Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » मुख्तार अंसारी की बेगम आफसा पर 50 हजार का इनाम घोषित, इन 28 ‘विलेन’ के साथ फरार चल रही है मुहम्मदावाद की ‘लेडी डॉन’

मुख्तार अंसारी की बेगम आफसा पर 50 हजार का इनाम घोषित, इन 28 ‘विलेन’ के साथ फरार चल रही है मुहम्मदावाद की ‘लेडी डॉन’

गाजीपुर पुलिस ने इनामिया घोषित अपराधियों की लिस्ट जारी की है। इसमें 29 अपराधियों के नाम शामिल हैं। इन्हीं अपराधियों में अफसा अंसारी का भी नाम है।

by Vinod
15/04/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गाजीपुर पुलिस ने जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए फरार चल रहे 29 अपराधियों की एक लिस्ट जारी की है। लिस्ट में मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का भी नाम है। मुख्तार की बेगम पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। अब पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाएगी और सभी को सलाखों के पीछे भेजेगी। इस ऑपरेशन के लिए अलग-अगल टीमों का गठन किया गया है।

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का भी नाम

गाजीपुर पुलिस ने जनपद के वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन लांच किया है। फरार चल रहे अपराधियों की पूरी कुंडली पुलिस ने तैयार की है। जिसमें माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी का भी नाम है। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की आफसा पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि शाएद आफसा सरेंडर कर दे, पर ऐसा हुआ नहीं। लंबे समय से पुलिस अफशा की तलाश में जुटी हुई है। उसपर करीब दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

गैंग की कमान अफशां अंसारी ही संभालती थी

कहा जाता है कि 2005 में मुख्तार अंसारी जब जेल गया तो अंसारी गैंग की कमान अफशां अंसारी ही संभालती थी। शादी से पहले अफशां पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं थे, लेकिन अब गैंगस्टर एक्ट, रंगदारी सहित अलग-अलग दर्जन भर दर्ज हो गए हैं। बता दें कि अफशां गाजीपुर जिले के यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला की रहने वाली है.। कुछ साल पहले मऊ के दक्षिण टोला के रैनि गांव के पास विकास कंस्ट्रक्शन नाम की फर्म बनाकर जमीन ली गई और उस पर एक गोदाम का निर्माण कराया गया। उस गोदाम को फर्म के द्वारा एफसीआई को किराए पर दिया गया था।

RELATED NEWS

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025

पट्टे की जमीन को फर्म के नाम कराया गया

यह फर्म पांच लोगों के नाम पर रजिस्टर्ड थी, जिसमें मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी, उसके दोनों साले अनवर सहजाद और आतिफ रजा साथ ही रविन्द्र नरायन, जाकिर हुसैन उर्फ विक्की शामिल थे। राजस्व विभाग की जांच में पाया गया कि विकास कंस्ट्रक्शन फर्म ने अनुसूचित जाति के लोगों को पट्टे पर दी गई जमीन को गलत तरीके से अपने नाम करा लिया गया। जिसकी सरकार ने जांच करवाई। जांच में पाया गया कि विकास कंस्ट्रक्शन फर्म ने फर्जी ढंग से अनुसूचित जाति के लोगों को दी गई पट्टे की जमीन को फर्म के नाम कराया गया है।

जमीन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज हुआ

तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर साल 2020 में मऊ के दक्षिण टोला थाने में मुख्तार अंसारी की पत्नी और सालों समेत 5 लोगों के खिलाफ अवैध और फर्जी तरीके से जमीन कब्जा करने का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें लोक संपत्ति क्षति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी मुकदमे के बाद जून 2021 में प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इस फर्म के गोदाम के पीछे स्थित बाउंड्रीवाल को गिराकर कब्जा की गई जमीन को मुक्त कराया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद से मुख्तार अंसारी की पत्नी भूमिगत हो गई और फिर कभी भी सामने आई हैं।

28 अन्य अपराधियों के नाम जारी किए

पुलिस ने मुख्तार अंसारी की पत्नी के अलावा 28 अन्य अपराधियों के नाम जारी किए हैं। पुलिस ने हर वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। साथ ही प्रत्येक अपराधी की जन्म कुंडली भी तैयार की जा रही है। वांछित अपराधियों में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के कटिहार, भभुआ-कैमूर, सारण, भोजपुर और पटना के अपराधी भी शामिल हैं। अब पुलिस 15 दिनों तक अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाएगी। एक-एक को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेजेगी। इस ऑपरेशन की कमान जिले के पुलिस अधिकारियों के हाथों पर होगी।

फरार अपराधियों के ये रहे नाम

1-सोनू मुसहर पुत्र मुखराम, सा. मनिया, थाना गहमर, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम

2-अफसा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी, सा. युसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर पर 50 हजार का इनाम

3-बबलू पटवा पुत्र रामदरश पटवा, निवासी कोट किला कोहना, थाना कोतवाली, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम।

4-छोटे लाल पुत्र स्व. घूरा राम, सा. चाड़ीपुर, थाना करण्डा, गाजीपुर 25 हजार का इनाम।

5-विभाष पाण्डेय उर्फ रिकू/संजय पाण्डेय पुत्र रामयश पाण्डेय, सा. दुबैथा, थाना रामपुर मांझा गाजीपुर 25 हजार का इनाम।

6-विरेंद्र दूबे उर्फ भुट्टन पुत्र स्व. शिवप्रसाद दूबे, सा. अलीपुर बनगावां, थाना नन्दगंज गाजीपुर 25 हजार का इनाम।

7.अंकित राय उर्फ प्रदीप पुत्र किशुनदेव राय, सा. इमलिया, थाना नन्दगंज, गाजीपुर 25 हजार का इनाम।

