Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

सोशल मीडिया की कमाई ने बदल दी किस्मत जानिए कौन है भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स

इन यूट्यूबर्स की मेहनत, लगन और टैलेंट ने उन्हें शोहरत और दौलत दोनों दिलाई है। टेक्नोलॉजी, कॉमेडी, गेमिंग और कुकिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में इन्होंने अपनी जगह बनाई है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 2, 2025
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Top Highest Paid YouTubers in India: आज के दौर में सोशल मीडिया, खासतौर पर यूट्यूब, सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि ये कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। भारत में लाखों लोग यूट्यूब पर वीडियो बनाकर न सिर्फ पॉपुलर हो रहे हैं बल्कि करोड़ों रुपये भी कमा रहे हैं। चलिए जानते हैं उन 5 भारतीय यूट्यूबर्स के बारे में, जो अपने टैलेंट और मेहनत से आज करोड़ों की कमाई कर रहे हैं।

गौरव चौधरी – टेक्निकल गुरुजी

गौरव चौधरी को लोग ‘टेक्निकल गुरुजी’ के नाम से जानते हैं। वो टेक्नोलॉजी से जुड़ी जानकारी बहुत आसान भाषा में अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करते हैं। गौरव दुबई में रहते हैं और उनके दो चैनल हैं। Technical Guruji और Gaurav Chaudhary। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹356 करोड़ है। इतना ही नहीं, वो दुबई पुलिस के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट में भी काम करते हैं।

RELATED POSTS

No Content Available

भुवन बाम – BB की वाइन्स

भुवन बाम ने 2015 में ‘BB Ki Vines’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनकी कॉमेडी वीडियो और किरदारों ने उन्हें घर-घर मशहूर बना दिया। आज उनके चैनल पर 26.6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी कुल कमाई ₹122 करोड़ के करीब बताई जाती है। अब वो म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी नजर आते हैं।

अमित भड़ाना – देसी कॉमेडी का बादशाह

अमित भड़ाना देसी अंदाज में मजेदार वीडियो बनाकर फेमस हुए हैं। उन्होंने 2017 से यूट्यूब को पूरी तरह अपनाया और जल्दी ही उनके वीडियो वायरल होने लगे। आज उनके चैनल पर 24.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी कुल संपत्ति ₹80 करोड़ बताई जाती है।

अजय नागर – कैरी मिनाटी

अजय नागर को लोग कैरी मिनाटी के नाम से जानते हैं। उनके रोस्ट और गेमिंग वीडियो बेहद लोकप्रिय हैं। उनके दो चैनल हैं – CarryMinati और CarryIsLive। पहले पर 45 मिलियन से ज्यादा और दूसरे पर 12.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैरी की नेट वर्थ ₹50 करोड़ से ज्यादा है।

ये भी पढ़ें:-Flute Benefits in Vastu: श्रीकृष्ण की कौन सी प्रिय वस्तु, लाती है जीवन में सुख, शांति और समृद्धि जानिए इसके चमत्कारी फायदे

निशा मधुलिका – किचन की क्वीन

खाना बनाने की शौकीनों के लिए निशा मधुलिका का चैनल किसी तोहफे से कम नहीं। 65 साल की उम्र में भी वो एक्टिव हैं और अपने यूट्यूब चैनल पर सिंपल रेसिपी बताती हैं। उनके चैनल पर 14.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और उनकी कुल संपत्ति ₹43 करोड़ मानी जाती है। उन्होंने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है।

Tags: Indian YouTubersSocial Media Earnings
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post
Plastic Bottle Health Risk: प्लास्टिक की बोतल में पानी कैसे बढा रहा दिल की बीमारी, जानिए क्या है डॉक्टर की एडवाइजरी,

Plastic Bottle Health Risk: प्लास्टिक की बोतल में पानी कैसे बढा रहा दिल की बीमारी, जानिए क्या है डॉक्टर की एडवाइजरी,

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

पीपल के पेड़ से प्रकट हुई थी मुर्ति, मां चौरादेवी के अनोखे भक्त हैं चमगादड़ और आरती में होते हैं शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version