बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

न उकसावा, ना दिखावा, सीधे टारगेट पर भारत का धावा, पाक पर एयर स्ट्राइक से मिट्टी में मिले आतंकी ठिकाने

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये हमले बुधवार की रात डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए।

by Vinod
मई 7, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आखिरकार भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला देररात ले लिया। इंडियन वायू सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया आयाम देते हुए ’ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है। यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास अंजाम दी गई। ये हमला बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने सटीक और सावधानीपूर्वक इन ठिकानों को निशाना बनाया है। पीआईबी ने जानकारी दी है कि ’ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग को बहुत ही रणनीतिक रूप से तैयार किया गया ताकि आतंकियों को करारा जवाब दिया जा सके। पीआईबी ने बताया कि एयर ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को नहीं छुआ गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्रवाई का असल मकसद आतंक को खत्म करना है, न कि पड़ोसी मुल्क के साथ संघर्ष को बढ़ाना।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

अगस्त 6, 2026

इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया। वहीं भारतीय सेना के हमले के बाद इस्लामाबाद में भगदड़ की स्थिति बन गई है। भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। भारतीय सेना के हमले के बाद एलओसी पर पाकिस्तान ने गोलाबारी तेज कर दी है। भारतीय सेना पाकिस्तान की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

भारतीय सेना ने ’ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू कर दिया है, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया। भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “हमें रिपोर्टों की जानकारी मिली है। हालांकि, इस समय हमारे पास कोई आकलन नहीं है। यह एक उभरती हुई स्थिति है, और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट किया है। एक ट्वीट में भारतीय सेना ने लिखा, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।“ भारतीय सेना ने एक अन्य ट्वीट में वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः“ प्रहार करने के लिए तैयार, जीतने के लिए प्रशिक्षित।

आर्मी ने कुछ समय पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जिसमें पाकिस्तान और च्वा स्थित उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। भारत पर हमलों की साजिशें रची जा रही थीं। कुल 9 ठिकानों पर सटीक और सीमित कार्रवाई की गई है। भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। यह कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में उठाया गया है।  पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के कर्नाह क्षेत्र में स्वब् पर भारी गोलाबारी की, जवाब में भारतीय सेना ने भी प्रतिक्रिया दी। अंतिम रिपोर्ट आने तक दोनों सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी थी। भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने, ’चालाक दुश्मन ने पाकिस्तान में 5 जगहों पर कायराना हमले किए हैं। इस पर पाकिस्तान को जोरदार तरीके से जवाब देने का पूरा अधिकार है और जोरदार जवाब दिया जा रहा है। पूरा देश पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज के साथ खड़ा है। पूरे पाकिस्तान का मनोबल ऊंचा है। पाकिस्तान और पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज जानते हैं कि दुश्मन से कैसे निपटना है। हम दुश्मन को उनके नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होने देंगे।’ वहीं भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर भेज दिया गया है।

Tags: indiaIndia attacked PakistanIndia's air strikePAKISTANPoK
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Red Sea Attack: लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यमन के...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

Next Post
India Attacks Pakistan

India Attacks Pakistan Live: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम आवास पर हाईलेवल बैठक, अमित शाह और राजनाथ पहुंचे मुलाकात को

Operation Sindoor

सियालकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली.. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के ये आतंकी ठिकाने तबाह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist