• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 28, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

क्लासरूम घोटाले में सिसोदिया-जैन पर नई FIR, AAP की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली के पूर्व मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर क्लासरूम निर्माण घोटाले में ACB ने नई FIR दर्ज की है। 2000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों ने आम आदमी पार्टी की मुश्किलें फिर से बढ़ा दी हैं।

by Mayank Yadav
April 30, 2025
in Breaking, दिल्ली
0
AAP
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AAP Classroom Scam: दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया AAP और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन AAP पर एक बार फिर कानूनी शिकंजा कस गया है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने दोनों नेताओं के खिलाफ कथित क्लासरूम निर्माण घोटाले में FIR दर्ज की है। आरोप है कि 2015-16 में दिल्ली सरकार के स्कूल निर्माण प्रोजेक्ट में 2000 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ। यह मामला शिक्षा और लोक निर्माण विभाग से जुड़ा है, जहां सिसोदिया और जैन की अहम भूमिका थी। रिपोर्टों के मुताबिक निर्माण लागत को जानबूझकर बढ़ाया गया और नियमों की अनदेखी की गई। इस कार्रवाई से आम आदमी पार्टी की परेशानी और बढ़ गई है, जो पहले से ही शराब नीति और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में घिरी हुई है।

2019 की शिकायत और जांच की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं हरीश खुराना, कपिल मिश्रा और नीलकंठ बख्शी ने 2019 में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि क्लासरूम निर्माण में अनियमितता हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि केवल 18 क्लासरूम के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। इतना ही नहीं, 193 स्कूलों में 1214 शौचालय बनाए गए, जबकि जरूरत सिर्फ 160 की थी। इससे 37 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ।

Related posts

UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

August 28, 2025

CVC की रिपोर्ट और कार्रवाई में देरी

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने फरवरी 2020 में इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें निर्माण लागत में 90% तक की वृद्धि, निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। 2022 में दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने जांच की सिफारिश की, लेकिन ढाई साल तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार उपराज्यपाल वीके सक्सेना के हस्तक्षेप के बाद मामला आगे बढ़ा।

गृह मंत्रालय और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद FIR

मार्च 2025 में गृह मंत्रालय ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मंजूरी दी। इसके बाद ACB ने सिसोदिया और जैन के खिलाफ FIR दर्ज की, जिसमें आरोप है कि दोनों ने अधिकारियों के साथ मिलकर यह घोटाला किया।

एक और प्रोजेक्ट में जैन पर आरोप

सत्येंद्र जैन पर एक और आरोप सामने आया है। ACB ने उनके खिलाफ 571 करोड़ रुपये के CCTV प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार को लेकर भी मार्च 2025 में FIR दर्ज की। इसमें दावा किया गया कि जैन ने BEL पर लगे 16 करोड़ के जुर्माने को 7 करोड़ की रिश्वत लेकर माफ किया।

पहलगाम हमले पर मायावती की नसीहत, अंबेडकर के अपमान पर चेतावनी; सियासी घमासान के बीच बसपा सुप्रीमो का बड़ा बयान

Tags: AAP
Share196Tweet123Share49
Previous Post

1 मई से लगेंगे नए आर्थिक झटके, बदलने वाले हैं ये पांच बड़े नियम…

Next Post

लखनऊ में बीजेपी का सड़कों पर प्रदर्शन, अखिलेश यादव पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर के अपमान का आरोप

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Lucknow News

लखनऊ में बीजेपी का सड़कों पर प्रदर्शन, अखिलेश यादव पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर के अपमान का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Amroha

Amroha में दहेज की जंजीरों में जली पारुल: पुलिसकर्मी पति पर आरोप, दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग

August 28, 2025
Kushinagar

VIDEO: झांकी में भगवान शंकर बने युवक की अचानक मौत, डोल मेले में मच गया हड़कंप

August 28, 2025
Adarsh Singh

किसान के बेटे आदर्श सिंह ने यूपी टी20 लीग में बरपाया कहर, 19 गेंदों में जड़े 10 छक्के, रिंकू सिंह को भी छोड़ा पीछे

August 28, 2025
UP

UP सरकार की नई पहल: संपत्ति रजिस्ट्री के बाद अब खतौनी में स्वतः दर्ज होगा नाम, आधार से जुड़ेगी प्रक्रिया

August 28, 2025
Yogi Govt

Yogi Govt की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगा ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल इम्प्लायमेंट जोन’, युवाओं को मिलेगा स्थानीय रोजगार

August 28, 2025
Delhi 20 college threat

Delhi के 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस में हड़कंप, बम-डॉग स्क्वायड का सर्च ऑपरेशन

August 28, 2025
UP T20 League

UP T20 League: नोएडा सुपर किंग्स की धमाकेदार जीत, गोरखपुर लायंस को 26 रनों से हराया, तीन बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक

August 28, 2025
Big changes from 1st September 2025 in India

Big Changes:सितंबर का महीना लाएगा नए बदलाव आपकी जेब, निवेश, बैंकिंग, और बीमा पर पड़ेगा कैसा असर

August 28, 2025
UP Census 2026

UP Census 2026: तैयारियों की होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, अक्टूबर-नवंबर में प्री-टेस्ट से परखा जाएगा सिस्टम

August 28, 2025
Ahmedabad to host 2030 Commonwealth Games bid

Common Wealth Games 2030: किसको मिली मोदी कैबिनेट की हरी झंडी,कौन सा शहर पेश करेगा 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की दावेदारी

August 28, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version