गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखनऊ बस दुर्घटना में दोषी अधिकारी निलंबित, जांच समिति गठित, IIT खड़गपुर से रोड सेफ्टी के लिए समझौता

लखनऊ के किसान पथ पर 15 मई 2025 को हुई भीषण बस दुर्घटना, जिसमें 5 यात्रियों की मौत और 13 अन्य घायल हुए, के बाद परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।

by Akhand Pratap Singh
मई 17, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow

Lucknow News: लखनऊ के किसान पथ पर 15 मई 2025 को हुई भीषण बस दुर्घटना, जिसमें 5 यात्रियों की मौत और 13 अन्य घायल हुए, के बाद परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। बस (UP17AT6372) बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट को दुर्घटना का कारण बताया गया। परिवहन आयुक्त ने दोषी अधिकारी को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है और रोड सेफ्टी को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि बस का फिटनेस प्रमाण-पत्र 8 अप्रैल 2024 को गोरखपुर में ‘Anywhere Fitness’ प्रणाली के तहत बिना भौतिक जांच, केवल फोटोग्राफ्स के आधार पर जारी किया गया था। बस में AIS-119 मानकों के अनुरूप न तो सीट लेआउट था और न ही आपातकालीन निकास द्वार।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

इस गंभीर लापरवाही के लिए तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), गोरखपुर, राघव कुमार कुशवाहा को तत्काल निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है जिसे संभागीय परिवहन अधिकारी वाराणसी शिखर ओझा तीन महीने में पूरा करेंगे।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद व्यापारियों का बड़ा फैसला, ड्रोन हमलों के बाद भारत में तुर्की के सेब का बहिष्कार

परिवहन विभाग ने ‘Anywhere Fitness’ प्रणाली के तहत पिछले एक साल में जारी सभी फिटनेस प्रमाण-पत्रों की जांच के लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति 15 दिनों में दुरुपयोग की संभावनाओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

रोड सेफ्टी को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग 5 ‘E’ मॉडल (Engineering, Enforcement, Education, Emergency Care, Environment) पर काम कर रहा है। इसके तहत सरकार ने IIT खड़गपुर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) को मंजूरी दी है। IIT खड़गपुर सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट्स और संरचनात्मक कमियों का विश्लेषण कर स्थायी समाधान सुझाएगा।

परिवहन आयुक्त (Lucknow News) ने कहा, “विभाग पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक सुधार लागू किए जा रहे हैं।” इस दुर्घटना ने रोड सेफ्टी नियमों की सख्ती और वाहन जांच प्रणाली में सुधार की जरूरत को उजागर किया है।

Tags: Lucknow News

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
Weather Update Today

चमकेगी तेज़ धूप या पड़ेंगी बारिश की बूंदें, कैसा रहेगा आज का मौसम का हाल ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : दिल्ली से लखनऊ तक चमका सोना, आज कितने रुपये बढ़े दाम? जानिए ताज़ा रेट!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In