बुधवार, जुलाई 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Barabanki के इस गांव की अजब कहानी: आज़ादी के 77 साल तक नहीं पास हुआ कोई हाई स्कूल, एक युवक ने तोड़ा रिकॉर्ड

बाराबंकी के निजामपुर गांव में राम केवल ने इतिहास रच दिया। आज़ादी के 77 साल बाद गांव से पहली बार किसी ने हाई स्कूल पास किया, वो भी मजदूरी करते हुए, सड़क की लाइट में पढ़ाई कर।

by Mayank Yadav
मई 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Barabanki
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का एक छोटा सा गांव निजामपुर, जो कभी शिक्षा से कोसों दूर माना जाता था, वहां के एक युवक ने इतिहास रच दिया। इस गांव में आज़ादी के 77 साल बाद तक कोई भी हाई स्कूल की परीक्षा पास नहीं कर सका था, लेकिन 2025 में राम केवल नामक एक साधारण मजदूर के बेटे ने यह कीर्तिमान तोड़ा। ₹300 प्रतिदिन की मज़दूरी कर पेट पालने वाला यह युवक पढ़ाई को लेकर इतना समर्पित था कि सड़क की लाइट में पढ़कर परीक्षा पास की। उसकी इस उपलब्धि ने न केवल गांव का नाम रोशन किया, बल्कि यह साबित कर दिया कि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

अब कोई नहीं कहेगा ‘तुमसे नहीं होगा’

Barabanki जिले के निजामपुर गांव में रहने वाले राम केवल ने एक ऐसा इतिहास रच दिया, जिसने पूरे गांव को गर्व से भर दिया। जहां आज़ादी के 77 वर्षों में कोई हाई स्कूल पास नहीं कर पाया था, वहीं इस युवक ने 2025 में हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे गांव की सोच को बदल दिया।

RELATED NEWS

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

नवम्बर 23, 2025
बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

नवम्बर 11, 2025

राम केवल एक गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता मजदूर हैं और मां एक प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती हैं। ₹300 रोज़ कमाने वाले राम केवल ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने दिन में मजदूरी की और रात में सड़क की लाइट में पढ़ाई कर खुद को साबित कर दिखाया। जब बच्चे उनका मज़ाक उड़ाते थे कि “तुमसे नहीं होगा”, तभी उन्होंने मन में ठान लिया कि वो पास होकर दिखाएंगे।

मां ने रसोइया की मज़दूरी से भरी फीस

राम केवल की मां पुष्पा देवी ने बेटे की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की मामूली कमाई से उन्होंने बेटे की फीस भरी। बेटे के संघर्ष को देखकर गांववालों की आंखें नम हो गईं। पुष्पा बताती हैं कि वो बचपन में अपने भाई को डिबरी की रोशनी में पढ़ते देखती थीं, आज वही जज़्बा उन्होंने बेटे में देखा।

Barabanki डीएम ने किया सम्मानित, गांव में जगी शिक्षा की ललक

राम केवल की उपलब्धि पर Barabanki जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि ये केवल एक परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि गांव में शिक्षा की नई अलख जगाने जैसा है। अब गांव के अन्य बच्चों में भी पढ़ाई को लेकर रुचि बढ़ रही है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र द्विवेदी बताते हैं कि 1923 से स्कूल होने के बावजूद गांव में पढ़ाई की ललक कभी नहीं रही, पर अब वह बदल रही है।

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से मिले उमर अब्दुल्ला, सुरक्षा और बदले पर हुई गहन चर्चा

Tags: barabanki
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव चल रहा था।...

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

by Vinod
नवम्बर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

Barabanki

भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत, सुसाइड नोट में पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए आरोप

by Mayank Yadav
अक्टूबर 2, 2025

Barabanki suicide: बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने पेड़ पर फांसी...

Barabanki

दोस्ती की हदें पार! Barabanki में ‘वाइफ स्वैपिंग’ कांड से दहली पुलिस, दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Barabanki wife swapping: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती, शादी और...

Next Post
Gorakhpur News

गोरखपुर में नशे में धुत रिटायर्ड होमगार्ड की क्रूरता, बेटे की गोली मारकर हत्या, बहू गंभीर

Virat Kohli

अवनीत कौर की फोटो लाइक कर बुरे फंसे कोहली, दिखे मायूस, ट्रोलर्स ने किया दिमाग खराब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist