Sunday, March 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Red Alert के बाद यूपी की सीमाएं सील, नेपाल बॉर्डर पर रातभर चेकिंग अभियान

रेड अलर्ट के बाद यूपी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नेपाल सीमा से सटे जिलों में रातभर वाहनों की चेकिंग हुई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंटेलिजेंस एजेंसियां और पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

UP Red Alert: ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह से चौकन्नी हो गई है। राज्य भर में UP Red Alertघोषित कर दिया गया है, जिसके बाद यूपी की सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। विशेष तौर पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में रातभर पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज रहीं। वाहनों की तलाशी ली गई और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भी अलर्ट मोड पर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और यूपी पुलिस के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर खुफिया टीमें छोटे से छोटे इनपुट पर भी काम कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग, वाहनों की रातभर तलाशी

UP Red Alert जारी होते ही श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बहराइच, लखीमपुरखीरी, पीलीभीत और बलरामपुर जैसे नेपाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इन जिलों में रातभर वाहनों की तलाशी ली गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। यहां पहले से ही अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई चल रही थी, जिसे अब और अधिक सख्ती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

RELATED NEWS

Auto Draft

Hardoi Murder Case: घरेलू झगड़े के बीच बचाव करने आई महिला की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पैर पर लगी गोली

March 15, 2026
Raebareli religious conversion case

Raebareli Conversion Case: महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार जानिये क्या है पूरा मामला

March 15, 2026

आईबी और पुलिस की समन्वित कार्रवाई

राज्य पुलिस मुख्यालय से एक विशेष टीम इंटेलिजेंस ब्यूरो के निरंतर संपर्क में है। आईबी द्वारा भेजे गए इनपुट्स की जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस कमिश्नरों के जरिए जांच कराई जा रही है। बीते गुरुवार को कई महत्वपूर्ण सूचनाएं आईबी की ओर से भेजी गई थीं, जिनकी पुष्टि और कार्रवाई का काम स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी नजर, अफवाहों पर सख्ती

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार, यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और उकसाने वाले कंटेंट पर विशेष नजर रख रही है। फर्जी सूचनाओं को रोकने और लोगों में भय का माहौल न बनने देने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट सक्रिय कर दी गई है। वहीं, आईबी और एसएसबी के जरिए सीमांत क्षेत्रों में हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

 

Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Auto Draft

Hardoi Murder Case: घरेलू झगड़े के बीच बचाव करने आई महिला की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को पैर पर लगी गोली

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

Hardoi murder case:उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कछौना थाना क्षेत्र के...

Raebareli religious conversion case

Raebareli Conversion Case: महिला का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार जानिये क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

Raebareli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक...

India power supply demand government

Power Supply : गैस की कमी और बढ़ती बिजली मांग, सरकार का दावा, देश में जरूरत से दोगुनी बिजली

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

India power supply demand government:ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं है।...

Oman Drone Attack: ओमान मे ड्रोन हमले से दो भारतीयों की मौत, कई लोग घायल, भारत सरकार की हालात पर नजर

Oman Drone Attack: ओमान मे ड्रोन हमले से दो भारतीयों की मौत, कई लोग घायल, भारत सरकार की हालात पर नजर

by SYED BUSHRA
March 15, 2026

Two Indians Killed, Several Injured: ओमान के सोहार शहर में हुए एक हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो...

Wedding Controversy:महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, क्या है पिता के आरोप

Wedding Controversy:महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, क्या है पिता के आरोप

by SYED BUSHRA
March 14, 2026

Monalisa and Farman Khan wedding row: महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर अचानक मशहूर हुईं मोनी बोंसले, जिन्हें लोग...

Next Post
ब्लैकआउट और हमले के बीच सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी से करे व्यवहार जानिए क्या करें,क्या नहीं

ब्लैकआउट और हमले के बीच सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी से करे व्यवहार जानिए क्या करें,क्या नहीं

India-Pakistan tension के बीच बिहार में बढ़ाई गई सुरक्षा नेपाल बॉर्डर पर सख्ती, चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी

India-Pakistan tension के बीच बिहार में बढ़ाई गई सुरक्षा नेपाल बॉर्डर पर सख्ती, चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist