शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मन की बात में पीएम मोदी ने लिया संकल्प, पहलगाम हमले के पीड़ितों को मिलेगा न्याय

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतवासियों के भीतर जो आक्रोश है, वही आक्रोश आज पूरी दुनिया में भी देखने को मिल रहा है। इस आतंकवादी हमले के बाद लगातार दुनियाभर से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कई वैश्विक नेताओं ने उन्हें फोन कर, पत्र लिखकर और संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सभी ने इस क्रूर और अमानवीय आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।

by Gulshan
अप्रैल 27, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
PM Modi Mann Ki Baat
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi Mann Ki Baat : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान देश को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत में ही पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस वीभत्स हमले से उनका मन गहरे आहत हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि इस बर्बर कृत्य के प्रति न केवल भारतवासियों में बल्कि पूरी दुनिया में आक्रोश है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्व समुदाय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतीयों के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हमले के पीड़ितों को न्याय अवश्य मिलेगा।

आतंक के मंसूबों पर कड़ा प्रहार

पीएम मोदी ने कहा, “पहलगाम में जो कायरतापूर्ण हमला हुआ है, वह उन आतंकी सरगनाओं की हताशा को उजागर करता है। जब कश्मीर घाटी में शांति का वातावरण बन रहा था, जब स्कूल और कॉलेजों में नई ऊर्जा दिख रही थी, जब विकास कार्य रफ्तार पकड़ रहे थे और लोकतंत्र की जड़ें गहरी हो रही थीं, तब पर्यटकों की भी ऐतिहासिक संख्या बढ़ी थी।”

RELATED NEWS

मन की बात का 116वां एपिसोड आज, PM मोदी ने विवेकानंद जयंती और NCC का किया ज़िक्र

मन की बात का 116वां एपिसोड आज, PM मोदी ने विवेकानंद जयंती और NCC का किया ज़िक्र

नवम्बर 24, 2024
Mann Ki Baat: मन की बात में चंद्रयान और G20 का जिक्र, PM बोले- भारत की बढ़ी साख

Mann Ki Baat: मन की बात में चंद्रयान और G20 का जिक्र, PM बोले- भारत की बढ़ी साख

सितम्बर 24, 2023

यह भी पढ़ें : WhatsApp का धमाकेदार फीचर, अब सीक्रेट चैट होगी सुपर सेफ, जानिए एक्टिवेट…

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस सकारात्मक बदलाव से भारत विरोधी ताकतें बौखला गईं और उन्होंने कश्मीर को फिर से अराजकता में धकेलने की साजिश रची। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के मंसूबों को देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की अटूट एकजुटता कभी सफल नहीं होने देगी।

अटूट संकल्प और न्याय का भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इस चुनौती का डटकर सामना करेगा और राष्ट्र के रूप में हमें अपनी प्रतिबद्धता और इच्छाशक्ति को और मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, “पूरा देश आज एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा है। दुनिया भी यह एकजुटता देख रही है।”

पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि न्याय मिलेगा और इस हमले के दोषियों तथा उनके सरपरस्तों को कड़ा से कड़ा दंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम न केवल शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक विजय भी सुनिश्चित करेंगे।”

Tags: PM Modi Mann ki baat
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

मन की बात का 116वां एपिसोड आज, PM मोदी ने विवेकानंद जयंती और NCC का किया ज़िक्र

मन की बात का 116वां एपिसोड आज, PM मोदी ने विवेकानंद जयंती और NCC का किया ज़िक्र

by Gulshan
नवम्बर 24, 2024

PM Modi Mann Ki Baat 116th Episode : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो शो मन की बात...

Mann Ki Baat: मन की बात में चंद्रयान और G20 का जिक्र, PM बोले- भारत की बढ़ी साख

Mann Ki Baat: मन की बात में चंद्रयान और G20 का जिक्र, PM बोले- भारत की बढ़ी साख

by Juhi Tomer
सितम्बर 24, 2023

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज देश से मन की बात की। बता दें कि मन...

Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ कार्यक्रम में PM मोदी ने दी छठ की शुभकामनाएं, देशवासियों से साझा किए अपने विचार

by Muskaan Rajput
अक्टूबर 30, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 अक्टूबर) को एक बार फिर अपने 94 वें 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों...

Next Post
Sitamarhi

चौंकाने वाला इश्क! दो प्रेमियों के चक्कर में फंसी किन्नर, एक को मारा, दूसरे के साथ रची साजिश

Nail Biting :  क्या नाखून चबाने से घटती है उम्र जानिए महाभारत और वैज्ञानिक नज़रिए से इसके चबाने के नुक़सान

Nail Biting : क्या नाखून चबाने से घटती है उम्र जानिए महाभारत और वैज्ञानिक नज़रिए से इसके चबाने के नुक़सान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist