बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow में जाम से राहत की ओर कदम: नए 4 लेन पुल का निर्माण शुरू, 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

लखनऊ में जाम से निजात दिलाने के लिए गोमती नदी पर नए चार लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इससे करीब पांच लाख लोगों को राहत मिलेगी। पुराने लाल पुल के समानांतर यह नया पुल 2027 तक बनेगा।

by Mayank Yadav
मई 5, 2025
in Latest News, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow bridge construction: लखनऊ की जाम की पुरानी समस्या को हल करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। गोमती नदी पर बने ऐतिहासिक ‘लाल पुल’ के सामान्तर अब एक आधुनिक चार लेन आर्च सेतु का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय Lucknow विधायक डॉ. नीरज बोरा ने भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। 92 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह पुल वर्ष 2027 तक तैयार होगा और चौक, खदरा, मदेयगंज, फैजुल्लागंज, डालीगंज, त्रिवेणीनगर सहित आसपास की करीब पांच लाख आबादी को बड़ी राहत देगा। नए पुल के निर्माण से पुराने और जर्जर हो चुके लाल पुल पर यातायात का बोझ कम होगा और भारी वाहनों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

ब्रिटिश कालीन पुल के समानांतर बन रहा आधुनिक सेतु

Lucknow के इतिहास में दर्ज लाल पुल, जिसे हार्डिंग ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है, अब अपनी उम्र पूरी कर चुका है। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते यह पुल स्थानीय लोगों के लिए असुविधा का कारण बन रहा था। इसी समस्या को देखते हुए नए पुल की आवश्यकता महसूस की गई। गोमती नदी Lucknow पर बन रहे नए 180 मीटर लंबे और 20 मीटर चौड़े इस आर्च सेतु के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

RELATED NEWS

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

जुलाई 2, 2026
Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

जुलाई 1, 2026

2027 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

92 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण कार्य जून 2027 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम तैनात की गई है। डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि यह पुल पूर्व निर्मित आर्च सेतु की शैली में ही तैयार किया जाएगा और यह पुराने पुल की विरासत को सम्मान देते हुए आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ा जाएगा।

इतिहास से वर्तमान तक का सफर

इस अवसर पर विधायक डॉ. बोरा ने बताया कि 1780 में नवाब आसिफुद्दौला द्वारा शाही पत्थर का पुल बनवाया गया था, जिसे पार करने पर टैक्स वसूला जाता था। 1911 में अंग्रेजों ने पुराने पुल को कमजोर मानते हुए तोड़कर नया पुल बनवाया था, जिसका उद्घाटन 10 जनवरी 1914 को लॉर्ड हार्डिंग ने किया था। यही पुल आज लाल पुल या पक्का पुल के नाम से जाना जाता है। अब इतिहास के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

आंधी-बारिश से राहत और अलर्ट: दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने बदला मिजाज, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

लखनऊ अग्निकांड: फर्जी NOC से लिया गया था बिजली कनेक्शन, बिल्डिंग मालिक पर नई FIR

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों...

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
जनवरी 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Next Post
Father depression effects : बच्चों के बदले व्यवहार के पीछे छिपा है पिता की मानसिक सेहत का राज़

Father depression effects : बच्चों के बदले व्यवहार के पीछे छिपा है पिता की मानसिक सेहत का राज़

Shahjahanpur

मेहंदीवाले आशिक पर फिदा हुई 9 बच्‍चों की मां, मायके-बच्‍चों को छोड़ा, बोली- जान दे दूंगी पर उसे नहीं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist