWS

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

May 23, 2026
Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

May 19, 2026

छाछ के पोषक तत्व

छाछ में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन-बी 12, राइबोफ्लेविन और प्रोबायोटिक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह फैट में कम और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन में मदद करता है।

छाछ पीने के फायदे

पाचन के लिए फायदेमंद,छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन तंत्र को सुधारते हैं। इससे कब्ज की समस्या कम होती है और शरीर को पोषक तत्व अच्छे से मिलते हैं।

हाइड्रेशन, गर्मी में छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और हाइड्रेशन बनी रहती है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती, जिससे थकान कम होती है और शरीर सही तरीके से काम करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाती है,छाछ में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

एसिडिटी में राहत,अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो छाछ पीने से राहत मिल सकती है। इसका ठंडा और क्षारीय स्वभाव पेट की जलन को शांत करता है।

एक दिन में कितनी बार छाछ पीनी चाहिए

आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, गर्मियों में एक व्यक्ति को दिन में 1 से 2 गिलास छाछ पीनी चाहिए। इसे सुबह या दोपहर के भोजन के साथ लिया जा सकता है। अगर बहुत गर्मी हो या भूख कम लग रही हो, तो शाम को एक हल्का गिलास पी सकते हैं।

किन लोगों को छाछ से बचना चाहिए?

सर्दी-जुकाम या साइनस के मरीज, छाछ की ठंडी तासीर बलगम बढ़ा सकती है, जिससे सर्दी या जुकाम बढ़ सकता है।

जोड़ों के दर्द या गठिया के मरीज, ठंडी चीजें हड्डियों के दर्द को बढ़ा सकती हैं, इसलिए ऐसे लोग छाछ से बचें।

पेट में एसिडिटी या अल्सर,इस स्थिति में छाछ पीने से गैस या जलन हो सकती है।

दूध से एलर्जी या लैक्टोज इन्टॉलरेंस, इन लोगों को छाछ से बचना चाहिए क्योंकि इससे पेट दर्द या गैस की समस्या हो सकती है।

रात में छाछ न पीएं,रात में मेटाबॉलिक प्रक्रिया धीमी होती है, जिससे छाछ को पचने में समस्या हो सकती है।

छाछ पीने का सही समय

दोपहर के भोजन के साथ,इससे खाना अच्छे से पचता है।

गर्मी में धूप से लौटने के बाद,शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन मिलती है, लेकिन तुरंत नहीं, थोड़ा रुककर पीएं।

भारी खाना खाने के बाद,पेट भारी लगने पर छाछ से पाचन में मदद मिलती है।

कुछ टिप्स

हमेशा ताजा छाछ पिएं, पुरानी छाछ से गैस की समस्या हो सकती है।

ठंडी या फ्रिज से निकली छाछ को तुरंत न पिएं, पहले सामान्य तापमान पर लाएं।

मसालेदार छाछ पसंद नहीं हो तो आप सिर्फ काला नमक और जीरा पाउडर डालकर भी पी सकते हैं।

गैस या अपच की समस्या हो तो छाछ में हींग, पुदीना या अजवाइन मिलाकर पिएं।

गर्मी में छाछ को सही मात्रा और समय पर पीने से यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन और इम्यूनिटी में भी मदद करती है। ध्यान रखें कि इसका सेवन सावधानी से किया जाए, ताकि स्वास्थ्य को नुकसान न हो।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: buttermilk benefitssummer health tips
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Extreme Heat Danger:देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Heatwave Alert: दिन की लू से ज्यादा खतरनाक बन रही ‘रात की गर्मी’, जानिए कैसे बचें

Heatwave Alert: दिन की लू से ज्यादा खतरनाक बन रही ‘रात की गर्मी’, जानिए कैसे बचें

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Heatwave Alert: भारत में गर्मी का प्रकोप हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब तक लोग सिर्फ दिन की...

Fainted from heat what to do

Fainted from Heat : तेज़ गर्मी में बेहोश हो जाए कोई तो तुरंत पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानिए कैसे करें मदद

by SYED BUSHRA
June 27, 2025

If Someone Fainted from Heat गर्मियों में धूप और हीटवेव की वजह से कई बार लोग चक्कर खाकर बेहोश हो...

Why mosquitoes bite some people more than others

Mosquito bites reason : क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं?जानिए इसकी वजह क्या है खून से लेकर खुशबू तक का राज़

by SYED BUSHRA
June 26, 2025

Why mosquitoes bite some people more than others : गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। शाम...

Next Post
Vishnu Puran कौनसी चीजें बेचने से आता है दुर्भाग्य,जीवन में कितनी मुश्किलें आएं, इनको कभी न बेचें

Vishnu Puran कौनसी चीजें बेचने से आता है दुर्भाग्य,जीवन में कितनी मुश्किलें आएं, इनको कभी न बेचें

रोज़ सुबह पिए यह चमत्कारी पानी  विटामिन-बी12 की कमी कर देगा दूर जानिए इसको कैसे बनाएं

रोज़ सुबह पिए यह चमत्कारी पानी विटामिन-बी12 की कमी कर देगा दूर जानिए इसको कैसे बनाएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist