सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राम मंदिर समेत यूपी के कई जिलों को आया धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी ई-मेल के ज़रिए

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी राम मंदिर ट्रस्ट को एक ई-मेल के ज़रिए भेजी गई है।

by Gulshan
अप्रैल 15, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Ayodhya News
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दहशत का माहौल उस वक्त बन गया जब 10 से 15 जिलों के जिलाधिकारियों को उनके आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरे संदेश मिले। धमकी में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाया जाएगा। इन मेल्स के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट को आया धमकी भरा ईमेल 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट को भी एक धमकी भरा मेल भेजा गया है। सोमवार की रात राम जन्मभूमि ट्रस्ट को ई-मेल के जरिए संदेश मिला, जिसमें साफ तौर पर लिखा था — “बढ़ा लो मंदिर की सुरक्षा, वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो।” इस मेल में राम मंदिर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रस्ट ने अयोध्या के साइबर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। मामले की जांच अब साइबर सेल के हवाले है।

RELATED NEWS

MBBS Student Snake Bite Ayodhya

Ayodhya News : राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर; केजीएमयू लखनऊ रेफर

जुलाई 22, 2026
Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

जुलाई 21, 2026

धमकी की सूचना मिलते ही अयोध्या समेत अन्य जिलों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बाराबंकी, फिरोजाबाद, चंदौली और अलीगढ़ जैसे जिलों के डीएम ऑफिस को भी निशाना बनाने की धमकी मेल के जरिए दी गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये ई-मेल तमिलनाडु से भेजे गए हैं।

बम स्क्वॉड और पुलिस ने की तलाशी

बाराबंकी जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी पर बम स्क्वॉड और पुलिस ने सघन तलाशी ली। हालांकि, यह धमकी फर्जी निकली, लेकिन सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पूरे परिसर को खाली करवा दिया गया और जांच पूरी होने तक कड़ी निगरानी रखी गई। अलीगढ़ में भी डीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया। कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया, सभी गेट बंद किए गए और डॉग स्क्वॉड सहित सुरक्षा बलों को तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें : मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन! BSF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा…

अलीगढ़ के क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने जानकारी दी कि फिलहाल मेल में किसी तरह की मांग नहीं की गई है, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच टीमें सक्रिय हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद से राज्य के तमाम संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। प्रशासन अलर्ट पर है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Tags: Ayodhya News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

MBBS Student Snake Bite Ayodhya

Ayodhya News : राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस छात्रा को सांप ने डसा, हालत गंभीर; केजीएमयू लखनऊ रेफर

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

MBBS Student Snake Bite Ayodhya:अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में एक गंभीर घटना सामने आई है। एमबीबीएस...

Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

Ram Mandir Controversy: दान चोरी मामले में टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय समेत कई नामों पर पुलिस की नजर

by Kirtika Tyagi
जुलाई 21, 2026

Ram Mandir Donation Theft Case: राममंदिर दान चोरी मामले में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से 39 घंटे की पुलिस...

: Ram Mandir Donation Theft Investigation

Donation Theft : चढ़ावा चोरी मामले की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगले गहरे राज़, सामने आई चौंकने वाली जानकारियां

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ram Mandir Donation Theft Investigation:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...

Ayodhya Ram Mandir Donation Case

Donation Case: चढ़ावा मामले में जांच तेज, अविनाश शुक्ला के गांव पहुंची पुलिस, कैसे तय किया योग केंद्र से राम मंदिर तक का सफर

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है। इस...

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

Ram Mandir Controversy: मजदूरों की सैलरी में राजसी ठाठबाठ, चढ़ावा मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति के कई दावे सामने आए

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Ram Mandir Controversy: राम मंदिर चढ़ावा मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लेकर जांच लगातार आगे बढ़ रही है।...

Next Post
मुख्तार अंसारी की बेगम आफसा पर 50 हजार का इनाम घोषित, इन 28 ‘विलेन’ के साथ फरार चल रही है मुहम्मदावाद की ‘लेडी डॉन’

मुख्तार अंसारी की बेगम आफसा पर 50 हजार का इनाम घोषित, इन 28 ‘विलेन’ के साथ फरार चल रही है मुहम्मदावाद की ‘लेडी डॉन’

National Herald

National Herald case: सोनिया-राहुल पर शिकंजा कसता, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, कांग्रेस ने बताई ‘बदले की राजनीति’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist