रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

प्रयागराज में सनसनीखेज वारदात.. रीवां रोड पर कार पर बमबाजी, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार देर रात एक दहशतनाक घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। रीवां रोड पर नारीबारी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती कार पर बम फेंककर हमला किया।

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
Prayagraj News
Share on FacebookShare on Twitter

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार देर रात एक दहशतनाक घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। रीवां रोड पर नारीबारी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती कार पर बम फेंककर हमला किया जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। बम के धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह में जा रहे थे पीड़ित

RELATED NEWS

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

अगस्त 31, 2026
Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

अगस्त 30, 2026

जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। चाक घाट निवासी शुभम, वेद और विक्की एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से निकले थे। नारीबारी बाजार के पास किसी काम से उन्होंने अपनी कार रोकी। तभी पहले से उनका पीछा कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार को निशाना बनाया और उस पर बम फेंक दिया। बम के धमाके से कार का शीशा टूट गया और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। हमले के बाद बदमाश तेजी से मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बमबाजी की यह सनसनीखेज घटना (Prayagraj News) नारीबारी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार बदमाश कार पर बम फेंकते हैं जिसके बाद धमाका होता है। धमाके के बाद कार सवार लोग घबराकर बाहर की ओर भागते हैं और आसपास अफरा-तफरी मच जाती है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़े: UP Crime : गंजडुंडवारा में वाहन चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश या इलाके में दहशत फैलाने की मंशा से किया गया हो सकता है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद नारीबारी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की वारदात से सहमे हुए हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से प्रयागराज में बमबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। शंकरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Tags: Prayagraj News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Manouri Firecracker Factory Blast

Blast Breaking: मनौरी की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाके, 5 की मौत, 22 घायल; कई मकान जमींदोज

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Firecracker Factory Blast: प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग...

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

Vindhya Expressway के लिए नहीं होगा जबरन अधिग्रहण, किसानों की सहमति से खरीदी जाएगी जमीन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Vindhya Expressway: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध...

Umar Convoy Toll Plaza News

Umar Convoy: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 25-30 कारों पर टोल न देने का आरोप, बैरियर टूटने ,धमकाने पर FIR

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Toll Plaza controversy: प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर 8 अगस्त को मोहम्मद उमर के काफिले से जुड़ा मामला सामने...

Abaan Ahmed Education

Education Story: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पढ़ाई कितनी थी? 10वीं के रिजल्ट ने सभी को चौंकाया

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Big Reveal: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की पढ़ाई को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही...

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Next Post
Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोने की चमक से दहले बाजार! जल्द छू सकता है ₹1 लाख का आंकड़ा, जानिए क्यों बेतहाशा बढ़ रही कीमत ?

Flat Maintenance GST

फ्लैट में रहना हुआ महंगा! अब मेनटेनेंस चार्ज पर लगेगा 18% GST – जेब पर पड़ेगा सीधा असर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In