गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

क्या सोने के दाम होंगे धड़ाम,जानिए एक्सपर्ट्स की राय कुछ महीनों में सोना कहां तक आएगा

सोने की कीमतें गिरने लगी हैं और आने वाले 4-6 महीनों में 10 ग्राम सोना 80 हजार तक जा सकता है। वैश्विक हालात स्थिर होने से दामों में गिरावट आ रही है।

by SYED BUSHRA
मई 4, 2025
in राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Prices Falling: पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें जबरदस्त ऊंचाई पर थीं। 10 ग्राम सोना 1 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया था। लेकिन अब इसमें अचानक गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सोने की कीमतों में करीब 7 से 8 हजार रुपये की कमी आ चुकी है, और एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले 4 से 6 महीनों में सोना ऑल टाइम हाई रेट से लगभग 19 हजार रुपये सस्ता हो सकता है।

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय सुरेश केडिया के मुताबिक, सोने के दाम 80 हजार रुपये से लेकर 85 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकते हैं। कुछ समय पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की वजह से सोने की कीमतें तेजी से बढ़ीं, लेकिन अब जैसे-जैसे वैश्विक स्थिति स्थिर होती जा रही है, वैसे-वैसे दाम भी नीचे आ रहे हैं।

RELATED NEWS

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

Tax on Gold: क्या अब सोना बेचने और ख़रीदने पर देना होगा टैक्स? आइए जानें की कितना लगेगा चार्ज

फ़रवरी 1, 2025

जनवरी 31, 2025

एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

जानकारों की मानें तो बीते एक साल में सोने ने तगड़ा रिटर्न दिया है। जनवरी से अब तक इसमें करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई, और पूरे साल में 32 फीसदी का रिटर्न मिला। इसकी सबसे बड़ी वजहें थीं दुनियाभर में बढ़ते तनाव और राजनीतिक अनिश्चितताएं। लेकिन अब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका शांति की कोशिशें कर रहा है। इससे वैश्विक तनाव कम हो रहा है और सोने को जो सहारा मिल रहा था, वह धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। नतीजा यह है कि कीमतें धीरे-धीरे गिरने लगी हैं।

अभी सोने का रेट क्या चल रहा है?

अगर मौजूदा रेट की बात करें तो एमसीएक्स पर 5 जून 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 92,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसमें फिलहाल 62 रुपये की मामूली तेजी देखी गई है, लेकिन कुल मिलाकर ट्रेंड गिरावट का ही है।

अब आगे क्या करें?

अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह वक्त सोच-समझकर फैसला लेने का है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर गिरावट का यह ट्रेंड जारी रहा तो कीमतें और नीचे जा सकती हैं। ऐसे में इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है।

Tags: gold marketInvestment News
Share199Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

Tax on Gold: क्या अब सोना बेचने और ख़रीदने पर देना होगा टैक्स? आइए जानें की कितना लगेगा चार्ज

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 1, 2025

Tax On Gold: अगर आप सोना खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है...

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

Gold Price Update: आख़िर क्यों सोने की क़ीमतों में हो रहा है इतना इज़ाफ़ा,टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड जानिए क्या है आपके शहर का रेट

by Sadaf Farooqui
जनवरी 31, 2025

Gold Rate Update: 31 जनवरी 2025 को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह...

Gold Price: क्यों आसमान छू रहे सोने के दाम ?तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, जानिए क्या है हो सकता है कारण

Gold Price: क्यों आसमान छू रहे सोने के दाम ?तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, जानिए क्या है हो सकता है कारण

by Sadaf Farooqui
जनवरी 23, 2025

Gold Price: आज 23 जनवरी को सोने के दाम अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।...

Gold Price Update: नए साल में सोना खरीदने की है तैयारी तो जानिए, 1 ग्राम के लिए भी कितना देना होगा दाम

Gold Price Update: नए साल में सोना खरीदने की है तैयारी तो जानिए, 1 ग्राम के लिए भी कितना देना होगा दाम

by Sadaf Farooqui
जनवरी 7, 2025

Gold Rate Update : सोना भारतीय परंपरा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चाहे शादी ब्याह हो, त्यौहार हो...

Next Post
Delhi

आंधी-बारिश से राहत और अलर्ट: दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने बदला मिजाज, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

मिनी काशी में श्रीराम और ब्रह्मा जी ने की थी शिव मंदिरों की स्थापना, रातोंरात पूरब से पश्चिम हो गया था ‘शिवालय’ का दरवाजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist