रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

मिट्टी और गोबर से बनी है हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा, दिखाई अकड़ तो श्रीराम भक्त ने अंग्रेज कलेक्टर को दिया ये दंड

श्री रामभक्त हनुमान की जो प्रतिमा है वो मिटटी और गोबर से बनी है। मंदिर में रहने वाले बाबा की मानें तो यह प्रतिमा लगभग 25 फीट की होगी।

by Vinod
अप्रैल 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म

फर्रुखाबाद ऑनलाइन डेस्क। भारत में भगवान हनुमान जी के अनोकों प्राचीन और चमत्कारी मंदिर हैं, जहां पर हरदिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। एक ऐसा ही चमत्कारी मंदिर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में हैं। यहां हनुमान जी की प्रतिमा गाय के गोबर और मिट्टी से बनी है और जो करीब 500 वर्ष पुरानी है। प्रतिमा जब से मंदिर पर विराजमान हुई, तब से वह जस के तस है। बताया जा रहा है कि हनुमान जी के दरवार पर अंग्रेज भी मत्था टेकते थे।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भोलपुर में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर 500 वर्ष पुराना है। यहां मिट्टी और गोबर से बनी हनुमान जी की दुर्लभ प्रतिमा है। सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की कतारें लग जाती हैं। यहां विशेष मंत्रोच्चारण के साथ रामभक्त हनुमान जी को चोला अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और भजन संध्या जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। जिले के अलावा देश के कई राज्यों से भक्त मंगलवार और शनिवार को मंदिर पहुंचते हैं और हनुमान जी के दर पर आकर मन्नत मांगते हैं।

RELATED NEWS

Farrukhabad Property Dealer Murder

Murder Case: फर्रुखाबाद में पत्नी-बेटे के सामने प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास वारदात से मचा हड़कंप

जुलाई 27, 2026
अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

फ़रवरी 3, 2025

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि हनुमान जी के दर पर भक्त मन्नत मांगते हैं। जब उनकी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं, तो वे मंदिर में 11 किलो से लेकर 160 किलो तक के धातु से बने के घंटे अर्पित करते हैं। पुजारी बताते हैं कि हनुमान जी की प्रतिमा 24 फीट ऊंची है और वह गाय के गोबर और मिट्टी से बनाई गई है। यह मूर्ति उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोए हुए है। मुर्ति का निर्माण करीब पांच सौ वर्ष पहले किया गया था। तब से प्रतिमा जस के तस मंदिर में विराजमान है।

मंदिर के महंत मोहनदास जी महाराज ने बताया कि भले ही फर्रुखाबाद में कई हनुमान मंदिर हों, लेकिन भोलेपुर स्थित यह मंदिर इतिहास और आस्था दोनों के लिहाज से सबसे खास है। पुजारी बताते हैं कि एक बार अंग्रेजों का काफिला इस मंदिर के रास्ते से गुजर रहा था। बग्घी पर अंग्रेज कलेक्टर सवार था। अंग्रेज कलेक्टर और उसके सहयोगियों ने मंदिर को महत्वहीन बताया। लेकिन तभी एक घटना घटी और उनकी बग्गी सड़क पर पलट गई। इसके बाद, अंग्रेज कलेक्टी ने इस भव्य मंदिर के लिए मुख्य प्रवेश द्वार बनवाया। तब से यह मंदिर और भी अधिक श्रद्धा का केंद्र बन गया।

मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस मंदिर की मान्यता है कि यहां सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। पुजारी बताते हैं कि करीब 500 साल पहले गुरु महाराज मुनि ने इस मंदिर की नींव रखी थी। पुजारी बताते हैं कि अंग्रेजों के खिलाफ जंग-ए-आजादी के वक्त क्रांतिकारी हनुमान जी के दर आकर पूजा-अर्चना करते थे। हनुमान जी की कृपा उन पर हर वक्त रहती थी। इतना ही नहीं अंग्रेजों की सेना व पुलिस भी मंदिर में आकर क्रांतिकारियों को पकड़ने से पहले सौ बार सोचने को मजबूर होती थी।

 

 

Tags: farrukhabad newsHanuman templeMiraculous Hanuman Temple

Vinod

Related Posts

Farrukhabad Property Dealer Murder

Murder Case: फर्रुखाबाद में पत्नी-बेटे के सामने प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास वारदात से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Murder Case: फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। पंचालघाट...

अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

अब इस मंदिर की खोदाई के दौरान मिला राम दरबार और बक्से के अंदर बंद थे हनुमान जी

by Vinod
फ़रवरी 3, 2025

Excavation of Hanuman temple of Lakhimpur Kheri:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीर के सिंगाही खुर्द स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर...

58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

58 हजार 112 वर्ष के हुए हनुमान जी, जानिए हर 41 साल बाद किससे मिलने आते हैं बजरंगली

by Vinod
जनवरी 14, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हनुमान जी आज भी इस पृथ्वी पर जीवित हैं और भ्रमण करते हैं क्योंकि उन्हें चिरंजीवी...

इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

इन ‘3 सुपरकॉप’ के चलते मुस्कराया संभल, घबराए ‘बेईमान’ और 46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

by Vinod
दिसम्बर 15, 2024

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की...

Farrukhabad News

प्रेमी युगल की हनुमान मंदिर में हुई अनोखी शादी, पुलिसवाले बने बाराती

by Gulshan
दिसम्बर 2, 2024

Farrukhabad News : अब तक लोग बड़े-बड़े मैरिज हॉल और घरों में शादियों का आयोजन करते हुए देख चुके होंगे,...

Next Post
UP Weather : गर्मी की थर्ड डिग्री के बाद मौसम ने किया ‘खेला’, अब आंधी-तूफान और बारिश से भीगेगा सूबा

UP Weather : गर्मी की थर्ड डिग्री के बाद मौसम ने किया ‘खेला’, अब आंधी-तूफान और बारिश से भीगेगा सूबा

Gold Rate Today

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? असलियत को परख कर सही दाम में ऐसे करें चुनाव...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India