Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

ISKCON Brahmacharis: ISKCON ब्रह्मचारी को तनख्वाह मिलती है या नहीं? जानिए ब्रह्मचारी कैसे करते हैं अपनी जरूरतों का इंतजाम

ISKCON ब्रह्मचारी नियमित तनख्वाह नहीं लेते। उनकी भोजन, रहन-सहन, कपड़े और चिकित्सा जैसी मूलभूत जरूरतों का इंतजाम संस्था द्वारा दान और सहयोग से किया जाता है, जिससे वे निःस्वार्थ सेवा कर सकें।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 27, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ISKCON Brahmacharis: हर सुबह मंदिरों में भगवान के नाम का मधुर उच्चारण, कीर्तन की गूंजती हुई आवाज और सेवा में लगे हुए ब्रह्मचारी यही नजारा होता है ISKCON यानी इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस के आश्रमों का।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में एक सवाल उठता है – क्या ISKCON के ब्रह्मचारियों को तनख्वाह मिलती है? उनका खर्च कैसे चलता है?

ISKCON ब्रह्मचारी: भक्ति में लीन जीवन

ISKCON के ब्रह्मचारी वे साधक होते हैं जिन्होंने सांसारिक जीवन से दूरी बनाकर खुद को पूरी तरह भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में समर्पित कर दिया है। ये ब्रह्मचारी मंदिरों में पूजा-पाठ, प्रवचन देना, प्रसाद वितरण, कीर्तन करना, गीता का ज्ञान बाँटना, गौ सेवा और मंदिर की सफाई जैसे कार्यों में लगे रहते हैं।हालांकि, इसके बदले उन्हें कोई तय सैलरी नहीं मिलती। यानी, ISKCON ब्रह्मचारी नियमित वेतन नहीं लेते।

RELATED POSTS

No Content Available

उनकी जरूरतें कैसे पूरी होती हैं?

ISKCON संस्था अपने ब्रह्मचारियों की सारी जरूरी चीजों का पूरा ध्यान रखती है। रहने के लिए आश्रम में जगह, खाने के लिए पौष्टिक भोजन और पहनने के लिए कपड़े, ये सब संस्था की ओर से ही मुहैया कराया जाता है। भोजन मुख्य रूप से भक्तों के दान से आता है। अगर कभी प्रचार यात्रा के दौरान या किसी सेवा में पैसों की जरूरत पड़ती है, तो संस्था जरूरत के हिसाब से आर्थिक मदद भी देती है।मगर यह मदद एक निश्चित सैलरी नहीं होती, बल्कि केवल आवश्यकता अनुसार दी जाती है।

ये भी पढ़ें:-Technology: क्या यह ऐप बन सकता है आपकी प्राइवेसी का है दुश्मन ? जानिए Apple की चौंकाने वाली चेतावनी

मेडिकल और अन्य खर्चों का क्या होता है?

एचजी अमोघ लीला प्रभु ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ब्रह्मचारियों के मेडिकल खर्च भी मंदिर की तरफ से उठाए जाते हैं। अगर प्रचार-प्रसार के लिए किसी यात्रा पर जाना हो तो यात्रा के लिए पैसे भी मंदिर ही देता है।
यहां तक कि अगर किसी सेवा के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़े, तो वह भी मंदिर द्वारा ही उपलब्ध कराया जाता है। इस तरह ब्रह्मचारी बिना किसी आर्थिक चिंता के पूरी तरह भक्ति और सेवा के कामों में लगे रहते हैं।

Tags: ISKCON Brahmacharis LifeISKCON Temple Services
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Chrome vs Edge: इंटरनेट ब्राउज़र की दुनिया में बड़ा मुकाबला जानिए कौन है असली बाजीगर

Chrome vs Edge: इंटरनेट ब्राउज़र की दुनिया में बड़ा मुकाबला जानिए कौन है असली बाजीगर

Delhi weather

दिल्ली में 42 डिग्री, राजस्थान में 46 तक चढ़ेगा पारा, यूपी-बिहार में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version