गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत, सुसाइड नोट में पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए आरोप

बाराबंकी जिले में भीम आर्मी कार्यकर्ता की फांसी से मौत ने सनसनी फैला दी है। चर्चा है कि उसने सुसाइड नोट में पुलिस और तीन ग्रामीणों को जिम्मेदार ठहराया। परिजन प्रताड़ना का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Barabanki
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki suicide: बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें पुलिस और गांव के तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि पुलिस इस सुसाइड नोट की बरामदगी से इंकार कर रही है, लेकिन यह व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। मृतक के परिवार का आरोप है कि विवाद और पुलिस की कार्रवाई से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू की पड़ताल का दावा कर रही है।

थाना जैदपुर जिला बाराबंकी की घटना
एक बेक़सूर भीम आर्मी का सिपाही दो पुलिस वालो के चलते मारा गया मात्र 75000 रु संतोष इंस्पेक्टर और निर्माल दरोगा रामू अरविंद अमित पत्रकार का नाम सुसाइड नोट मैं लिख कर गया है मेरे इस भाई को जल्द से जल्द इंसाफ मिले @Uppolice @ASP4UP @dgpup… pic.twitter.com/e3GPkuTdHA

— Er.Chandra Deep Singh Bhishm (@ChandraDee49828) October 1, 2025

RELATED NEWS

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

नवम्बर 23, 2025
बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

नवम्बर 11, 2025

Barabanki जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के मौथरी गांव में बुधवार की सुबह भीम आर्मी कार्यकर्ता अशोक कुमार (45) का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। मृतक के परिवार का कहना है कि पुलिस और कुछ गांव के लोग लगातार उसे परेशान कर रहे थे, जिसके चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

अब संविदा शिक्षिकाओं को भी मिलेगी 6 माह की मैटरनिटी लीव, योगी सरकार का नवरात्र तोहफा

जानकारी के अनुसार, अशोक का गांव के ही रामू नामक व्यक्ति से पैसों के लेन-देन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। रामू का कहना था कि अशोक ने उसका पैसा नहीं लौटाया, जबकि अशोक का दावा था कि उसने पूरा हिसाब चुका दिया है। पांच दिन पहले दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसमें रामू का पैर टूट गया था। इस मामले में रामू ने थाने में तहरीर दी थी और पुलिस ने अशोक समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी विवाद के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।

घटना के बाद चर्चा है कि अशोक ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें पुलिस और तीन ग्रामीणों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। यह नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन Barabanki पुलिस का कहना है कि उन्हें कोई लिखित नोट नहीं मिला है।

इधर, अशोक की मौत से गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना और मुकदमेबाजी के दबाव से तंग आकर अशोक ने जान दी। मौके पर पहुंचे सीओ और अन्य पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और उन्होंने परिजनों से बातचीत की है।

फिलहाल Barabanki पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: barabanki
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

जानें अक्षरा सिंह ने ऐसा किया, जिसे देख पब्लिक ने काटी गदर, हाथापाई के साथ ही कुर्सियों को कर दिया चकनाचूर

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी के रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित मौराणिक महादेवा धाम में महोत्सव चल रहा था।...

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

by Vinod
नवम्बर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ’कुछ लोग आज भी रहेंगे यहां, खाएंगे यहां का, लेकिन वंदे मातरम का विरोध करेंगे। ‘इन चेहरों को...

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

UP News: ट्रक की टक्कर से अर्टिगा कार के उड़े परखच्चे, बराबंकी हादसे में अब तक आठ लोगों ने तोड़ा दम

by Vinod
नवम्बर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बराबंकी में देररात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार...

Barabanki

दोस्ती की हदें पार! Barabanki में ‘वाइफ स्वैपिंग’ कांड से दहली पुलिस, दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

Barabanki wife swapping: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती, शादी और...

Barabanki

Barabanki में दर्दनाक हादसा: बस पर गिरा विशाल पेड़, चालक समेत 5 की मौत, कई घायल

by Mayank Yadav
अगस्त 8, 2025

Barabanki accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में 8 अगस्त 2025 को सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके...

Next Post
Kanpur land scam alok dubey case

Kanpur Land Scam:कानपुर में मुआवजा का खेला गया खेल,किस पर बैठी आय से अधिक संपत्ति की जांच

Delhi High Court:पति-पत्नी के बीच दखल देना पड़ सकता है भारी,हो जाएगा मुकदमा देना होगा मुआवजा

Delhi High Court:पति-पत्नी के बीच दखल देना पड़ सकता है भारी,हो जाएगा मुकदमा देना होगा मुआवजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist