Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » मोदी की स्टाइल में नजर आए पाक पीएम, ‘देशभक्ति’ की नौटंकी पर खुला झूठ का पर्दा

मोदी की स्टाइल में नजर आए पाक पीएम, ‘देशभक्ति’ की नौटंकी पर खुला झूठ का पर्दा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार शाम पंजाब प्रांत के सियालकोट स्थित आर्मी कैंप का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात की। शरीफ का यह कार्यक्रम पाकिस्तानी रक्षा बलों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला हो सकता था।

by Gulshan
15/05/2025
PM Modi POK

PM Modi POK : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार शाम पंजाब प्रांत के सियालकोट स्थित आर्मी कैंप का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात की। शरीफ का यह कार्यक्रम पाकिस्तानी रक्षा बलों के लिए मनोबल बढ़ाने वाला हो सकता था। लेकिन स्थान, माहौल और पृष्ठभूमि का चुनाव उनके लिए ‘शर्मनाक और अपमानजनक’ साबित हुआ।

शहबाज शरीफ का पाकिस्तानी सैनिकों के पास पहुंचना और उन्हें संबोधित करने के माध्यम से दुनिया को संदेश देने के तरीके को ‘भारतीय पीएम की नकल’ के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब एयरबेस पहुंचे थे, तो उससे भारतीय सैन्य शक्ति को मजबूती मिली। उनके संबोधन से निकले संदेश ने दुनिया पर असर डाला था, लेकिन इसी कार्यक्रम की नकल कर पहुंचे शहबाज अपनी सेना की जग हंसाई करा बैठे। पाकिस्तान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुई हानि को छुपाने में पूरी तरह विफल रहा।

10 मई को पाकिस्तान के कई एयरबेसों पर किया था हमला

भारत ने 10 मई की सुबह पाकिस्तान के कई एयरबेसों पर हमला किया था। पाकिस्तान ने नुकसान के सच को छुपाया और भारतीय जेट विमानों को मार गिराने का झूठा दावा किया। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के एक जवान को पकड़ने का भी दावा किया, जिसे भारत सरकार ने नकार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब स्थित एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के दावे को झूठा साबित कर दिया था। यह वही ‘आदमपुर एयरबेस’ है जिसे पाकिस्तानी सेना नष्ट करने का दावा कर रही थी।

RELATED NEWS

No Content Available

प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयरबेस का किया था दौरा 

प्रधानमंत्री ने मंगलवार को आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था और भारत की प्रसिद्ध वायु रक्षा प्रणाली और लड़ाकू विमानों की पृष्ठभूमि में सैनिकों से मुलाकात की थी। वहीं शहबाज शरीफ ने अपने सैनिकों से सुनसान जगह पर बातचीत की, जहां कुछ टैंक और विमान दूर खड़े थे। दोनों देशों के पीएमओ ने अपने-अपने प्रधानमंत्रियों की सैनिकों को संबोधित करते हुए तस्वीर साझा की है, जिससे यह साबित हो रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। उसके एयरबेस और एयरफील्ड को भी भारी नुकसान हुआ है।

पाकिस्तान के पीएमओ ने शहबाज शरीफ की सैनिकों के साथ तस्वीरें साझा कीं, लेकिन किसी हवाई पट्टी या रनवे की नहीं, जिससे यह पता चलता है कि भारतीय हमलों में उनके हवाई क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ है। एकमात्र प्रमुख तस्वीर शहबाज शरीफ की थी, जो सुनसान मैदान में सेना के टैंक पर खड़े होकर सैनिकों को संबोधित कर रहे थे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर उड़ाया मजाक 

शरीफ की पाकिस्तानी जवानों के साथ मुलाकात का सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया है। यूजर्स शहबाज को नकलची बताते हुए कह रहे हैं कि यह भारत की शैली है जो वीर सैनिकों की प्रशंसा के लिए अपनाई जाती है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ऐसा करने में पूरी तरह असफल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदमपुर एयरबेस से जो तस्वीर आई थी, उसने दुनिया को साफ और स्पष्ट संकेत दे दिया था। पीएम की एस-400 डिफेंस सिस्टम और मिग-29 के साथ आई तस्वीरों ने भारतीय वायुसेना की ताकत का एहसास दुनिया को कराया था। हवाई पट्टी पर हरक्यूलिस विमान भी उतरा, जो पाकिस्तान के एयरबेस तबाह करने के वादे को झूठा साबित करता है और पाकिस्तान की नाटकीयता और आडंबरपूर्ण बयानबाजी को उजागर करता है।

यह भी पढ़ें : सामने आया त्राल एनकाउंटर का ड्रोन वीडियो, जैश के आतंकियों के हाथ…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरबेस से दमदार भाषण दिया था। उन्होंने कहा था- “जब हमारे सैनिक ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हैं, तो दुश्मन डर से कांप उठता है। बहादुर जवानों को सलाम करता हूं और दुश्मनों को यह कहता हूं कि ‘घर में घुस के मारेंगे।’” ये संदेश स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के लिए था। भारतीय सेना के सामने 10 मई को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हवाई अड्डों को जो नुकसान पहुंचाया था, उसकी खबरें दो अमेरिकी दैनिक अखबारों – द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वाशिंगटन पोस्ट में भी छपी थीं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Baghpat News

तालाब में मृत मिले 20 से अधिक बंदर, गांव में फैली सनसनी भागोट गांव की घटना से दहशत

Mirzapur News

मिर्जापुर के बेटे ने ब्रिटेन में किया भारत का नाम रोशन, वेलिंगबोरो में ली मेयर पद की शपथ

bad habits that weaken eyesight and how to protect your eyes naturally daily

Eye care : आंखें कुदरत का सबसे अनमोल तोहफ़ा,बदल ले कौन सी आदतें, वरना हो जाएगी नज़र कमज़ोर

POPULAR POST

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Love Dispute : शादी की जिद में अड़ी युवती, प्रेमी के घर की छत पर चढ़ी , घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

November 2, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में निकलेंगी कई भव्य झांकियां, रामायण से लेकर योगी सरकार की योजनाओं की दिखेगी झलक

November 1, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

Kushinagar Accident : तिलक समारोह से लौटते समय वैन की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत, दो की हालत गंभीर

November 2, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India