8-विशाल पासी पुत्र लालचंद पासी, सा. सिहोरी, थाना नन्दगंज, गाजीपुर 25 हजार का इनाम।

9- बिट्टू किन्नर पत्नी किशन उर्फ राहुल चौहान, सा. रामपुर बंतरा, थाना नन्दगंज, हाल पताः सुसुंडी, थाना नोनहरा पर 25 हजार का इनाम।

10.गोपाल पुत्र राज मुन्ना, सा. सिहोरी, थाना नन्दगंज, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम।

11.अंकुर यादव पुत्र उमाशंकर यादव, सा. नसरतपुर, थाना बिरनो, गाजीपुर 25 हजार का इनाम।

12-विनोद यादव पुत्र नन्दलाल यादव, मुसापुर जुलाबगंज गेदावड़ी, थाना कोड़ा, कटिहार (बिहार) 25 हजार का इनाम।
13-रामचन्द्र कुमार पुत्र बिहारी बिंद, सा. मिश्रपुर, थाना दुर्गावती, भभुआ कैमूर (बिहार) 25 हजार का इनाम।

14-प्रहलाद गोंड पुत्र सुरेन्द्र गोंड, डहरा कला, थाना सैदपुर, गाजीपुर पर 50 हजार का इनाम।

15- करमेश गोंड पुत्र सुरेन्द्र गोंड, डहरा कला, थाना सैदपुर, गाजीपुर पर 50 हजार का इनाम।

16-अशोक यादव उर्फ छोटू पुत्र लालधर यादव, सा. त्योखर, थाना सिधारी, आजमगढ़ पर 25 हजार का इनाम।

17-शहाबुद्दीन उर्फ शब्बू पुत्र मु. हमीद, सरदासपुर, थाना रसड़ा, बलिया पर 25 हजार का इनाम।

18- मु. इरमान उर्फ विक्की पुत्र मु. मुन्ना, सरदासपुर, थाना रसड़ा, बलिया पर 25 हजार का इनाम।

19- शहजाद खान पुत्र मु. इसरायल, सरदासपुर, थाना रसड़ा, बलिया पर 25 हजार का इनाम।

20- मु. सद्दाम उर्फ विशाल पुत्र मु. वहीद, सरदासपुर, थाना रसड़ा, बलिया पर 25 हजार का इनाम।

21-गौस मोइनुद्दीन अंसारी पुत्र खलील अंसारी, युसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद पर 25 हजार का इनाम

22- राजा कुमार राय पुत्र भुनेश्वर राय, सा. बिन्दगाँवा, थाना डोरीगंज, सारण (बिहार) पर 25 हजार का इनाम।

23- नेऊर उर्फ गुड्डु बनवासी पुत्र स्व. गुंगा बनवासी, बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम।

24- लखीन्दर पुत्र बोतल, सा. भैदपुर पाण्डेय मोड़, थाना जमानियां, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम।

25- पप्पू पुत्र नखडू, सा. बउरी कठवा मोड़, थाना नोनहरा, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम।

26-छोटू गौड़ पुत्र सम्पत गौड़, सा. पिपरीडीह, थाना सरायलखन्सी, मऊ पर 25 हजार का इनाम।

27-अशोक कुमार पुत्र इन्द्रेश नट, सा. तेघरा चौराहा, थाना बिहिया, भोजपुर (बिहार) पर 25 हजार का इनाम।

28-शम्मी उर्फ गांधी उर्फ सोनू पुत्र मो. अकरम, मंसूर गली फुलवारी शरीफ, थाना फुलवारी शरीफ, पटना (बिहार) पर 25 हजार का इनाम।

29-आजाद कुरैशी उर्फ भोलू पुत्र आफताब कुरैशी, सा. बारा रकबा, थाना गहमर, गाजीपुर पर 25 हजार का इनाम।

Related Posts

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

November 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

November 18, 2025
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

November 5, 2025
योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

September 26, 2025
UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

UP News: कौन है ‘मोहनी’ जिसने नारद की तपस्या को किया भंग, लगी भनक तो SDM-CO ने जुबान से की फायरिंग

September 26, 2025
Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

Ghazipur News : थाने में 30 पुलिसवालों की ‘थर्डडिग्री’ से बीजेपी नेता की मौत, SP ने SHO समेत 11 पर गिराई गाज

September 11, 2025
UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

September 8, 2025
जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

जानें मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी को पुलिस ने क्यों दबोचा, अब टारगेट पर है डॉन की इनामिया बेगम आफशा

August 4, 2025
‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

‘बैटल ऑफ मऊ’ को लेकर अंसारी फैमिली ने तैयार किया ये प्लान, उमर के बजाए अब ये लेडी लड़ेगी उपचुनाव

July 11, 2025
अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

June 11, 2025
Next Post
National Herald

National Herald case: सोनिया-राहुल पर शिकंजा कसता, ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, कांग्रेस ने बताई ‘बदले की राजनीति’

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

अतीक अहमद की दूसरी बरसी पर 1 फूल को तरसी कब्र, ‘शहंशाह’ तो दिखा पर ननद, देवरानी के साथ लेडी डॉन शाइस्ता ‘लापता’

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

Gurugram News: इस हॉस्पिटल में हैरतअंगेज वारदात, वेंटीलेटर पर थी युवती और दरिंदों ने लूट ली आबरू

POPULAR POST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

INDIA Rally : रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश-ममता एक मंच पर, केजरीवाल, उद्धव और शरद पवार क्यों रहे गायब?

November 1, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

Selection Controversy : वैभव को मौका क्यों नहीं ? किसने कहा- सबको खुश करना मेरा काम नहीं, लोकप्रिय नहीं सही फैसले जरूरी

November 1, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India