शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

cricket news : कौन से भारतीय कप्तानी का था ऐसा रुतबा , सचिन, गांगुली, द्रविड़ भी रहते थे चुप सहवाग ने खोले राज

अनिल कुंबले न सिर्फ एक महान गेंदबाज़ थे, बल्कि एक ऐसे कप्तान भी थे जिनकी टीम में सभी खिलाड़ी बेहद इज्जत करते थे। वीरेंद्र सहवाग की बातों से उनकी असली लीडरशिप झलकती है।

by SYED BUSHRA
मई 16, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Share on FacebookShare on Twitter

Anil Kumble respected leader in Indian cricket भारतीय क्रिकेट में कई बार ऐसे नाम हैं जिन्हें आज भी लोग बेहद इज्जत और मोहब्बत से याद करते हैं। खासकर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ी, जिनका फैनबेस आज भी बहुत मजबूत है। लेकिन, टीम इंडिया में एक खिलाड़ी ऐसा भी था जिसकी मौजूदगी में ये दिग्गज भी कुछ नहीं बोलते थे। ये बात कही है वीरेंद्र सहवाग ने, जिन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अनिल कुंबले की टीम में कितनी इज्जत थी।

“सचिन-गांगुली-राहुल भी नहीं बोलते थे कुछ”

सहवाग ने बताया, “मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी को सचिन पाजी, दादा (गांगुली) और राहुल द्रविड़ पर गुस्सा होते देखा, और वो थे अनिल कुंबले। वो एक ऐसे कप्तान थे जिनसे कोई बहस नहीं करता था। जब बाकी लोग गुस्सा होते थे तो हम पलटकर बोल देते थे’क्या बोल रहे हो?’ लेकिन कुंबले के गुस्से के आगे सब चुप हो जाते थे।” सहवाग ने आगे कहा, “टीम में उनकी ऐसी इज्जत थी कि चाहे कोई भी खिलाड़ी हो, सब सिर झुकाकर बात करते थे। जब वो नाराज़ होते थे, तो हम बस चुपचाप सुन लेते थे और चले जाते थे।”

RELATED NEWS

No Content Available

क्यों था अनिल कुंबले का इतना सम्मान?

अनिल कुंबले सिर्फ एक शानदार गेंदबाज़ ही नहीं, बल्कि बेहतरीन लीडर भी थे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 132 टेस्ट और 271 वनडे मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 619 विकेट और वनडे में 337 विकेट चटकाए। उनकी गेंदबाज़ी के आंकड़े भले ही सबको दिखते हों, लेकिन उनके अंदर की लीडरशिप और सच्ची स्पोर्ट्समैनशिप ही उन्हें इतना बड़ा इंसान बनाती थी। टीम के सीनियर प्लेयर्स भी उनकी बात को अहमियत देते थे, क्योंकि वो सिर्फ कप्तान नहीं, एक सच्चे मार्गदर्शक भी थे।

क्रिकेट में अनुशासन की मिसाल थे कुंबले

अनिल कुंबले का व्यवहार हमेशा संतुलित रहा। वो ना तो बेवजह किसी से उलझते थे, ना ही किसी को नीचा दिखाते थे। लेकिन जब बात टीम के हित की होती थी, तो वो सख्ती से भी पेश आते थे। यही वजह थी कि उनके सामने बड़े-बड़े सितारे भी खुद को शांत रखते थे।

Tags: Anil Kumble LeadershipIndian Cricket Legends
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Entertainment news : किस टीवी की मशहूर अदाकारा को हुआ लिवर ट्यूमर ,क्या है ये बीमारी और कैसे रखें अपना ध्यान

Entertainment news : किस टीवी की मशहूर अदाकारा को हुआ लिवर ट्यूमर ,क्या है ये बीमारी और कैसे रखें अपना ध्यान

Lucknow

लखनऊ बस दुर्घटना में दोषी अधिकारी निलंबित, जांच समिति गठित, IIT खड़गपुर से रोड सेफ्टी के लिए समझौता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist