मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Entertainment news: कौन है संगीत का जादूगर जिसके लिए काम नशे से कम नहीं,उनसे जानिए दिल को छू लेने वाली बातें

ए.आर. रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। संगीत में डूबे रहने की वजह से दोस्ती पीछे छूट गई, आज भी उनका संगीत लोगों के दिलों में बसता हैं

by SYED BUSHRA
अप्रैल 21, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Entertainment news: ए.आर. रहमान का नाम लेते ही लोगों के दिलों में सुकून भर देने वाला संगीत गूंज उठता है। रहमान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म ‘रंगीला’ से की थी। इस साल उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए पूरे 30 साल हो चुके हैं। इन तीन दशकों में उन्होंने सिर्फ गाने नहीं बनाए, बल्कि हर धुन से लोगों की भावनाओं को छू लिया। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उनके नाम पद्म भूषण, 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 2 ऑस्कर, 2 ग्रैमी, 1 बाफ्टा और 1 गोल्डन ग्लोब जैसे तमाम बड़े सम्मान दर्ज हैं। रहमान ने न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया है।

काम में इतना खो गए कि दोस्ती पीछे छूट गई

हाल ही में एक इंटरव्यू में रहमान ने अपनी जिंदगी के एक बेहद भावुक पहलू को शेयर किया। उन्होंने बताया कि भले ही वो संगीत के क्षेत्र में बहुत आगे निकल गए हों, लेकिन दोस्ती निभाने के मामले में हमेशा पीछे रह गए। रहमान कहते हैं, “मेरे दोस्त थे, लेकिन मैं कभी उनके साथ वक्त नहीं बिता पाया। जब भी फुर्सत मिलती, मैं खुद को और गहराई से काम में झोंक देता। अगर कोई गाना 8 घंटे में बन सकता है, तो मैं उसे 16 घंटे लगाकर और बेहतर बनाने की कोशिश करता।”

RELATED NEWS

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

जुलाई 23, 2026
Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

जुलाई 15, 2026

रहमान के लिए काम किसी नशे से कम नहीं

वो कहते हैं, “मुझे लगता है काम मेरे लिए एक तरह का नशा बन गया है। मैं हमेशा सोचता हूं कि इससे भी अच्छा क्या किया जा सकता है। जब भी किसी नए म्यूजिक जोन में जाता हूं, तो चाहता हूं कि हर चीज परफेक्ट हो। इसी कोशिश में पता ही नहीं चला कि कब 30 साल बीत गए।” यहां तक कि रहमान अपने करीबी साथियों जैसे मणिरत्नम और इम्तियाज़ अली से भी मुश्किल से मिल पाते हैं।

अस्पताल में भर्ती हुए तो दोस्त आगे आए

रहमान बताते हैं कि असली दोस्त वही होते हैं जो वक्त पर साथ दें, ना कि सिर्फ ‘हां में हां’ मिलाएं। मार्च में जब उन्हें गर्दन में तेज़ दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, तो कई पुराने दोस्तों ने उन्हें मैसेज भेजकर हालचाल पूछा। रहमान ने बताया, “इतने सारे सिंगर्स और डायरेक्टर्स ने मुझे शुभकामनाएं भेजीं, जिससे मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने भी सभी को दिल से धन्यवाद कहा।”

हॉलीवुड में भी हैं खास दोस्त

रहमान के हॉलीवुड में भी कुछ खास दोस्त हैं। वो बताते हैं, “एक फिनलैंड के म्यूजिक कंपोजर दोस्त हैं, जो मेरे साथ स्टीवन स्पीलबर्ग की पार्टी तक में गए हैं। वहीं बर्नार्ड हिलर नाम के एक एक्टिंग कोच हैं, जो मुझे अजीबोगरीब पार्टियों में ले जाते थे। वो मेरी ज़िंदगी को बहुत करीब से जानते हैं और हमेशा मुझे कुछ नया करने के लिए मोटिवेट करते हैं, यहां तक कि फिल्म डायरेक्शन के लिए भी।”

वंडरमेंट टूर से होगी नई शुरुआत

ए.आर. रहमान जल्द ही अपने वंडरमेंट टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं, जो मई में मुंबई से शुरू होगा। उनके फैंस इस टूर को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने हाल ही में संगीत दिया है।

रहमान कहते हैं, “मेरे लिए अपने दोस्तों को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि मैं उन्हें अपनी दुआओं में शामिल रखूं। यही मेरे लिए दोस्ती का सबसे सच्चा जश्न है।”

Tags: Bollywood Newsmusic legends
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Neet Paper Leak Protest: इब्राहिम अली खान ने छात्रों के लिए जताई चिंता, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Neet Paper Leak Protest: बॉलीवुड अभिनेता Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan एक सामाजिक मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया...

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

Bollywood News: बॉलीवुड में बदल रहा रोमांस का चेहरा, नई पीढ़ी के इन एक्टर्स पर टिकी दर्शकों की नजर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Bollywood News: मुंबई। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों का दौर लगातार बदल रहा है। लंबे समय तक बड़े सितारों का दबदबा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Salman Khan Matrubhoomi Release: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा...

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

Bollywood News: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर सस्पेंस, जानिए कब तक टल गई फिल्म की रिलीज़ date

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Bollywood News: मुंबई। Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक बार फिर चर्चा में है।...

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

Maniesh Paul की मां उर्मिल पॉल का निधन, भावुक पोस्ट में बोले- ‘आज दुनिया थोड़ी शांत लग रही है’

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

बॉलीवुड अभिनेता और लोकप्रिय टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां उर्मिल...

Next Post
Delhi Mayor Election

Delhi Mayor Election: बीजेपी की निर्विरोध जीत, AAP ने उठाए गंभीर आरोप, जानिए वजह

Indian Air Force :  UAE में दिखाएगी अपना एयर पॉवर टैलेंट? जानिए डेजर्ट फ्लैग-10 की खास बातें

Indian Air Force : UAE में दिखाएगी अपना एयर पॉवर टैलेंट? जानिए डेजर्ट फ्लैग-10 की खास बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist