सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Murder Case: फर्रुखाबाद में पत्नी-बेटे के सामने प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास वारदात से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर पंचालघाट चौकी के पास हरियाणा के प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी और पांच वर्षीय बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं।

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
Farrukhabad Property Dealer Murder
Share on FacebookShare on Twitter

Murder Case: फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। पंचालघाट पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हरियाणा के प्रॉपर्टी कारोबारी अरुण हुड्डा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त उनकी पत्नी राखी और पांच साल का बेटा जयंत भी उनके साथ मौजूद थे। परिवार वाराणसी से घूमकर फरीदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे किनारे कार रोकने के बाद बदमाशों ने कारोबारी को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बनारस से लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के चंदावली थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपने परिवार के साथ वाराणसी घूमने गए थे। रविवार को परिवार गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस हरियाणा जा रहा था। पंचालघाट के पास इटावा-बरेली हाईवे पर अरुण ने एक दुकान के पास अपनी कार रोक दी। उन्होंने वहां से कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और काला नमक खरीदा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरुण कोल्ड ड्रिंक में नमक मिलाकर पी रहे थे, तभी पीछे से एक सफेद रंग की कार आकर रुकी।

RELATED NEWS

Pilibhit Murder Case

Pilibhit Murder Case: क्या 4 साल के प्रेम के लिए कर दिया 14 साल के रिश्ते का कत्ल, चाय में जहर मिलाने का आरोप

जुलाई 21, 2026
STF Encounter Ambedkar Nagar

STF Encounter: अंबेडकर नगर में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई राज्यों में हत्या और डकैती के दर्ज थे गंभीर मामले

जुलाई 8, 2026

कनपटी पर मारी गईं दो गोलियां

बताया जा रहा है कि सफेद कार से दो युवक बाहर निकले। इनमें से एक ने अरुण के बेहद करीब जाकर उनकी कनपटी पर दो गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अरुण जमीन पर गिर पड़े। वारदात के बाद दोनों हमलावर अपनी कार में सवार हुए और मोहम्मदाबाद की दिशा में भाग निकले। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कारोबारी को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्लॉट को लेकर विवाद की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अरुण के भाई अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनका भाई प्लॉटिंग का काम करता था। परिवार के मुताबिक, एक प्लॉट को लेकर अरुण का एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर से विवाद चल रहा था। बताया गया कि अरुण उस प्लॉट को बिकवाना चाहते थे, जबकि दूसरे पक्ष ने उसे बेच दिया था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी और गाली-गलौज भी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान अरुण को धमकी भी दी गई थी। ऐसे में परिवार ने पुलिस से इस एंगल की भी गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

कई टीमें जांच में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की कई टीमें गठित की हैं। पुलिस की कुछ टीमें जांच के सिलसिले में हरियाणा भी रवाना की गई हैं। पुलिस कारोबारी के पारिवारिक और व्यावसायिक संबंधों के अलावा पुराने विवादों की भी जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस चौकी के पास वारदात से सवाल

पंचालघाट पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर पुलिस चौकियां और चेकिंग प्वाइंट होने के बावजूद हमलावर गोली मारकर आसानी से फरार हो गए। लोगों का मानना है कि इलाके में पुलिस की निगरानी और गश्त को और मजबूत करने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है और जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags: farrukhabad newsProperty Dealer Murderuttar pradesh crime
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Pilibhit Murder Case

Pilibhit Murder Case: क्या 4 साल के प्रेम के लिए कर दिया 14 साल के रिश्ते का कत्ल, चाय में जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

Pilibhit Murder Case:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। बीसलपुर थाना क्षेत्र...

STF Encounter Ambedkar Nagar

STF Encounter: अंबेडकर नगर में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, कई राज्यों में हत्या और डकैती के दर्ज थे गंभीर मामले

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Ambedkar Nagar STF Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मंगलवार तड़के अंबेडकर नगर में मुठभेड़ के दौरान एक...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

UP News:सीतापुर में लापता प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले, गांव में मचा हड़कंप ,जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

UP News:सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक पेड़...

Basti Crime News:बच्चों को काला-कलूटा कहने पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला की चाकू मारकर हत्या

Basti Crime News:बच्चों को काला-कलूटा कहने पर मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला की चाकू मारकर हत्या

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

Basti Crime News:उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक महिला...

Next Post
Lucknow Sharda Canal Dead Body

Dead Body: लखनऊ की शारदा नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Gold Winner मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया, स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाया

Gold Winner मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड दिलाया, स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist