Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली में 42 डिग्री, राजस्थान में 46 तक चढ़ेगा पारा, यूपी-बिहार में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल

देशभर में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली और राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जबकि यूपी-बिहार में बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।

by Mayank Yadav
April 27, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली
Delhi weather
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather: देशभर में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक ओर दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए भीषण गर्मी, लू और बारिश को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा 42-46 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं यूपी-बिहार में आंधी-तूफान और झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का क्या हाल रहेगा।

दिल्ली और राजस्थान में लू का कहर

Delhi weather में आज तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में पारा 43-46 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। यहां लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

RELATED NEWS

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

May 20, 2026
Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

May 19, 2026

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश के आसार

यूपी के पूर्वी जिलों जैसे वाराणसी और प्रयागराज में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी में तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि पश्चिमी यूपी में लू चलेगी और तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बिहार के पटना, गया और भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।

एमपी में जारी रहेगा गर्मी का सितम, पहाड़ों पर राहत

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में लू का दौर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी हिस्सों में 38-40 डिग्री के बीच तापमान रहेगा। उधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज भी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। शिमला, मनाली और लाहौल-स्पीति के लिए Delhi weather मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है।

पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने की लंदन में शर्मनाक हरकत, पोस्टर दिखाकर दी गला रेतने की धमकी!

Tags: delhi weather
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

North India Heatwave Alert

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई राज्यों में पारा 47 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 20, 2026

India Heatwave Alert:उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

Delhi NCR Cold Wave

Weather update:दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का कहर,शिमला से भी ठंडी रातें

by SYED BUSHRA
January 13, 2026

Delhi NCR Cold Wave:राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में इस समय कड़ाके की ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर...

Weather Update

Weather news: कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली-एनसीआर, यातायात बेहाल, उड़ानों पर भी असर

by SYED BUSHRA
December 15, 2025

Weather news:दिल्ली में सोमवार की सुबह घने कोहरे और गंभीर प्रदूषण के साथ शुरू हुई, जिसने आम जनजीवन को बुरी...

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

Delhi-NCR में IMD का येलो अलर्ट जारी: घना कोहरा और ठंडी हवाएँ बढ़ाएँगी परेशानी

by Kanan Verma
December 5, 2025

Delhi NCR मौसम अपडेट: कोहरा, ठंड और शीतलहर की चेतावनी Delhi NCR में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना...

Next Post
LOC

सीजफायर तोड़ने की हिमाकत: LOC पर पाकिस्तान की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Mumbai

Mumbai में ईडी कार्यालय में लगी भीषण आग, जांच दस्तावेजों के नुकसान पर फोकस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist