शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

कार की MID पर दिखने वाला संकेत क्या बताते हैं? जानिए कैसे यह छोटे इंडिकेटर होते हैं बड़े काम के

कार की MID पर दिखने वाली ये लाइट्स बहुत अहम होती हैं। ये समय रहते गाड़ी की दिक्कतों का इशारा करती हैं। इन संकेतों को समझकर तुरंत एक्शन ले और हादसों से बचे।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 27, 2025
in ऑटो
Car MID lights meaning and importance

Car MID lights meaning and importance जब आप कार चलाते हैं तो आपने देखा होगा कि कार की MID (मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले) पर कई तरह की छोटी-छोटी लाइट्स जलती हैं। ये लाइट्स सिर्फ सजावट के लिए नहीं होतीं, बल्कि आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित बनाने के लिए होती हैं। अगर आप इन लाइट्स के संकेतों को समय पर समझ जाएं, तो कार में आने वाली बड़ी खराबियों और हादसों से बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसी जरूरी लाइट्स के बारे में, जो आपकी कार में कभी भी जल सकती हैं।

चिराग जैसी दिखने वाली लाइट

अगर MID पर अलादीन के चिराग जैसी लाइट जल जाए तो समझ लीजिए कि आपकी कार का इंजन ऑयल कम हो गया है। अगर समय पर ऑयल नहीं डलवाया तो इंजन के हिस्से घिस सकते हैं और इंजन हमेशा के लिए खराब हो सकता है। इसलिए इस लाइट के जलते ही तुरंत इंजन ऑयल चेक कराएं और बदलवाएं।

RELATED NEWS

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

सितम्बर 22, 2026
Car Maintenance: हर पेट्रोल कार में नहीं लगती CNG Kit, फिटमेंट से पहले जरूर चेक करें ये बातें

Car Maintenance: हर पेट्रोल कार में नहीं लगती CNG Kit, फिटमेंट से पहले जरूर चेक करें ये बातें

सितम्बर 17, 2026

हैलीकॉप्टर जैसी घूमती लाइट

अगर आपकी कार में हैलीकॉप्टर जैसी घूमती लाइट ऑन हो जाए तो इसका मतलब है कि इंजन में कोई गंभीर दिक्कत आ गई है। इस सिग्नल को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इस लाइट के जलते ही कार रोकें और तुरंत मैकेनिक से दिखवाएं।

एक्सक्लेमेशन (!) निशान वाली लाइट

अगर MID पर ‘!’ जैसी चौंकाने वाली लाइट जलने लगे, तो ये बताती है कि ब्रेक फ्लूड कम हो रहा है। ब्रेक फ्लूड कम होने से ब्रेक फेल हो सकते हैं, जिससे जान का भी खतरा हो सकता है। इस संकेत को कभी भी हल्के में न लें और तुरंत ब्रेक फ्लूड चेक कराएं।

थर्मामीटर जैसी लाइट

अगर कार की MID पर थर्मामीटर जैसी लाइट दिखे, तो समझ जाएं कि कार का कूलेंट खत्म हो रहा है। कूलेंट इंजन को ठंडा रखता है, और उसके खत्म होने पर इंजन ओवरहीट होकर खराब हो सकता है या आग भी लग सकती है। खासकर गर्मी के मौसम में कूलेंट पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

त्रिशूल के आकार वाली लाइट

अगर त्रिशूल जैसे डिजाइन वाली लाइट ऑन हो जाए तो यह टायर प्रेशर कम होने का इशारा है। टायर में हवा कम होने से गाड़ी का टायर फट सकता है या स्किड कर सकता है। इसलिए इस लाइट के जलते ही टायर प्रेशर तुरंत चेक कराना चाहिए।

डॉटेड सर्कल जैसी लाइट

अगर कार की स्क्रीन पर डॉटेड सर्कल जैसा निशान दिखाई दे तो इसका मतलब है कि ब्रेक पैड घिस गए हैं। घिसे हुए ब्रेक पैड से ब्रेकिंग पावर कम हो जाती है और ब्रेक जाम भी हो सकते हैं। ब्रेक पैड बदलवाना महंगा नहीं होता, इसलिए देरी न करें।

स्टीयरिंग व्हील जैसी लाइट

अगर MID पर स्टीयरिंग व्हील जैसा सिंबल जलने लगे, तो यह पावर स्टीयरिंग में खराबी का संकेत है। स्टीयरिंग फेल हो जाने पर गाड़ी संभालना मुश्किल हो सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इस लाइट को भी बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

Tags: car maintenanceSafety signals

SYED BUSHRA

Related Posts

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

Car Battery Tips: कार की बैटरी चलेगी लम्बे समय तक,बस इन ग़लतियों से बचे और अपनये ये आदत

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

Car Maintenance: कार की बैटरी आकार में छोटी जरूर होती है, लेकिन गाड़ी स्टार्ट करने से लेकर कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स...

Car Maintenance: हर पेट्रोल कार में नहीं लगती CNG Kit, फिटमेंट से पहले जरूर चेक करें ये बातें

Car Maintenance: हर पेट्रोल कार में नहीं लगती CNG Kit, फिटमेंट से पहले जरूर चेक करें ये बातें

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 17, 2026

Car Maintenance: अगर आपकी कार कंपनी-फिटेड CNG वेरिएंट में नहीं आती है, तो उसमें आफ्टरमार्केट CNG किट लगवाने का विकल्प...

accident risk of shifting into reverse gear while driving moving vehicle

Driving Tips:गाड़ी चलाते समय गलती से रिवर्स गियर लग जाए तो क्या होगा? नए ड्राइवर्स जरूर जाने

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2025

Accident risk of shifting into reverse while driving: जब कोई नया ड्राइवर पहली बार कार चलाना सीखता है, तो उसे...

Car Service: करवा रहे हैं कार की सर्विसिंग? क्या रखे ख्याल कहीं छोटी गलती से ना हो जाए बड़ा नुकसान

Car Service: करवा रहे हैं कार की सर्विसिंग? क्या रखे ख्याल कहीं छोटी गलती से ना हो जाए बड़ा नुकसान

by Sadaf Farooqui
मई 13, 2025

Car Service: अधिकतर लोगों के लिए छुट्टी का समय होता है, जिसमें वे अपनी पेंडिंग ज़िम्मेदारियों को पूरा करते हैं।...

गर्मियों में कार का AC चलाना पड़ता है महंगा ? तो जानिए कैसे बचा सकते हैं पेट्रोल और माइलेज दोनों

गर्मियों में कार का AC चलाना पड़ता है महंगा ? तो जानिए कैसे बचा सकते हैं पेट्रोल और माइलेज दोनों

by Sadaf Farooqui
मई 6, 2025

Car Safety Tips: इन दिनों गर्मी अपने पूरे जोर पर है। ऐसे में जो लोग कार से रोज सफर करते...

Next Post
PM Modi Mann Ki Baat

मन की बात में पीएम मोदी ने लिया संकल्प, पहलगाम हमले के पीड़ितों को मिलेगा न्याय

Sitamarhi

चौंकाने वाला इश्क! दो प्रेमियों के चक्कर में फंसी किन्नर, एक को मारा, दूसरे के साथ रची साजिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In