• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

6,6,6,6,6,6 जड़कर रियान पराग बने IPL के ‘बाहुबली’, जानें रिंकू सिंह ने कैसे 1 रन से KKR को जितवाया मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जमाकर चौंका दिया। फिर भी केकेआर से ये मुकाबला आरआर 1 रन से हार गया।

by Vinod
May 4, 2025
in Breaking, IPL 2025, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन खेल डेस्क। कुछ दिन पहले आरआर के धुआंधार बल्लेबाज रियान पराग ने एक्स पर लिखा कि मैं आईपीएल 2025 में ज्यादा से ज्यादा सिक्सर मारने का प्रयास कर रहा हूं। मैं लगातार 6 छक्के लगाने को लेकर पसीना बहा रहा हूं। फिर क्या था मौका भी आया और सामने थी केकेआर और बॉलिंग कर रहे थे मोईन अली। आरआर संकट में थी। लेकिन रियान पराग कुछ अलग करने के मूड में थे। फिर क्या था, जैसे ही मोइन खान ने पहली बॉल फेंकी, उसे रियान ने बाउंड्री के पार भेजकर पहला छक्का जड़ा। इसके बाद भी रियान नहीं रूके। मोइन की चार गेंदों पर चार छक्के जड़कर कुल 30 रन अपने नाम किए। अगला ओवर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। रियान ने वरूण की पहली गेंद पर छक्का मारकर आईपीएल में लगातार 666666 छक्के मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रियान से पहले रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के मारे थे।

तब रियान ने खेली धुआंधार पारी

आईपीएल का अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को जीत के लिए 207 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में पिछले मैच की तरह राजस्थान की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई। टीम ने सिर्फ 8वें ओवर में ही 71 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे वक्त में कप्तान रियान पराग पर ही आखिरी उम्मीद टिकी हुई थी। रियान ने अकेले मोर्चा संभाला और केकेआर के गेंदबाजों के पीछे पड़ गए। टूर्नामेंट में आरआर का सफर खत्म होने के बाद रियान पराग ने एक ऐसी पारी खेली, जिसने सबके होश उड़ा दिए।

Related posts

Operation Sindoor:अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पुष्टि, भारतीयो ने बनाया दुनिया का सबसे लंबी दूरी तक मिसाइल हिट का रिकॉर्ड

Operation Sindoor:अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की पुष्टि, भारतीयो ने बनाया दुनिया का सबसे लंबी दूरी तक मिसाइल हिट का रिकॉर्ड

August 15, 2025
PM Modi Independence Day 2025 speech announcements from Red Fort

लाल किले से PM Modi का संदेश,रोज़गार,जीएसटी सुधार और सुरक्षा पर किए कौन से बड़े ऐलान

August 15, 2025

रियान से ऐसे जड़े सिक्सर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रियान पराग ने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जमाकर चौंका दिया। रियान का सबसे बुरा शिकार बने ऑफ स्पिनर मोईन अली। रियान ने मोईन की पांच गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए। इस दौरान उनके एक छक्के से स्टेडियम में रखी टाटा कर्व कार पर भी हल्का सा डेंट लग गया। रियान पराग इसके बाद भी नहीं रुके और अगले ओवर की दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छ्क्का जमा दिया। इस तरह राजस्थान के कप्तान ने लगातार 6 गेंदों का सामना करते हुए 6 छक्के उड़ा दिए।

रियान ने बनाए 95 रन

रियान पराग अपने शतक के करीब बढ़ रहे थे और टीम की जीत उम्मीदें भी बढ़ती हुई दिख रही थीं। मगर 18वें ओवर में हर्षित राणा ने उनका विकेट हासिल कर लिया और सिर्फ 5 रन से वो अपना पहला टी20 शतक जमाने से चूक गए। रियान ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे। बता दें, आईपीएल 2025 में आरआर का सफर खत्म हो गया है। चेन्नई के बाद आरआर दूसरी टीम है, जो टूनामेंट में कुछ खास नहीं कर पाई। संजू सैंमसन के घायल होने के बाद आरआर का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। रियान भी फार्म से जूझते नजर आए। हालांकि आज के मैच में रियान ने जरूर एक धमाकेदार पारी खेलकर टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपना दावा पेश कर दिया है।

1 रन से मैच हारी आरआर

राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर मौजूद थे। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव अरोड़ा को गेंद थमाई। आर्चर ने पहली गेंद पर दो रन और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। स्ट्राइक पर आए शुभम ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। अब राजस्थान को एक गेंद पर तीन रन चाहिए थे। वैभव की गेंद पर शुभम ने एक रन चुराया और दूसरा रन लेने के लिए भागे, लेकिन रिंकू सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने रोमांचक जीत दर्ज की।

रसेल का चला बल्ला

टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। केकेआर की शुरुआत खराब रही। 13 के स्कोर पर नरेन 11 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के लिए 33 गेंद पर कप्तान रहाणे (30) और रहमानुल्लाह गुरबाज (35) के बीच 56 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद रहाणे ने रघुवंशी के साथ मिलाकर 31 गेंद पर 42 रन की साझेदारी की। आंद्रे रसेल को बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया और उन्होंने निराश नहीं किया। इस दौरान रसेल का बल्ला खूब चला। तेज खेलते हुए रसेल ने फिफ्टी पूरी की। रसेल 25 गेंद पर चार चौके और छह छक्को के साथ 57 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में दो सिक्स और एक चौके के साथ 6 गेंद पर नाबाद 19 रन की तेज पारी खेली।

Tags: IPL 2025KKRRiyan ParagRRRR vs KKR
Share196Tweet123Share49
Previous Post

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अफसरों का हुआ तबादला

Next Post

कौन है वह जो बनीं 1000 करोड़ क्लब की पहली हीरोइन एक्टिंग से किया सबको इंप्रेस

Vinod

Vinod

Next Post
कौन है वह जो बनीं 1000 करोड़ क्लब की पहली हीरोइन एक्टिंग से किया सबको इंप्रेस

कौन है वह जो बनीं 1000 करोड़ क्लब की पहली हीरोइन एक्टिंग से किया सबको इंप्रेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version