Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Fainted from Heat : तेज़ गर्मी में बेहोश हो जाए कोई तो तुरंत पानी क्यों नहीं देना चाहिए? जानिए कैसे करें मदद

गर्मी से बेहोश हुए व्यक्ति को तुरंत पानी पिलाना खतरनाक हो सकता है। पहले शरीर को ठंडक दें, सांसों की जांच करें और होश आने के बाद ही थोड़ा-थोड़ा पानी दें। यही सही तरीका है।

by SYED BUSHRA
June 27, 2025
in Uncategorized
Fainted from heat what to do
Share on FacebookShare on Twitter

If Someone Fainted from Heat गर्मियों में धूप और हीटवेव की वजह से कई बार लोग चक्कर खाकर बेहोश हो जाते हैं। ऐसे में हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल यही आता है कि बेहोश व्यक्ति को जल्दी से पानी पिला दिया जाए, लेकिन यही जल्दबाज़ी खतरनाक साबित हो सकती है। जब कोई व्यक्ति बेहोश होता है, तो उसका शरीर और दिमाग पूरी तरह से एक्टिव नहीं होता। ऐसे में पानी सीधे फेफड़ों में जा सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, खांसी और एस्पिरेशन निमोनिया जैसी परेशानी हो सकती है।

सबसे पहले क्या करें?

अगर किसी को गर्मी के कारण चक्कर आकर बेहोशी आ गई हो, तो सबसे पहले उसे तेज धूप वाली जगह से हटाकर किसी ठंडी जगह या कमरे में ले जाएं। इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। इसके बाद आप एक साफ गीला और ठंडा कपड़ा लें और उस व्यक्ति के शरीर को पोंछें। खासकर माथा, गर्दन, हाथ और पैर अच्छे से पोंछें। चाहे तो हल्के पानी का स्प्रे भी कर सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और होश में आने की प्रक्रिया तेज होगी।

RELATED NEWS

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

May 23, 2026
Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

May 19, 2026

खून का बहाव बढ़ाएं

अगर व्यक्ति की सांसें चल रही हैं और नब्ज मिल रही है, तो उसे पीठ के बल लिटाकर पैरों को थोड़ा ऊपर उठा दें। इससे खून का बहाव दिमाग की ओर बढ़ेगा और बेहोशी जल्दी टूटने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि व्यक्ति को शांत माहौल मिले और उसके आसपास भीड़ न हो।

सांस रुक गई हो तो क्या करें?

अगर आपको लगे कि व्यक्ति की सांसें नहीं चल रहीं या नब्ज नहीं मिल रही है, तो वक्त बर्बाद न करें। तुरंत उसे पास के अस्पताल या क्लिनिक लेकर जाएं। ऐसी स्थिति में खुद से कोई घरेलू उपाय न करें।

कब देना चाहिए पानी?

जब व्यक्ति की आंखें खुल जाएं, वो बात करने लगे और पूरी तरह से होश में आ जाए, तभी उसे थोड़ा-थोड़ा पानी पिलाएं। चाहें तो इलेक्ट्रोलाइट या ORS वाला घोल भी दे सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि वह पानी को निगल पा रहा हो। ज़बरदस्ती पानी न पिलाएं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। news1india इस जानकारी की पुष्टि या जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Tags: Heatstroke First Aidsummer health tips
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

Heatwave Danger: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, कितनी गर्मी सह सकता है शरीर, जानिए कब स्किन झुलस जायेगी

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Extreme Heat Danger:देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार...

Night Heatwave Danger

Night Heatwave: दिन नहीं, अब रात की गर्मी बन रही जानलेवा, जानिए क्या है ‘नाइट हीटवेव’ कैसे लोगों की नींद कर रही हराम

by Kirtika Tyagi
May 19, 2026

Night Heatwave Danger: अब तक लोग गर्मियों में सिर्फ दिन की तेज धूप और लू से बचने की तैयारी करते...

Heatwave Alert: दिन की लू से ज्यादा खतरनाक बन रही ‘रात की गर्मी’, जानिए कैसे बचें

Heatwave Alert: दिन की लू से ज्यादा खतरनाक बन रही ‘रात की गर्मी’, जानिए कैसे बचें

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Heatwave Alert: भारत में गर्मी का प्रकोप हर साल नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब तक लोग सिर्फ दिन की...

Why mosquitoes bite some people more than others

Mosquito bites reason : क्या मच्छर आपको ज्यादा काटते हैं?जानिए इसकी वजह क्या है खून से लेकर खुशबू तक का राज़

by SYED BUSHRA
June 26, 2025

Why mosquitoes bite some people more than others : गर्मियां आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है। शाम...

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

क्या आपको ततैया ने मार दिया है डंक बिल्कुल ना घबराए,अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत दर्द और सूजन से आराम पाएं

by SYED BUSHRA
June 17, 2025

Wasp Bite Remedies : गर्मी के मौसम में अक्सर घर की बालकनी, छत, खिड़की या गार्डन के कोनों में ततैया...

Next Post
Snake prevention tips for monsoon

Monsoon Tips : बारिश के मौसम में सांपों की घुसपैठ से परेशान!जानिए कैसे करें घरेलू और देसी उपायों से अपने घर की सुरक्षा

Shubhanshu Shukla’s Space Journey : कैसे बना उनका सफ़र भारत के गगनयान मिशन के लिए उम्मीद की किरण

Shubhanshu Shukla's Space Journey : कैसे बना उनका सफ़र भारत के गगनयान मिशन के लिए उम्मीद की किरण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist