बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

Birthday special : कैसे मिला दादा साहेब को फिल्म बनाने का आइडिया जानिए पहली भारतीय फिल्म बनने की दिलचस्प कहानी

दादा साहेब फाल्के ने विदेशी फिल्मों से प्रेरित होकर 'राजा हरिश्चंद्र' बनाई। उन्होंने पत्नी के गहने बेचकर और लंदन जाकर तकनीक सीखकर इतिहास रच दिया।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 30, 2025
in मनोरंजन
Raja Harishchandra first Indian film
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Harishchandra first Indian film : करीब 112 साल पहले भारतीय सिनेमा की शुरुआत हुई थी, जब साल 1913 में दादा साहेब फाल्के ने पहली भारतीय फिल्म बनाई थी। ये एक मूक फिल्म थी, यानी इसमें कोई आवाज नहीं थी और कलाकार सिर्फ अभिनय करते थे। इस फिल्म का नाम ‘राजा हरिश्चंद्र’ था और इसका प्रीमियर बॉम्बे (अब मुंबई) में किया गया था। शुरुआत में कई सालों तक ऐसी ही साइलेंट फिल्में बनती रहीं। इसके बाद धीरे-धीरे बोलने वाली फिल्मों का दौर शुरू हुआ। दादा साहेब फाल्के को इस फिल्म का विचार एक इंग्लिश फिल्म देखकर आया था। उन्होंने सोचा कि अगर विदेशी लोग अपनी कहानियों पर फिल्म बना सकते हैं, तो भारत की संस्कृति और कथाओं पर भी फिल्में बनाई जा सकती हैं।

फाल्के साहब का बचपन और कला के प्रति लगाव

दादा साहेब फाल्के का असली नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था और इनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को महाराष्ट्र के त्र्यंबक गांव में हुआ था। बचपन से ही उन्हें कला में गहरी दिलचस्पी थी। उन्होंने मुंबई के स्कूल ऑफ आर्ट्स से पढ़ाई की और फोटोग्राफी भी सीखी। इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी को ही अपना पेशा बना लिया। वह जब भी विदेशी फिल्में देखते, तो उनके मन में हमेशा यह सवाल आता कि भारतीय संस्कृति पर फिल्में क्यों नहीं बनतीं? लेकिन उन्हें ये बिल्कुल भी समझ नहीं आता था कि फिल्में बनती कैसे हैं।

RELATED NEWS

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

जुलाई 9, 2026
Pan India opening: ‘गोदान’ ने रचा इतिहास,  मजबूत कहानी ने फिल्म को बनाया सुपरहिट, दर्शकों का भरपूर मिला प्यार

Pan India opening: ‘गोदान’ ने रचा इतिहास, मजबूत कहानी ने फिल्म को बनाया सुपरहिट, दर्शकों का भरपूर मिला प्यार

फ़रवरी 9, 2026

एक जर्मन जादूगर ने दिखाई राह

एक बार फाल्के साहब एक मशहूर जर्मन जादूगर से मिले, जिसने उन्हें फिल्म बनाने के कुछ बेसिक तरीके बताए। साथ ही यह सलाह दी कि अगर वो इस कला को गहराई से सीखना चाहते हैं तो उन्हें लंदन जाना चाहिए। फाल्के साहब 1912 में लंदन गए और वहां एक साप्ताहिक मैगज़ीन के एडिटर से मुलाकात की। एडिटर ने उन्हें एक अंग्रेजी फिल्ममेकर से मिलवाया, जिसके साथ फाल्के ने तीन महीने रहकर फिल्म बनाने की पूरी प्रक्रिया सीखी स्क्रिप्ट लिखने से लेकर कैमरा ऑपरेशन तक। तभी उनके मन में ‘राजा हरिश्चंद्र’ पर फिल्म बनाने का विचार आया।

कैसे बनी थी भारत की पहली फिल्म?

लंदन से लौटने के बाद उन्होंने विदेश से कुछ जरूरी फिल्म से जुड़ी चीजें खरीदीं, जिससे उनका सारा पैसा खत्म हो गया। जब पैसे की कमी होने लगी तो उनकी पत्नी सरस्वती फाल्के ने अपने जेवर बेचने की सलाह दी। पहले तो फाल्के साहब नहीं माने, लेकिन फिल्म बनाने का जुनून इतना ज्यादा था कि उन्होंने पत्नी की बात मान ली।

फिर साल 1913 में भारत की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ बनकर तैयार हुई। इस फिल्म में राजा हरिश्चंद्र का रोल डी.डी. दबके ने निभाया था। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया क्योंकि ये उनके लिए एक नया और अनोखा अनुभव था।

इस फिल्म ने रच दिया इतिहास

फिल्म की कामयाबी ने दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। यही वजह है कि आज उन्हें ‘भारतीय सिनेमा का पितामह’ कहा जाता है। उनकी मेहनत और लगन ने वो रास्ता खोला जिसकी बदौलत आज भारत में फिल्म इंडस्ट्री एक विशाल रूप ले चुकी है।

Tags: Film HistoryIndian Cinema
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

Zohra Sehgal : समाज की परवाह किए बिना यूरोप पहुंचीं जोहरा सहगल, फिर बनीं भारतीय सिनेमा की दिग्गज कलाकार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 9, 2026

Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दिग्गज कलाकार जोहरा सहगल का नाम आज भी सम्मान और प्रेरणा के साथ...

Pan India opening: ‘गोदान’ ने रचा इतिहास,  मजबूत कहानी ने फिल्म को बनाया सुपरहिट, दर्शकों का भरपूर मिला प्यार

Pan India opening: ‘गोदान’ ने रचा इतिहास, मजबूत कहानी ने फिल्म को बनाया सुपरहिट, दर्शकों का भरपूर मिला प्यार

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Godan’s Grand Box Office Opening: फिल्म गोदान ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। देश के...

Karan Johar journey from childhood to Bollywood stardom

Birthday special : सफल निर्देशक,निर्माता और टैलेंट खोजने वाले इंसान,जानिए उनके फिल्मी, फैमिली और फैशन के सफ़र की कहानी

by SYED BUSHRA
मई 25, 2025

Karan Johar: A Journey from Childhood to Cinematic Stardom : करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र...

legacy of satyajit ray in indian cinema and his impactful storytelling films

Entertainment news : कौन है एकमात्र भारतीय सिनेमा के डायरेक्टर जिन्हें मिला ऑस्कर ,आज भी उनकी फिल्में सोचने पर मजबूर करती है

by SYED BUSHRA
मई 2, 2025

Satyajit Ray हिंदी सिनेमा में कई ऐसे नाम हैं जो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम...

thandel real life indian fishermen rescue diplomatic efforts sushma swaraj

Thandel नागा चैतन्य और साई पल्लवी की दमदार फिल्म, Bansuri और Sushma Swaraj से क्या है इसका संबंध

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 5, 2025

Real life Indian fishermen rescue film : नागा चैतन्य और साई पल्लवी अपनी आगामी फिल्म 'थंडेल' को लेकर तैयार हैं।...

Next Post
CISCE Result 2025

सीआईएससीई ने ICSE और ISC 2025 का रिजल्ट किया जारी, इस लिंक से करें चेक...

पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती अब सड़क पर उतरे नेपाली, खुकुरी की धार को देख खौफ से कांपी ‘मुनीर एंड बदमाश कंपनी’

पाकिस्तान ने कर दी बड़ी गलती अब सड़क पर उतरे नेपाली, खुकुरी की धार को देख खौफ से कांपी ‘मुनीर एंड बदमाश कंपनी’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist