Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

TRP update: किसने किसको पछाड़ा, किसकी हुई वापसी जानिए इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट कौन सा शो बना नंबर वन

टीआरपी की इस हफ्ते की लिस्ट में 'उड़ने की आशा' फिर से टॉप पर रहा। 'अनुपमा' दूसरे पायदान पर खिसकी। वहीं, 'तारक मेहता' ने दो स्थान ऊपर चढ़कर वापसी की है। कुछ नए शोज ने भी टॉप में एंट्री मारी है।

by Sadaf Farooqui
May 9, 2025
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

TRP update: हर हफ्ते टीवी देखने वालों को बेसब्री से टीआरपी (टेलीविज़न रेटिंग पॉइंट) की रिपोर्ट का इंतजार रहता है। ये रिपोर्ट बताती है कि कौन सा शो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है और किसकी पकड़ ढीली पड़ रही है। इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है और इसमें कई दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं।

नंबर 1 बना ‘उड़ने की आशा’

स्टार प्लस का शो ‘उड़ने की आशा’ इस हफ्ते भी पहले नंबर पर बना रहा। यह शो पिछले कुछ समय से लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है। इसने इस बार भी ‘अनुपमा’ जैसे लोकप्रिय शो को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है।

RELATED NEWS

इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का महासंग्राम, जैकी चैन की कराटे, कोर्ट और एक्शन , थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल!

इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का महासंग्राम, जैकी चैन की कराटे, कोर्ट और एक्शन , थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल!

May 29, 2025
Hina Khan: कैंसर से ज़िंदगी की जंग जीतने वाली हिना ख़ान,बनी इस देश की ब्रांड एम्बेसडर,शेयर किया पोस्ट

Hina Khan: कैंसर से ज़िंदगी की जंग जीतने वाली हिना ख़ान,बनी इस देश की ब्रांड एम्बेसडर,शेयर किया पोस्ट

May 15, 2025

अनुपमा खिसकी दूसरे पायदान पर

रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’, जो कई सालों तक टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहा, अब दूसरे नंबर पर आ गया है। माना जा रहा है कि कहानी में कुछ खास नया न होने की वजह से दर्शक अब दूसरे शोज की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

‘ये रिश्ता…’ और ‘जादू तेरी नजर’ की छलांग

तीसरे नंबर पर इस बार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ रहा, जिसने एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे से तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। वहीं ‘जादू तेरी नजर’ ने भी दो पायदान की छलांग लगाते हुए छठे से सीधे चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। गिरी ‘मंगल लक्ष्मी’ की रेटिंग कलर्स टीवी का शो ‘मंगल लक्ष्मी- लक्ष्मी का सफर’ इस बार पांचवें नंबर पर आ गया है। जबकि पिछले हफ्ते यह शो तीसरे स्थान पर था। यानी इसकी रेटिंग में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है।

‘तारक मेहता…’ ने दिखाई दमदार वापसी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, जो पिछले हफ्ते दसवें नंबर पर था, अब आठवें पायदान पर आ गया है। दर्शकों को ‘गोगी’ वाला ट्रैक काफी पसंद आ रहा है और शायद यही वजह है कि शो की टीआरपी में सुधार हुआ है।

टॉप 10 में दो नए नाम

नौवें नंबर पर ‘झनक’ ने जगह बनाई है जबकि दसवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ नाम का नया शो टॉप 10 में शामिल हो गया है। पिछली बार यह शो ग्यारहवें नंबर पर था लेकिन अब दर्शकों की पसंद बनने लगा है।

Tags: Entertainment UpdateTV News
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का महासंग्राम, जैकी चैन की कराटे, कोर्ट और एक्शन , थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल!

इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट का महासंग्राम, जैकी चैन की कराटे, कोर्ट और एक्शन , थिएटर से OTT तक मचेगा धमाल!

by SYED BUSHRA
May 29, 2025

Friday Entertainment Blast: हर हफ्ते का शुक्रवार फिल्म प्रेमियों के लिए खास होता है, क्योंकि इसी दिन थिएटर से लेकर...

Hina Khan: कैंसर से ज़िंदगी की जंग जीतने वाली हिना ख़ान,बनी इस देश की ब्रांड एम्बेसडर,शेयर किया पोस्ट

Hina Khan: कैंसर से ज़िंदगी की जंग जीतने वाली हिना ख़ान,बनी इस देश की ब्रांड एम्बेसडर,शेयर किया पोस्ट

by Sadaf Farooqui
May 15, 2025

Hina Khan: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा के नाम से घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान अब इंटरनेशनल...

Akanksha Dubey Suicide: 25 साल की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड, वाराणसी के एक होटल में लगाई फांसी

by Juhi Tomer
March 26, 2023

भोजपुरी की ट्रेंडिंग हीरोइन आकांक्षा दुबे ने कम समय में कामयाबी की बुलंदियों को छू लिया था। अब आकांक्षा दुबे...

Next Post
भारत-पाक तनाव पर जहां कंगना और अनुपम बोले खुलकर, वहीं बिग बी की चुप्पी पर उठे रहे सवाल

भारत-पाक तनाव पर जहां कंगना और अनुपम बोले खुलकर, वहीं बिग बी की चुप्पी पर उठे रहे सवाल

Brain mapping क्या है और क्यों हो रही पॉपुलर जब मन की उलझनें समझ न आएं, तो यह है एक उपाय

Brain mapping क्या है और क्यों हो रही पॉपुलर जब मन की उलझनें समझ न आएं, तो यह है एक उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist