Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मोदी सरकार ने फेंक दिया तुरुप का इक्का, सपा और आरजेडी को ले डूबेगी जाति जनगणना

मोदी कैबिनेट ने एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा तुरूप का इक्का चल दिया कि पिछड़ो और अति पिछड़ों की राजनीति करने वाले दल ना केवल असहज हो गए बल्कि उनको ओबीसी वोट बैंक खिसकने का भी डर सताने लगा है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
May 5, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Caste Census
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

(मोहसिन खान) नोएडा डेस्क। मोदी कैबिनेट ने एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ऐसा तुरूप का इक्का चल दिया कि पिछड़ो और अति पिछड़ों की राजनीति करने वाले दल ना केवल असहज हो गए बल्कि उनको ओबीसी वोट बैंक खिसकने का भी डर सताने लगा है। जाति जनगणना (Caste Census) को लेकर भले ही अभी यूपी में समाजवादी पार्टी और बिहार में आरजेडी की बांछे खिल रही हो लेकिन राजनीतिक पंडित मान रहे है कि समाजवादी पार्टी और आरजेडी को जाति जनगणना ले डूबेगी फिर चाहे अखिलेश यादव ‘पीडीए’ का झंडा उठाकर प्रदेश की सियासत में एक नया नैरेटिव क्यों ना सेट कर रहे हो।

लेकिन मोटे तौर पर मोदी कैबिनेट ने जाति जनगणना कराए जाने का ऐलान करके सबको सकते में डाल दिया। गौरतलब है कि जातीय जनगणना को लेकर एक लंबे वक्त से विपक्षी दल मांग कर रहे थे लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बीच अचानक जाति जनगणना कराए जाने का फैसला लेकर विपक्ष के मुद्दे को भी लपक लिया।

RELATED NEWS

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

January 20, 2026
PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

January 11, 2026

अब आपको सिलसिलेवार तरीके से समझाते है कि आखिरकार जाति जनगणना (Caste Census) में राजनीतिक फायदे तलाश रही सपा और आरजेडी को कैसे ज़ोर का झटका धीमे से लग सकता है। दरअसल जाति जनगणना कराए जाने के मसले पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बड़ी भूमिका निभाई। क्योंकि संघ का ये मानना है कि जातियां बंटे होने के बावजूद हिन्दु को संगठित किया जा सकता है और ऐसे में जनगणना कराना कोई गलत नहीं है।

यह भी पढ़े: भारत ने रोका चिनाब नदी का पानी, जानें PAK पर हुई वाटर स्ट्राइक तो मौलाना मदानी को क्यों लगी ‘मिर्ची’

लिहाज़ा आरएसएस ने सरकार को सलाह दी है कि जाति जनगणना (Caste Census) को वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से डिजाइन किया जाए। ज़रा सोचिए कि अगर जाति जनगणना के बाद ओबीसी का फीसद ज्यादा होता है तो फिर हो सकता है कि मोदी सरकार कुछ नई जातियों को ओबीसी में शामिल कर लें और इसका सीधे तौर पर फायदा बीजेपी उठा ले जाएगी जबकि सपा और कांग्रेस और आरजेडी हाथ मलती रह जाएगी।

दरअसल 1931 में आखिरी बार ब्रिटिश शासनकाल में जाति जनगणना हुई थी और उस हिसाब से ओबीसी की आबादी का प्रतिशत ज्यादा था और हिसाब से ही आरक्षण तय हुआ था। हालाकि वर्तमान समय में सुप्रीम कोर्ट का ये कहना है कि 50 फीसद से उपर नहीं होना चाहिए। अब चूंकि जाति जनगणना होनी है तो उसमें ओबीसी के बढ़ने की संभावना है और जाहिर तौर पर अगर विपक्ष इसका श्रेय लेता है तो फिर बीजेपी के हाथ से मौका चला जाएगा। लेकिन जिस तरह से आरएसएस इसके लिए पूरा खाका तैयार कर रहा है उससे सपा और आरजेडी की मुश्किलें बढ सकती है।

Tags: caste censusPM Modi
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UAE President short India visit Modi

UAE President India Visit: महज डेढ़ घंटे की ऐतिहासिक यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात ने दुनिया को दिया कौन सा बड़ा संदेश

by SYED BUSHRA
January 20, 2026

UAE President India Visit: संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत की एक...

PM Modi

अजेय सोमनाथ, अमर भारत: मोदी ने आक्रांताओं के अंत और सनातन के उत्कर्ष का उद्घोष किया

by Mayank Yadav
January 11, 2026

PM Modi Somnath Swabhiman Parv: गुजरात के सोमनाथ में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' को संबोधित करते हुए PM Modi ने...

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

by Mayank Yadav
December 1, 2025

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां...

PM Modi flag hoisting

आँसू और आनंद का संगम: अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज, PM मोदी ने कहा- आज सदियों की वेदना को मिला विराम।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi flag hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या के भव्य राम मंदिर पर धर्म...

Next Post
IPL 2025

IPL 2025 : अगर घर में हारी सनराइजर्स हैदराबाद तो देखना होगा बाहर का रास्ता, दिल्ली से होगी कड़ी टक्कर !

क्या कभी सोचा है कि फ्रिज में क्या होता है “लीटर” का मतलब और किस तरह से मापते हैं इसे, चलिए जाने

क्या कभी सोचा है कि फ्रिज में क्या होता है "लीटर" का मतलब और किस तरह से मापते हैं इसे, चलिए जाने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist