गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

असदुद्दीन ओवैसी ने PAK को कराया एटमबम से लेकर अंकगणित का ज्ञान, कुत्ता-कमीना के बाद जानें ISIS से क्यों की तुलना

पहलगाम अटैक पर गरजे असदुद्दीन ओवैसी, IMIM चीफ ने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ISIS से की, एटमबम से लेकर दीन का कराया ज्ञान।

by Vinod
अप्रैल 28, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अब जो लोग पाकिस्तान में बैठकर बकवास कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत से आपका वक्त आधा घंटा पीछे है। लेकिन आधा घंटा नहीं, आधा सदी भारत से पीछे है। तुम्हारे मुल्क का बजट हमारी मिल्ट्री के बजट के बराबर भी नहीं है। पाकिस्तान एक दहशतगर्द मुल्क है और ISIS की तरह काम करता है। ये बातें महाराष्ट्र के परभणी में वक्फ बिल को लेकर लोगों को संबोधित करने के दौरान IMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहीं।

दरअसल, बीते 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़े नरसंहार को अंजाम दिया। बहशी आतंकियों ने सैलानियों का धर्म पूछकर गोलियां बरसाई। इस दौरान 26 पर्यटकों की मौत हो गई, वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए। आतंकी हमले के बाद देश में उबाल है। भारत सरकार ने पाकिस्तान पर जबरदस्त पलटवार करते हुए सिंध जल संधि के साथ ही डिजिटल स्ट्राइक कर मुल्ला मुनीर एंड बिग्रेड की कमर तोड दी है। इनसब के बीच पूरा विपक्ष एक स्वर में पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद किए है।

RELATED NEWS

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

सितम्बर 5, 2026
Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

अगस्त 31, 2026

IMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को एटमबम से लेकर अंकगणित का ज्ञान कराते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान ISIS की तरह काम किया है। ओवैसी ने दावा किया कि पाकिस्तान भारत से आधी सदी पीछे है। उनके देश का बजट हमारे सैन्य बजट के बराबर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इतनी कमजोर है कि उनका कुल बजट भी भारत के सैन्य बजट के बराबर नहीं है।

ओवैसी ने पाकिस्तानी नेताओं की परमाणु हमले की धमकियों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा परमाणु शक्ति होने की बात करता है। उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर वे किसी देश में घुसकर निर्दोष लोगों को मारते हैं, तो वह देश चुप नहीं बैठेगा। चाहे वहां कोई भी सरकार हो। ओवैसी ने आगे कहा कि हमारी ज़मीन पर हमारे लोगों को मारकर और धर्म के आधार पर उन्हें निशाना बनाकर आप किस ’दीन’ (धर्म) की बात कर रहे हैं।

औवैसी ने  कहा कि इस तरह से आकर हमारे भारत की सरजमीन पर हमला करना और मजहब पूछ कर किसी को गोली मारना। तुम कौन से दीन की बात करते हो, तुम तो खवालिद से भी बदतर हो। ओवैसी ने कहा कि वो एक कश्मीरी ही था, जिसने आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। वो एक कश्मीरी ही था, जिसने एक घायल बच्चे को अपनी पीठ पर लादकर उसकी जान बचाने के लिए 40 मिनट तक पैदल चला।

इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर शुक्रवार की नमाज पढ़ी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए मुस्लिमों से अपील भी की थी। ओवैसी ने एक्स पर लिखा था कि ‘कृपया जुमा की नमाज के दिन पहलगाम में निर्दोष भारतीयों के खिलाफ लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी कृत्य का विरोध करने के लिए अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधें। इसके बाद ओवैसी ने हैदराबाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि ये कमीने-कुत्ते निर्दोष लोगों को उनका नाम पूछकर, मजहब पूछकर मार रहे थे। उन्होंने पहलगाम हमले को मानवता पर हमला बताया और कहा कि आतंकियों ने जानवर से भी बदतर व्यवहार किया।

 

Tags: asaduddin owaisiPahalgam terror attackPAKISTAN
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Asaduddin Owaisi UP Election 2027

UP Election 2027: असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में चुनावी बिगुल फूंका, अवध से शुरुआत के बाद पश्चिमी यूपी पर नजर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Election Push: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

Pak-Turkey Deal: पाकिस्तान के आसमान में तुर्की के सैन्य विमान, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी का शक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ पाकिस्तान के साथ खड़े नजर आए तुर्की की गतिविधियां एक बार फिर चर्चा...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

Next Post
Indus Water Treaty

सिंधु जल समझौता निलंबित पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर सीधी चोट, ये है पूरी प्लानिंग...

GST Appellate Tribunal e-filing

GST Appellate Tribunal को लेकर आई नई गाइडलाइन ,फाइलिंग से लेकर सुनवाई तक सब हुआ आसान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In