Monday, June 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मायावती की मास्टर स्ट्रोक बैठक: भतीजे आकाश की वापसी के बाद BSP में बड़ा फेरबदल संभव!

भतीजे आकाश आनंद की बसपा में वापसी के बाद मायावती ने लखनऊ में बड़ी बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस अहम बैठक में आकाश को दोबारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

by Mayank Yadav
April 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
BSP Meeting
Share on FacebookShare on Twitter

BSP Meeting: बहुजन समाज पार्टी में हाल ही में हुई बड़ी हलचल के बाद एक बार फिर सबकी नजरें मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद पर टिक गई हैं। आकाश की पार्टी में वापसी के तुरंत बाद बीएसपी सुप्रीमो ने लखनऊ में बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें पार्टी के करीब 300 वरिष्ठ नेता, मंडल और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। यह बैठक 16 अप्रैल को लखनऊ स्थित बसपा मुख्यालय में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में आकाश आनंद की भूमिका को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। साथ ही, बीएसपी के आगामी रणनीतिक एजेंडे पर भी चर्चा होगी।

पार्टी में वापसी के बाद आकाश आनंद पर सबकी नजरें

आकाश आनंद ने बीते दिनों सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए मायावती से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वे बहनजी को अपना एकमात्र राजनीतिक मार्गदर्शक मानते हैं और अब से किसी रिश्तेदार या बाहरी सलाहकार की बातों में आकर कोई राजनीतिक निर्णय नहीं लेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके पूर्व ट्वीट ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया, और उन्होंने इसके लिए भी क्षमा मांगी।

RELATED NEWS

मायावती ने बता दिया किस वजह से उन्होंने योगी सरकार की तारीफ, जानें BSP की बैठक से क्यों दूर रहे आकाश आनंद

मायावती ने बता दिया किस वजह से उन्होंने योगी सरकार की तारीफ, जानें BSP की बैठक से क्यों दूर रहे आकाश आनंद

October 16, 2025

उनकी इस विनम्रता और आत्ममंथन के बाद मायावती ने उन्हें पार्टी में फिर से शामिल करने का ऐलान किया। मायावती ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि आकाश ने वरिष्ठों के सम्मान की बात स्वीकार की है और पार्टी व मूवमेंट को समर्पण का संकल्प लिया है, इसलिए उन्हें दूसरा मौका दिया जा रहा है।

बैठक में बड़ा बदलाव संभव, आकाश को मिल सकता है पद

सूत्रों की मानें तो इस BSP Meeting बैठक में आकाश आनंद को दोबारा कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे पहले उन्हें राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी गई थी। माना जा रहा है कि इस बार भी उन्हें पार्टी में किसी केंद्रीय भूमिका में लाया जा सकता है।

BSP Meeting बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और पार्टी की जमीनी स्थिति को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मायावती के इस कदम से स्पष्ट है कि वे पार्टी को फिर से संगठित करने में जुट गई हैं और युवा नेतृत्व को भी मौका देने के मूड में हैं। आकाश आनंद की वापसी और संभावित पदोन्नति के साथ ही बीएसपी में एक नई दिशा की शुरुआत मानी जा रही है। मायावती का यह फैसला 2024 की सियासी बिसात पर बड़ा असर डाल सकता है।

सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख: जिस अस्पताल से नवजात चोरी हो, उसका लाइसेंस तुरंत रद्द किया जाए

Tags: BSP Meeting
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

मायावती ने बता दिया किस वजह से उन्होंने योगी सरकार की तारीफ, जानें BSP की बैठक से क्यों दूर रहे आकाश आनंद

मायावती ने बता दिया किस वजह से उन्होंने योगी सरकार की तारीफ, जानें BSP की बैठक से क्यों दूर रहे आकाश आनंद

by Vinod
October 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सपा की सरकार ने बीएसपी की सरकार में बने स्मारकों व पार्कों की उपेक्षा की थी, जबकि...

Next Post
SP MLA

सफाई देने आये सपा विधायक का फिर से विवादित बयान -'श्राप दे देते भगवान, ताकि भस्म हो जाते मुसलमान'

इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल, जब गजनबी मंदिर लूट रहा था तब कहां थे भगवान, अगर दे देते श्राप तो भस्म हो जाते मुसलमान

इंद्रजीत सरोज के बिगड़े बोल, जब गजनबी मंदिर लूट रहा था तब कहां थे भगवान, अगर दे देते श्राप तो भस्म हो जाते मुसलमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist