बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Brain mapping क्या है और क्यों हो रही पॉपुलर जब मन की उलझनें समझ न आएं, तो यह है एक उपाय

ब्रेन मैपिंग एक सुरक्षित और दर्द रहित तरीका है, जिससे व्यक्ति अपने दिमाग की गतिविधियों को समझ सकता है। यह प्रोसेस तनाव, गुस्सा और मानसिक उलझनों को समझने में मदद करता है

by SYED BUSHRA
मई 9, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Brain Mapping आजकल बहुत से लोग बिना किसी खास वजह के गुस्से, तनाव और उदासी से जूझते नज़र आते हैं। उन्हें खुद ही समझ नहीं आता कि उन्हें अचानक चिड़चिड़ापन क्यों हो रहा है या फिर वो हमेशा थके-थके और दुखी क्यों रहते हैं। ऐसी हालत में खुद को समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक नया और असरदार तरीका सामने आ रहा है ब्रेन मैपिंग।

खुद को समझने का नया तरीका

ब्रेन मैपिंग एक ऐसा प्रोसेस है, जो हमारे दिमाग की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। इससे यह पता चलता है कि हमारा दिमाग किन बातों पर कैसे रिएक्ट करता है और हम किस समय क्या महसूस कर रहे हैं। इसके ज़रिए हमारी उन भावनाओं और व्यवहार को समझा जा सकता है, जिन्हें हम खुद भी साफ तौर पर नहीं समझ पाते।

RELATED NEWS

Memory Tips: क्या बार-बार चीजें भूलना कमजोर याददाश्त की निशानी है या कोई मनोवैज्ञानिक बीमारी

Memory Tips: क्या बार-बार चीजें भूलना कमजोर याददाश्त की निशानी है या कोई मनोवैज्ञानिक बीमारी

अगस्त 6, 2026
How Childhood Trauma Affects Adult Health

Childhood Trauma Affects: नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, बचपन का डर, हिंसा और उपेक्षा, कैसे डालते हैं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

जुलाई 2, 2026

मनीषा कोइराला का अनुभव

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी ब्रेन मैपिंग कराई और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने न्यूरोलीप ब्रेन फंक्शन असेसमेंट करवाया, जिसमें बिना कोई निजी सवाल पूछे ही उन्हें उनके दिमाग के पैटर्न्स के बारे में जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि यह प्रोसेस सिर्फ 30 मिनट का था। इसमें उनके सिर पर कुछ सेंसर लगाए गए, जो उनके दिमाग की वेव्स को पढ़ रहे थे। इस प्रक्रिया में न कोई दर्द होता है और न ही कोई परेशानी। मनीषा ने कहा कि यह सफर बेहद रोचक और मददगार था, और हर किसी को इसे आज़माना चाहिए ताकि वे खुद को और बेहतर समझ सकें।

ब्रेन मैपिंग कैसे काम करती है?

ब्रेन मैपिंग एक न्यूरोसाइंस तकनीक है, जिसमें हमारे दिमाग की इलेक्ट्रिकल एक्टिविटी को मापा जाता है। यह काम EEG (इलेक्ट्रोएन्सेफेलोग्राफी) या fMRI (फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) जैसी मशीनों से किया जाता है। इन मशीनों में सिर पर कुछ सेंसर लगाए जाते हैं, जो दिमाग से निकलने वाली इलेक्ट्रिक तरंगों को रिकॉर्ड करते हैं। इन तरंगों की मदद से यह पता चलता है कि दिमाग का कौन-सा हिस्सा किस भावना या सोच के दौरान ज्यादा एक्टिव होता है। इससे यह समझने में मदद मिलती है कि किसी इंसान की भावनाएं, सोचने का तरीका और व्यवहार किस तरह के मानसिक पैटर्न पर आधारित है।

आखिर क्यों जरूरी है ये प्रोसेस?

जब इंसान खुद को ठीक से समझ नहीं पाता, तो मानसिक उलझनों में फंस जाता है। ब्रेन मैपिंग उस उलझन को सुलझाने में मदद करती है। इससे इंसान खुद के अंदर झांक सकता है और अपनी सोच व भावनाओं को समझकर बेहतर निर्णय ले सकता है।

Disclaimer: यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Brain ScienceMental Health
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Memory Tips: क्या बार-बार चीजें भूलना कमजोर याददाश्त की निशानी है या कोई मनोवैज्ञानिक बीमारी

Memory Tips: क्या बार-बार चीजें भूलना कमजोर याददाश्त की निशानी है या कोई मनोवैज्ञानिक बीमारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 6, 2026

Memory Tips: घर से निकलने के बाद मोबाइल भूल जाना, ऑफिस में चार्जर छोड़ आना या किसी का नाम अचानक...

How Childhood Trauma Affects Adult Health

Childhood Trauma Affects: नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा, बचपन का डर, हिंसा और उपेक्षा, कैसे डालते हैं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Childhood Trauma Affects on Adult Health: बचपन में झेली गई तकलीफें केवल यादों तक सीमित नहीं रहतीं। कई बार उनका...

Depression in Youth: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में डिप्रेशन? जानिए संकेत, कारण और बचाव के उपाय

Depression in Youth: क्यों तेजी से बढ़ रहा है युवाओं में डिप्रेशन? जानिए संकेत, कारण और बचाव के उपाय

by Sadaf Farooqui
जून 15, 2026

Depression in Youth: आज के समय में डिप्रेशन युवाओं के बीच तेजी से बढ़ती एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या बनकर...

Smartphone Detox Benefits: इतने दिनों तक फोन से दूरी बनाने पर क्या शरीर और दिमाग में दिख सकते हैं ये बदलाव, आइए जानें

Smartphone Detox Benefits: इतने दिनों तक फोन से दूरी बनाने पर क्या शरीर और दिमाग में दिख सकते हैं ये बदलाव, आइए जानें

by Sadaf Farooqui
जून 6, 2026

Smartphone Detox Benefits: आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से...

Mental Health Awareness: दुनिया भर में  बढ़ रहे हैं मेन्टल हेल्थ के मामले,WHO ने जारी किये चौकाने वाले आंकड़े

Mental Health Awareness: दुनिया भर में बढ़ रहे हैं मेन्टल हेल्थ के मामले,WHO ने जारी किये चौकाने वाले आंकड़े

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2026

Mental Health Awareness: दुनियाभर में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। World Health Organization (WHO) की...

Next Post
India Pakistan

आतंक के खिलाफ साथ आए देश के बड़े उद्योगपति, अंबानी-अदाणी बोले- सेना के साथ चट्टान की तरह खड़े!

Shehbaz Sharif

'मोदी का नाम सुनते ही कांपते हैं' पाकिस्तानी सांसद ने संसद में शाहबाज को बताया बुज़दिल...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist