बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Operation Sindoor : रॉ का इनपुट फिर भारत ने कुछ अंदाज में पूरा किया ‘बदालपुर’, जानें किन ठिकानों पर हुईं मिसाइलों की बारिश

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की, आतंकी ठिकानों पर किया हमला, जैश. और लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह, भारत ने 24 मिसाइलें दागीं।

by Vinod
मई 7, 2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम में 26 सैलानियों की मौत का बदला भारत ने ले लिया है। देररात भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को लांच करे हुए पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों पर मिसाइलों से हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया। भारत के बदलापुर से पाकिस्तानी थर-थर कांप रहे हैं। इस कार्रवाई में बताया जा रहा है कि कुल 90 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि सैकड़ों घायल हैं। ऑपरेशन सिंदूर की कमान एनएसए अजीत डोभाल के हाथों में हैं और पीएम नरेंद्र मोदी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला

22 अप्रैल के कायर आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की धर्म पूछकर हत्या कर दी थी। 24 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से ऐलान किया था कि इस आतंकी घटना का बदला लिया जाएगा। चुन-चुन कर आतंकी और उनके आकाओं को मिट्टी में मिलाएंगे। ऐसी सजा देंगे, जो कल्पना से परे होगी। फिर वह दिन और तारीख आ गई। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने सभी टारगेट की पहचान की। भारत की सेनाओं ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और पीओके पर राफेल, जागुवार औस सुखोई लड़ाकू विमानों से लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

अगस्त 6, 2026

जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वाटर बहावलपुर

भारत की सेनाओं ने पीओके अलावा पाकिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक की। भारत के टारगेट पर जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वाटर बहावलपुर था, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है। जिसे भारतीय सेनाओं ने ध्वस्त कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वाटर पर एक बड़ी मस्जिद थी, जिसे भी मिसाइल के जरिए मिट्टी में मिला दिया गया। जैश-ए-मोहम्मद यहीं से बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद का ये हेडक्वाटर करीब 50 एकड़ में बना था। पाक मीडिया की तरफ से दावा किया गया है कि भारत के हमले में कई लोगों की मौत हुई है।

मिट्टी में मिला मुरीदके 

भारतीय सेनाओं ने लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वाटर मुरीदके पर मिसाइल दागकर इसे भी मिट्टी में मिला दिया। ये आतंकी ठिकाना इंटरनेशनलबॉर्डर से 30 किमी दूर स्थित है। यहां लश्कर-ए-तैयबा का शिविर था, जो कि 26/11 मुंबई हमले से जुड़ा था। लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद इसे संचालित कर रहा था। यहां पर एक मस्जिद और दर्जनभर से ज्यादा मदरसे थे। इन्हीं मदरसों में आतंकी तैयार किए जाते थे। हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद मुरीदके का बॉस था। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले की साजिश मुरीदके में बैठकर ही तैयार की गई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुरीदके में हुए हमले में करीब 30 आतंकी मारे गए हैं।

तीसरा हमला गुलपुर में किया

भारतीय सेनाओं ने तीसरा हमला गुलपुर में किया। यहां भी आतंकियों के ठिकाने थे। ये आतंकी ठिकाना एलओसी (पुंछ-राजौरी) से 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

सवाई पर भी मिसाइल गिराई

भारतीय सेनाओं ने लश्कर कैंप सवाई पर भी मिसाइल गिराई। ये आतंकी ठिकाना पीओके तंगधार सेक्टर के अंदर 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

मिट्टी में मिला बिलाल कैंप 

भारतीय सेनाओं ने  बिलाल कैंप  पर हमला कर उसे मिट्टी में मिला दिया।  बिलाल कैंप जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्चपैड था। ये ठिकाना आतंकियों को सीमा पार भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

कोटली पर भी हमला

भारतीय सेनाओं ने कोटली पर भी हमला किया। कोटली एलओसी से 15 किमी दूर स्थित लश्कर का शिविर। ये 50 से अधिक आतंकियों की क्षमता वाला ठिकाना था।

बरनाला कैंप पर भी अटैक किया

भारतीय सेनाओं ने  बरनाला कैंप पर भी अटैक किया। ये आतंकी ठिकाना एलओसी से 10 किमी दूर स्थित था। यहीं से आतंकियों को एलओसी पार कर जम्मू कश्मीर के अंदर प्रवेश करवाया जाता था।

सरजाल कैंप को भी मिट्टी में मिला दिया

भारतीय सेनाओं ने सरजाल कैंप को भी मिट्टी में मिला दिया। सरजाल कैंप सांबा-कठुआ के सामने इंटरनेशनल बॉर्डर से 8 किमी दूर स्थित जैश का प्रशिक्षण केंद्र है।

मेहमूना कैंप को भी बर्बाद कर दिया

भारतीय सेनाओं ने मेहमूना कैंप को भी बर्बाद कर दिया। ये हिज्बुल मुजाहिदीन का प्रशिक्षण शिविर था और इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किमी दूरी पर स्थित था।

आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया

एयर स्ट्राइक के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि थोड़ी देर पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने ’ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में स्थित उन आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया गया। जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। आगे कहा गया कि कुल मिलाकर 9 स्थानों को निशाना बनाया गया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि हमारा एक्शन गैर-उकसावे वाला है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है।

पाक आर्मी ने कहा कि 6 जगहों पर 24 हमले

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी आर्मी का बयान भी सामने आ गया है। पाक आर्मी ने कहा कि 6 जगहों पर 24 हमले किए गए हैं। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। वहीं, भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के बाद बौखलाया पाकिस्तान एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। 6-7 मई की रात को पाकिस्तान सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित अपनी चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी और तोपखाने से गोले दागे। इस अंधाधुंध फायरिंग और गोलाबारी में तीन नागरिकों की जान चली गई।

 

Tags: indiaIndia attacked PakistanIndia's air strikePAKISTANPoK
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

Red Sea Attack: लाल सागर में हमले के बाद भारत के झंडे वाला कार्गो जहाज डूबा, 13 भारतीय नाविकों की बची जान

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Red Sea Attack: लाल सागर में एक बार फिर समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यमन के...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

Next Post
Operation Sindoor

Operation Sindoor: भारतीय सेना की कार्रवाई पर बॉलीवुड सेलेब्स की गूंज, देशभक्ति में डूबे दिखे सितारे

जानिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बहावलपुर पर क्यों गिराए बम, ‘लगी मुहर’ भाई के साथ मिट्टी में मिल गया मसूद अजहर

जानिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बहावलपुर पर क्यों गिराए बम, ‘लगी मुहर’ भाई के साथ मिट्टी में मिल गया मसूद अजहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist