Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गोबर से बने पेंट का सरकारी भवनों में होगा इस्तेमाल, सीएम योगी का बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश में अब सरकारी इमारतों पर गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश देते हुए आत्मनिर्भर गो आश्रय स्थलों की दिशा में कदम बढ़ाया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 4, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CM Yogi News: प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देने और निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्रों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हुई पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि गाय के गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का प्रयोग अब सरकारी भवनों में भी किया जाएगा। उन्होंने ऐसे पेंट बनाने वाले प्लांट्स की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही गो आश्रय स्थलों को बेहतर बनाने, गरीब परिवारों को गाय उपलब्ध कराने और दुग्ध समितियों के विस्तार पर भी दिशा-निर्देश दिए गए। यह निर्णय प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की मंशा को दर्शाता है।

गो आधारित पेंट का विस्तार, प्लांट्स की संख्या बढ़ेगी

CM Yogi ने कहा कि गोबर से बनने वाले प्राकृतिक पेंट का प्रयोग न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि इससे गो आश्रय स्थलों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि इन पेंट प्लांट्स की संख्या बढ़ाई जाए और सरकारी इमारतों में इनका अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए। इससे न केवल पशुपालकों को आमदनी मिलेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

RELATED POSTS

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

November 10, 2025
CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

November 10, 2025

11.49 लाख गोवंश संरक्षित, सीसीटीवी से निगरानी

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 7693 गो आश्रय स्थलों में वर्तमान में 11.49 लाख गोवंश संरक्षित हैं। इनकी सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। CM Yogi ने निर्देश दिए कि सभी स्थलों पर केयर टेकर की तैनाती, समय से वेतन, हरे चारे व पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही गरीब परिवारों को ‘मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना’ के अंतर्गत गाय दी जाए।

गोचर भूमि मुक्त, रोजगार सृजन और जैविक उत्पाद पर जोर

CM Yogi ने बताया कि अब तक 40968 हेक्टेयर गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है, जिसमें से 12168 हेक्टेयर में हरे चारे का उत्पादन हो रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से ग्रामीण रोजगार को बल मिला है। बरेली में गोबर से जैविक खाद और गोमूत्र प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना प्रक्रिया भी जारी है।

दुग्ध उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2024-25 में दुग्ध उपार्जन 3.97 एलएलपीडी रहा, जो 10% अधिक है। टर्नओवर ₹1120.44 करोड़ तक पहुंचा। अगले वर्ष 4922 नई सहकारी दुग्ध समितियों के गठन और 21922 समितियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया गया है।

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हौथी मिसाइल हमला: इजरायल की रक्षा प्रणाली नाकाम, एक की मौत, 18 घायल

Tags: CM Yogi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

CM Yogi Govt

नो मोर चॉइस: UP में ‘वंदे मातरम्’ कंपल्सरी, सीएम योगी बोले- राष्ट्रविरोधी ताकतों पर होगा एक्शन

by Mayank Yadav
November 10, 2025

CM Yogi Order: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का गायन...

CM Yogi

‘घर भी मिलेगा और इलाज भी…’ यूपी की जनता की सहुलियत के लिए सीएम योगी ने अफसरों दिये निर्देश

by Gulshan
November 10, 2025

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित...

CM Yogi

श्रमिकों की बेटियों के लिए योगी सरकार का बड़ा तोहफा: शादी पर अब ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता

by Mayank Yadav
November 6, 2025

CM Yogi worker daughter marriage grant: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ा...

CM Yogi Govt

सहरसा में चला CM Yogi का जादू, भगवा सैलाब देख विपक्ष के उड़े होश! एनडीए के पक्ष में बनाया माहौल

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Saharsa: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बिहार...

CM Yogi

CM Yogi की खुली चुनौती: ‘बिहार किसी के बाप की बपौती नहीं!’ जंगलराज के गुंडों का दानपुर में ठोंका ताबूत

by Mayank Yadav
October 16, 2025

CM Yogi Adityanath in Bihar elections: विकास बनाम विनाश की महाजंग में, उत्तर प्रदेश के फायरब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

Next Post
Air India

हूती मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट, तेल अवीव उड़ानें 6 मई तक रद्द

Jammu & Kashmir Security

पहलगाम हमले के बाद सख्त एक्शन, IGP ने कश्मीर की सुरक्षा के लिए उठाए कड़े कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version