Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मनोरंजन » ‘रेड 2’ ने पहले दिन की 18.25 करोड़ की कमाई.. तोड़े 14 फिल्मों के रिकॉर्ड, साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

‘रेड 2’ ने पहले दिन की 18.25 करोड़ की कमाई.. तोड़े 14 फिल्मों के रिकॉर्ड, साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, 18.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई।

by Akhand Pratap Singh
02/05/2025
Raid 2 Collection

Raid 2 Collection: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था और एडवांस बुकिंग में भी इसने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को उत्साहित कर दिया था। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, 18.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई। इतना ही नहीं इसने पहले दिन की कमाई के मामले में इस साल रिलीज हुई 14 अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

पहले दिन आधा बजट वसूला

‘रेड 2’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर की दमदार मौजूदगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की जो इसके 40-50 करोड़ के बजट का लगभग 50% है। दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स और फिल्म की मजबूत शुरुआत को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म पहले वीकेंड तक ‘हिट’ का तमगा हासिल कर सकती है। फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर IRS अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग को और बड़े स्तर पर ले जाता है।

RELATED NEWS

Beach Cleaning: गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर चलाया सफाई अभियान,कूड़े की सफाई करते दिखे अजय देवगन

Beach Cleaning: गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर चलाया सफाई अभियान,कूड़े की सफाई करते दिखे अजय देवगन

October 21, 2026
Maharashtra FDA: विमल इलायची विज्ञापन विवाद में शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? जानिए FDA ने क्या कहा

Maharashtra FDA: विमल इलायची विज्ञापन विवाद में शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? जानिए FDA ने क्या कहा

September 18, 2026

2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर

‘रेड 2’ ने पहले दिन की कमाई के मामले में 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है। इस साल की दो सबसे बड़ी ओपनर फिल्में विक्की कौशल की ‘छावा’ (33.10 करोड़) और सलमान खान की ‘सिकंदर’ (27.50 करोड़) रही हैं। इनके बाद ‘रेड 2’ ने 18.25 करोड़ की कमाई के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ से उम्मीद है कि यह वीकेंड पर और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़े: विवादों में फसा एजाज़ खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, सेक्स पोजीशन पर सवाल से भड़का विवाद

इन 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे

अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने पहले दिन की कमाई में 2025 में रिलीज हुई 14 अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन के कलेक्शन में स्काई फोर्स ने 15.30 करोड़, जाट ने 9.62 करोड़, केसरी चैप्टर 2 ने 7.84 करोड़, देवा ने 5.78 करोड़, द डिप्लोमैट ने  4.03 करोड़, बैडएस रवि कुमार ने 3.52 करोड़, फतेह ने 2.61 करोड़, इमरजेंसी ने 2.00 करोड़, आजाद ने 1.40 करोड़, ग्राउंड जीरो ने 1.15 करोड़, लवयापा ने 0.75 करोड़, क्रेजी ने 0.80 करोड़, फुले ने 0.10 करोड़ और सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव ने 0.40 करोड़ की कमाई की थी। इन फिल्मों की तुलना में ‘रेड 2’ की ओपनिंग कहीं अधिक प्रभावशाली रही है जिसने इसे बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत शुरुआत दिलाई है।

क्या है ‘रेड 2’ की कहानी?

2018 में रिलीज हुई ‘रेड’ (Raid 2 Collection) की सफलता के बाद, ‘रेड 2’ में कहानी को और भव्य और रोमांचक बनाया गया है। फिल्म में अमय पटनायक (अजय देवगन) अपने 75वें रेड में दादा मनोहर भाई (रितेश देशमुख) के खिलाफ कार्रवाई करता है जिसके खिलाफ वह 4200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर चुका है। फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Posts

Beach Cleaning: गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर चलाया सफाई अभियान,कूड़े की सफाई करते दिखे अजय देवगन

Beach Cleaning: गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तट पर चलाया सफाई अभियान,कूड़े की सफाई करते दिखे अजय देवगन

October 21, 2026
Maharashtra FDA: विमल इलायची विज्ञापन विवाद में शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? जानिए FDA ने क्या कहा

Maharashtra FDA: विमल इलायची विज्ञापन विवाद में शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? जानिए FDA ने क्या कहा

September 18, 2026
Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

Ajay Devgn बनेंगे खलनायक! हॉरर फिल्म में दिखेगा उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज

August 24, 2026
Pan Masala Ad: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Pan Masala Ad: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

August 16, 2026
Crime Patrol 2026: क्या अजय देवगन बनेंगे इस इस क्राइम सीरीज़ के नए होस्ट, जाने कितने एपिसोड की हुई है शूटिंग

Crime Patrol 2026: क्या अजय देवगन बनेंगे इस इस क्राइम सीरीज़ के नए होस्ट, जाने कितने एपिसोड की हुई है शूटिंग

August 11, 2026
Ajay Devgn

46 फ्लॉप के बाद… 8 मिनट की एंट्री और हर मिनट कमाएं इतने करोड़.. जानें कौन है वो एक्टर

June 9, 2025
Bollywood News : ‘सन ऑफ सरदार 2’ से कटा संजय दत्त का पत्ता, एक्टर ने बयां की आउट होने की वजह…

Bollywood News : ‘सन ऑफ सरदार 2’ से कटा संजय दत्त का पत्ता, एक्टर ने बयां की आउट होने की वजह…

August 6, 2024
सिंघम अगेन से रोहित शेट्टी ने रिवील किया Ajay Devgn का फर्स्ट लुक

सिंघम अगेन से रोहित शेट्टी ने रिवील किया Ajay Devgn का फर्स्ट लुक

May 24, 2024
Bajirao Singham

Bajirao Singham, ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन की पहली झलक, जम्मू कश्मीर में एक खास मिशन पर

May 24, 2024
थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई Ajay Devgn की फिल्म मैदान

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हुई Ajay Devgn की फिल्म मैदान

May 22, 2024
Next Post
Kedarnath Dham opens for devotees with rituals and spiritual energy

Kedarnath के कपाट खुले ,न जाने पर बिल्कुल भी ना हो दुखी जानिए घर बैठे कैसे पाए शिवजी की कृपा

Gorakhpur

हवस, धोखा और जुनून: मौसेरे भाई ने प्यार में ठुकराए जाने पर बहनों को मारी गोली, फिर...?

Surat

शिक्षिका का आशिक़ बना नाबालिग! ट्यूशन से ताज़, होटल-हवस तक की दास्तां

POPULAR POST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

Sleep Debt : रविवार को क्यों करता है? देर तक सोने का मन,क्या हफ्तेभर की नींद की कमी का शरीर मांगता है हिसाब

October 31, 2026

LATEST

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल… क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Gold Silver Crash : त्योहारों से पहले सोना 10 महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी… क्या अभी खरीदना रहेगा फायदेमंद?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India